Adhyaya 77
Sabha ParvaAdhyaya 7748 Verses

Adhyaya 77

Chapter Arc: राज्य-हरण और वनवास की तैयारी के बीच, मृगचर्म धारण किए पाण्डवों को देखकर दुःशासन का कटु उपहास सभा के घाव पर नमक छिड़क देता है। → दुःशासन दुर्योधन के ‘एकछत्र चक्र’ के प्रवर्तन का गर्व गाता है और पाण्डवों को ‘पतित’ कहकर अपमानित करता है; भीतर-भीतर भीम, अर्जुन, नकुल-सहदेव का क्रोध उबलता है, पर युधिष्ठिर की प्रतिज्ञा और धर्म-बंधन उन्हें रोकता है। → भीम की गर्जना-सी प्रतिज्ञा फूट पड़ती है—धृतराष्ट्रपुत्रों को रण में मारकर ही शान्ति लूँगा; अर्जुन भी प्रतिज्ञा करता है कि जो-जो बुद्धिमोह से कौरव-पक्ष में खड़े होंगे, उन्हें बाणों से यमसदन पहुँचाएगा; सत्य की अचलता को हिमालय-सूर्य-चन्द्र के अटल रूपकों से बाँधकर वे अपनी वाणी को शपथ बना देते हैं। → वैशम्पायन के कथनानुसार, सब व्यायतबाहु पाण्डव अपनी-अपनी प्रतिज्ञाएँ दृढ़ कर धृतराष्ट्र के पास जाते हैं—क्रोध को अनुशासन में बाँधकर, भविष्य के युद्ध को वचन में अंकित करते हुए। → प्रतिज्ञाओं की ज्वाला अब राजसभा के भीतर पहुँची है—धृतराष्ट्र इस उभरते प्रलय-बीज को कैसे थामेगा, और कौरव-पक्ष इस शपथ-युद्ध का क्या उत्तर देगा?

Shlokas

Verse 1

(दाक्षिणात्य अधिक पाठके ३ ३ श्लोक मिलाकर कुल २७३ “लोक हैं) नशा (0) आज अत >> सप्तसप्ततितमो<ध्याय: दुःशासनद्वारा पाण्डवोंका उपहास एवं भीम, अर्जुन, नकुल और सहदेवकी शत्रुओंको मारनेके लिये भीषण प्रतिज्ञा वैशम्पायन उवाच ततः पराजिता: पार्था वनवासाय दीक्षिता: । अजिनान्युत्तरीयाणि जगृहुश्न यथाक्रमम्‌,वैशम्पायनजी कहते हैं--राजन्‌! तदनन्तर जूएमें हारे हुए कुन्तीके पुत्रोंने वनवासकी दीक्षा ली और क्रमश: सबने मृगचर्मको उत्तरीय वस्त्रके रूपमें धारण किया

Vaiśampāyana said: Thereafter, the Pārthas, defeated in the game of dice, undertook the vow of exile to the forest. In due order, each of them took up a deerskin to wear as an upper garment.

Verse 2

अजिनै: संवृतान्‌ दृष्टवा हृतराज्यानरिंदमान्‌ | प्रस्थितान्‌ वनवासाय ततो दुःशासनोडब्रवीत्‌,जिनका राज्य छिन गया था, वे शत्रुदमन पाण्डव जब मृगचर्मसे अपने अंगोंको ढँककर वनवासके लिये प्रस्थित हुए, उस समय दुःशासनने सभामें उनको लक्ष्य करके कहा --[

Vaiśaṁpāyana said: Seeing the Pandavas—subduers of foes—stripped of their kingdom and wrapped in deerskins as they set out for life in the forest, Duḥśāsana then spoke, addressing them in the assembly.

Verse 3

प्रवृत्तं धार्तराष्ट्रस्य चक्र राज्ञो महात्मन: । पराजिता: पाण्डवेया विपत्तिं परमां गता:,“धृतराष्ट्रपुत्र महामना राजा दुर्योधनका समस्त भूमण्डलपर एकछत्र राज्य हो गया। पाण्डव पराजित होकर बड़ी भारी विपत्तिमें पड़ गये

Vaiśampāyana said: Thus the royal wheel of sovereignty began to roll for Dhṛtarāṣṭra’s son, that great-souled king; and the Pāṇḍavas, defeated, fell into the gravest calamity.

Verse 4

अद्यैव ते सम्प्रयाता: समैर्वत्मभिरस्थलै: । गुणज्येष्ठास्तथा श्रेष्ठा: श्रेयांसो यद्‌ वयं परै:,“आज वे पाण्डव समान मार्गोंसे, जिनपर आये हुओंकी भीड़के कारण जगह नहीं रही है, वनको चले जा रहे हैं। हमलोग अपने प्रतिपक्षियोंसे गुण और अवस्था दोनोंमें बड़े हैं। अतः हमारा स्थान उनसे बहुत ऊँचा है

Vaiśampāyana said: “Even today they have set out, taking the level routes that have become crowded and leave no open ground. For we are superior to our opponents—greater in merit and seniority; therefore our standing is higher than theirs.”

Verse 5

नरकं पातिता: पार्था दीर्घकालमनन्तकम्‌ | सुखाच्च हीना राज्याच्च विनष्टा: शाश्वती: समा:,“कुन्तीके पुत्र दीर्घकालतकके लिये अनन्त दुःखरूप नरकमें गिरा दिये गये। ये सदाके लिये सुखसे वंचित तथा राज्यसे हीन हो गये हैं। जो लोग पहले अपने धनसे उन्मत्त हो धृतराष्ट्रपुत्रोंकी हँसी उड़ाया करते थे, वे ही पाण्डव आज पराजित हो अपने धन-वैभवसे हाथ धोकर वनमें जा रहे हैं

Vaiśampāyana said: “The Pārthas have been cast down into hell—an endless misery—for a long, long time. Deprived of happiness and stripped of their kingdom, they are ruined for countless years.”

Verse 6

धनेन मत्ता ये ते सम धार्तराष्ट्रान्‌ प्रहासिषु: । ते निर्जिता हृतधना वनमेष्यन्ति पाण्डवा,“कुन्तीके पुत्र दीर्घकालतकके लिये अनन्त दुःखरूप नरकमें गिरा दिये गये। ये सदाके लिये सुखसे वंचित तथा राज्यसे हीन हो गये हैं। जो लोग पहले अपने धनसे उन्मत्त हो धृतराष्ट्रपुत्रोंकी हँसी उड़ाया करते थे, वे ही पाण्डव आज पराजित हो अपने धन-वैभवसे हाथ धोकर वनमें जा रहे हैं

Vaiśampāyana said: “Those who, intoxicated by their wealth, used to mock the sons of Dhṛtarāṣṭra—those very Pāṇḍavas, now defeated and stripped of their riches, are going to the forest.”

Verse 7

चित्रान्‌ सन्नाहानवमुच्य पार्था वासांसि दिव्यानि च भानुमन्ति । विवास्यन्तां रुरुचर्माणि सर्वे यथा ग्लहं सौबलस्याभ्युपेता:,“सभी पाण्डव अपने शरीरपर जो विचित्र कवच और चमकीले दिव्य वस्त्र हैं, उन सबको उतारकर मृगचर्म धारण कर लें; जैसा कि सुबलपुत्र शकुनिके भावको स्वीकार करके ये लोग जूआ खेले हैं

Vaiśampāyana said: “Let the Pārthas remove their variegated armor and their radiant, divine garments. Let them all put on deer-skins—just as they accepted the gambling match proposed by Saubala (Śakuni).”

Verse 8

न सन्ति लोकेषु पुमांस ईदृशा इत्येव ये भावितबुद्धयः सदा । ज्ञास्यन्ति ते55त्मानमिमेडद्य पाण्डवा विपर्यये षण्ढतिला इवाफला:,“जो अपनी बुद्धिमें सदा यही अभिमान लिये बैठे थे कि हमारे-जैसे पुरुष तीनों लोकोंमें नहीं हैं, वे ही पाण्डव आज विपरीत अवस्थामें पहुँचकर थोथे तिलों-की भाँति निःसत्त्व हो गये हैं। अब इन्हें अपनी स्थितिका ज्ञान होगा

Vaiśampāyana said: “Those who always nursed the proud conviction, ‘In the three worlds there are no men like us,’—those very Pāṇḍavas, now fallen into adverse circumstances, have become like hollow sesame seeds, devoid of substance and fruit. Today they will come to know their true condition.”

Verse 9

इदं हि वासो यदि वेदृशानां मनस्विनां रौरवमाहवेषु । अदीक्षितानामजिनानि यद्वद्‌ बलीयसां पश्यत पाण्डवानाम्‌,“इन मनस्वी और बलवान पाण्डवोंका यह मृगचर्ममय वस्त्र तो देखो, जिसे यज्ञमें महात्मालोग धारण करते हैं। मुझे तो इनके शरीरपर ये मृगचर्म यज्ञकी दीक्षाके अधिकारसे रहित जंगली कोलभीलोंके चर्ममय वस्त्रके समान ही प्रतीत होते हैं

Vaiśampāyana said: “Look at this garment of the mighty, high-minded Pāṇḍavas—this rough hide worn in the midst of conflict. Though such a covering can befit resolute men, on them it appears not as a sacred deerskin associated with consecrated rites, but rather like the skins worn by those without initiation—an image meant to shame them by denying them the dignity of dharma and ritual status.”

Verse 10

महाप्राज्ञ: सौमकिर्यज्ञसेन: कन्यां पाज्चालीं पाण्डवेभ्य: प्रदाय | अकार्षीद्‌ वै सुकृतं नेह किंचित्‌ क्लीबा: पार्था: पतयो याज्ञसेन्या:,“महाबुद्धिमान्‌ सोमकवंशी राजा ट्रुपदने अपनी कन्या पांचालीको पाण्डवोंके लिये देकर कोई अच्छा काम नहीं किया। द्रौपदीके पति ये कुन्तीपुत्र निरे नपुंसक ही हैं

Vaiśampāyana said: “Though highly intelligent, Yajñasena (Drupada) did no truly meritorious deed in giving his daughter Pāñcālī to the Pāṇḍavas; for the sons of Pṛthā (the Pārthas), the husbands of Yajñasenī, are spoken of here as ‘impotent’—a harsh censure implying their present incapacity and humiliation rather than a settled judgment on their worth.”

Verse 11

सूक्ष्पप्रावारानजिनोत्तरीयान्‌ दृष्टवारण्ये निर्धनानप्रतिष्ठान्‌ । कां त्वं प्रीतिं लप्स्यसे याज्ञसेनि पतिं वृणीष्वेह यमन्यमिच्छसि,"द्रौपदी! जो सुन्दर महीन कपड़े पहना करते थे, उन्हीं पाण्डवोंको वनमें निर्धन, अप्रतिष्ठित और मृगचर्मकी चादर ओडढ़े देख तुम्हें क्या प्रसन्नता होगी? अब तुम किसी अन्य पुरुषको, जिसे चाहो, अपना पति बना लो

Vaiśampāyana said: “When you see the Pāṇḍavas—who once wore fine, delicate garments—now in the wilderness, impoverished, without standing, and wrapped in deerskin, what joy will you find? O Yājñasenī, choose here another man as your husband—whomever you desire.”

Verse 12

एते हि सर्वे कुरव: समेता: क्षान्ता दान्ता: सुद्रविणोपपन्ना: । एषां वृणीष्वैकतमं पतित्वे न त्वां तपेत्‌ कालविपर्ययोड्यम्‌,“ये समस्त कौरव क्षमाशील, जितेन्द्रिय तथा उत्तम धन-वैभवसे सम्पन्न हैं। इन्हींमेंसे किसीको अपना पति चुन लो, जिससे यह विपरीत काल ([निर्धनावस्था) तुम्हें संतप्त न करे

Vaiśampāyana said: “All these Kurus are gathered here—patient, self-restrained, and endowed with excellent wealth. Choose any one of them as your husband, so that this adverse turn of time—this rise of misfortune and poverty—may not torment you.”

Verse 13

यथाफला: षण्ढतिला यथा चर्ममया मृगा: । तथैव पाण्डवा: सर्वे यथा काकयवा अपि,'जैसे थोथे तिल बोनेपर फल नहीं देते हैं, जैसे केवल चर्ममय मृग व्यर्थ हैं तथा जैसे काकयव (तंदुलरहित तृणधान्य) निष्प्रयोजन होते हैं, उसी प्रकार समस्त पाण्डवोंका जीवन निरर्थक हो गया है

Vaiśampāyana said: “Just as barren sesame yields no fruit, just as hide-made ‘deer’ are only empty imitations, and just as kākayava—grain-like husk without rice-kernel—is useless, so too the lives of all the Pāṇḍavas have, in this moment, become futile.”

Verse 14

कि पाण्डवांस्ते पतितानुपास्य मोघ: श्रम: षण्ढतिलानुपास्य । एवं नृशंस: परुषाणि पार्था- नश्रावयद्‌ धृतराष्ट्रस्य पुत्र:,'थोथे तिलोंकी भाँति इन पतित और नपुंसक पाण्डवोंकी सेवा करनेसे तुम्हें क्या लाभ होगा, व्यर्थका परिश्रम ही तो उठाना पड़ेगा।' इस प्रकार धृतराष्ट्रके नृशंस पुत्र दुःशासनने पाण्डवोंको बहुत-से कठोर वचन सुनाये

Vaiśampāyana said: “What gain will you have by serving these fallen Pāṇḍavas? It is only wasted toil—like tending barren sesame.” Thus the cruel son of Dhṛtarāṣṭra made the Pārthas hear many harsh words.

Verse 15

तद्‌ वै श्रुत्वा भीमसेनो त्यमर्षी निर्भत्स्योच्चै: संनिगृहीव रोषात्‌ | उवाच चैनं सहसैवोपगम्य सिंहो यथा हैमवत: शृगालम्‌,यह सब सुनकर भीमसेनको बड़ा क्रोध हुआ। जैसे हिमालयकी गुफामें रहनेवाला सिंह गीदड़के पास जाय, उसी प्रकार वे सहसा दुःशासनके पास जा पहुँचे और रोषपूर्वक उसे रोककर जोर-जोरसे फटकारते हुए बोले

Hearing this, Bhīmasena—burning with intolerable indignation—checked himself only with difficulty, though his anger surged. Striding up to him at once, he rebuked him loudly, like a lion of the Himālaya closing in upon a jackal.

Verse 16

भीमसेन उवाच क्रूर पापजनैर्जुष्टमकृतार्थ प्रभाषसे । गान्धारविद्यया हि त्वं राजमध्ये विकत्थसे,भीमसेनने कहा--क्रूर एवं नीच दुःशासन! तू पापी मनुष्योंद्वारा प्रयुक्त होनेवाली ओछी बातें बक रहा है। अरे! तू अपने बाहुबलसे नहीं, शकुनिकी छल-विद्याके प्रभावसे आज राजाओंकी मण्डलीमें अपने मुँहसे अपनी बड़ाई कर रहा है

Bhīmasena said: “O cruel one, you speak base words fit only for sinners, and you speak without true accomplishment. For it is by the deceptive ‘Gāndhāra’ skill that you now boast in the midst of kings—not by your own strength.”

Verse 17

यथा तुदसि मर्माणि वाक्शरैरिह नो भृशम्‌ | तथा स्मारयिता ते<हं कृन्तन्‌ मर्माणि संयुगे,जैसे यहाँ तू अपने वचनरूपी बाणोंसे हमारे मर्मस्थानोंमें अत्यन्त पीड़ा पहुँचा रहा है, उसी प्रकार जब युद्धमें मैं तेरा हृदय विदीर्ण करने लगूँगा, उस समय तेरी कही हुई इन बातोंकी याद दिलाऊँगा

Bhima said: “Just as here you pierce our vital feelings with the sharp arrows of your words, causing us intense pain, so too in battle—when I begin to tear open your vital parts—I will remind you of these very words of yours.”

Verse 18

ये च त्वामनुवर्तन्ते क्रोधलो भवशानुगा: । गोप्तार: सानुबन्धांस्तान्‌ नेतास्मि यमसादनम्‌,जो लोग क्रोध और लोभके वशीभूत हो तुम्हारे रक्षक बनकर पीछे-पीछे चलते हैं, उन्हें उनके सम्बन्धियोंसहित यमलोक भेज दूँगा

And those who follow after you—submissive to the sway of anger and greed—posing as your protectors: I will drive them, together with their associates and dependents, to Yama’s abode.

Verse 19

वैशम्पायन उवाच एवं ब्रुवाणमजिनैर्विवासितं दुःशासनस्तं परिनृत्यति सम । मध्ये कुरूणां धर्मनिबद्धमार्ग गौर्गौरिति स्माह्दयन्‌ मुक्तलज्ज:,वैशम्पायनजी कहते हैं--जनमेजय! मृगचर्म धारण किये भीमसेनको ऐसी बातें करते देख निर्लज्ज दुःशासन कौरवोंके बीचमें उनकी हँसी उड़ाते हुए नाचने लगा और “'ओ बैल! ओ बैल” कहकर उन्हें पुकारने लगा। उस समय भीमका मार्ग धर्मराज युधिष्ठिरने रोक रखा था (अन्यथा वे दुःशासनको जीता न छोड़ते)

Vaiśampāyana said: “O Janamejaya, seeing Bhīmasena—clad in deerskins and speaking thus—shameless Duḥśāsana began to dance in mockery among the Kurus, ridiculing him and calling out, ‘O ox! O ox!’ Yet Bhīma’s course was held back by Dharma-rāja Yudhiṣṭhira, who restrained him by the path of righteousness; otherwise Bhīma would not have let Duḥśāsana go alive.”

Verse 20

भीमसेन उवाच नृशंस परुषं॑ वक्तुं शक्‍्यं दुःशासन त्वया । निकृत्या हि धनं लब्ध्वा को विकत्थितुमहति,भीमसेन बोले--ओ नृशंस दुःशासन! तेरे ही मुखसे ऐसी कठोर बातें निकल सकती हैं, तेरे सिवा दूसरा कौन है, जो छल-कपटसे धन पाकर इस तरह आप ही अपनी प्रशंसा करेगा

Bhīmasena said: “O cruel Duḥśāsana, only you are capable of uttering such harsh and pitiless words. Having gained wealth by deceit, who could rightly boast and praise himself in this way?”

Verse 21

मेरी बात सुन ले। यह कुन्तीपुत्र भीमसेन यदि युद्धमें तेरी छाती फाड़कर तेरा रक्त न पीये तो इसे पुण्यलोकोंकी प्राप्ति न हो

Hear my words. If I, Bhīmasena—the son of Kuntī—do not, in battle, tear open your chest and drink your blood, then may I not attain the meritorious worlds.

Verse 22

धार्रराष्ट्रान रणे हत्वा मिषतां सर्वधन्विनाम्‌ । शमं गन्तास्मि नचिरात्‌ सत्यमेतद्‌ ब्रवीमि ते,मैं तुझसे सच्ची बात कह रहा हूँ, शीघ्र ही वह समय आनेवाला है, जब कि समस्त धनुर्धरोंके देखते-देखते मैं युद्धमें धृतराष्ट्रके सभी पुत्रोंका वध करके शान्ति प्राप्त करूँगा

I speak truth to you: before long the time will come when, in full view of all the bowmen, I shall slay in battle all the sons of Dhṛtarāṣṭra, and then I shall find peace.

Verse 23

मैव सम सुकृताललोकान्‌ गच्छेत्‌ पार्थों वृकोदर: । यदि वक्षो हि ते भित्त्वा न पिबेच्छोणितं रणे,वैशम्पायन उवाच तस्य राजा सिंहगते: सखेलं दुर्योधनो भीमसेनस्य हर्षात्‌ गतिं स्वगत्यानुचकार मन्दो निर्गच्छतां पाण्डवानां सभाया: वैशम्पायनजी कहते हैं--जनमेजय! जब पाण्डवलोग सभाभवनसे निकले, उस समय मन्दबुद्धि राजा दुर्योधन हर्षमें भरकर सिंहके समान मस्तानी चालसे चलनेवाले भीमसेनकी खिल्ली उड़ाते हुए उनकी चालकी नकल करने लगा

Bhīmasena said: “May Arjuna and I not attain the same meritorious worlds, if—after splitting open your chest in battle—I do not drink your blood.” Vaiśampāyana said: “As the Pāṇḍavas were leaving the assembly hall, the foolish king Duryodhana, exultant, mockingly imitated Bhīmasena’s lion-like, swaggering gait by matching it with his own.”

Verse 24

नैतावता कृतमित्यब्रवीत्‌ त॑ वृकोदर: संनिवृत्तार्धकाय: । शीघ्रं हि त्वां निहत॑ सानुबन्ध॑ संस्मार्यहं प्रतिवक्ष्यामि मूढ,यह देख भीमसेनने अपने आधे शरीरकों पीछेकी ओर मोड़कर कहा--'ओ मूढ़! केवल दुःशासनके रक्तपानदद्वारा ही मेरा कर्तव्य पूरा नहीं हो जाता है। तुझे भी सम्बन्धियोंसहित शीघ्र ही यमलोक भेजकर तेरे इस परिहासकी याद दिलाते हुए इसका समुचित उत्तर दूँगा”

Vaiśaṃpāyana said: Then Vṛkodara (Bhīma), twisting back half his body, spoke to him: “This is not all that my duty requires. Fool—soon I shall send you to Yama’s realm, together with your kin; and remembering this mockery, I will answer it in full.”

Verse 25

एवं समीक्ष्यात्मनि चावमानं नियम्य मन्युं बलवान्‌ स मानी । राजानुग: संसदि कौरवाणां विनिष्क्रामन्‌ वाक्यमुवाच भीम:,इस प्रकार अपना अपमान होता देख बलवान्‌ एवं मानी भीमसेन क्रोधको किसी प्रकार रोककर राजा युधिष्ठिरके पीछे कौरवसभासे निकलते हुए इस प्रकार बोले

Thus, seeing the insult done to him, Bhīma—mighty and proud—somehow restrained his wrath; and as he left the Kauravas’ hall behind King Yudhiṣṭhira, he spoke these words.

Verse 26

भीमसेन उवाच अहं दुर्योधनं हन्ता कर्ण हनता धनंजय: । शकुनिं चाक्षकितवं सहदेवो हनिष्यति,भीमसेनने कहा--मैं दुर्योधनका वध करूँगा, अर्जुन कर्णका संहार करेंगे और इस जुआरी शकुनिको सहदेव मार डालेंगे

Bhīmasena said: “I shall be the slayer of Duryodhana; Dhanañjaya (Arjuna) shall slay Karṇa; and Sahadeva will kill Śakuni, that gambler at dice.”

Verse 27

इदं च भूयो वक्ष्यामि सभामध्ये बृहद्‌ वच: । सत्य॑ं देवा: करिष्यन्ति यन्नो युद्ध भविष्यति,साथ ही इस भरी सभामें मैं पुन: एक बहुत बड़ी बात कह रहा हूँ। मेरा यह विश्वास है कि देवतालोग मेरी यह बात सत्य कर दिखायेंगे। जब हम कौरव और पाण्डवोंमें युद्ध होगा, उस समय इस पापी दुर्योधनको मैं गदासे मार गिराऊँगा तथा रणभूमिमें पड़े हुए इस पापीके मस्तकको पैरसे ठुकराऊँगा

And again, in the midst of this assembly, I will proclaim a weighty word: the gods will make my statement come true—when war arises between us, the Kauravas and the Pāṇḍavas.

Verse 28

सुयोधनमिमं पाप॑ हन्तास्मि गदया युधि । शिर: पादेन चास्याहमधिष्ठास्यथामि भूतले,साथ ही इस भरी सभामें मैं पुन: एक बहुत बड़ी बात कह रहा हूँ। मेरा यह विश्वास है कि देवतालोग मेरी यह बात सत्य कर दिखायेंगे। जब हम कौरव और पाण्डवोंमें युद्ध होगा, उस समय इस पापी दुर्योधनको मैं गदासे मार गिराऊँगा तथा रणभूमिमें पड़े हुए इस पापीके मस्तकको पैरसे ठुकराऊँगा

This sinful Suyodhana (Duryodhana) I will kill in battle with my mace; and when he lies fallen on the battlefield, I will set my foot upon his head on the ground.

Verse 29

वाक्यशूरस्य चैवास्य परुषस्य दुरात्मन: । दुःशासनस्य रुधिरं पातास्मि मृगराडिव,और यह जो केवल बात बनानेमें बहादुर क्रूर-स्वभाववाला दुरात्मा दुःशासन है, इसकी छातीका खून उसी प्रकार पी लूँगा, जैसे सिंह किसी मृगका रक्त पान करता है

Bhīmasena uttered a dreadful vow: “Duḥśāsana—brave only in speech, cruel at heart, and wicked-souled—I shall drink the blood from his breast, as a lion drinks the blood of its prey.”

Verse 30

अजुन उवाच नैवं वाचा व्यवसितं भीम विज्ञायते सताम्‌ | इतश्नतुर्दशे वर्षे द्रष्टारो यद्‌ भविष्यति,अर्जुनने कहा--आर्य भीमसेन! साधु पुरुष जो कुछ करना चाहते हैं, उसे इस प्रकार वाणीद्वारा सूचित नहीं करते। आजसे चौदहवें वर्षमें जो घटना घटित होगी, उसे स्वयं ही लोग देखेंगे

Arjuna said: “Not so do the righteous make known by speech what they have resolved. In the fourteenth year from this day, what is to come—men shall behold it with their own eyes.”

Verse 31

भीमसेन उवाच दुर्योधनस्य कर्णस्य शकुनेश्न दुरात्मन: । दुःशासनचतुर्थानां भूमि: पास्यति शोणितम्‌

Bhīmasena said: “The earth shall drink the blood of Duryodhana, of Karṇa, of wicked-souled Śakuni, and of Duḥśāsana and his brothers.”

Verse 32

भीमसेन बोले--यह भूमि दुर्योधन, कर्ण, दुरात्मा शकुनि तथा चौथे दुःशासनके रक्तका निश्चय ही पान करेगी ।। अजुन उवाच असूयितार द्रष्टारं प्रवक्तारं विकत्थनम्‌ | भीमसेन नियोगात्‌ ते हन्ताहं कर्णमाहवे,अर्जुनने कहा--भैया भीमसेन! जो हमलोगोंके दोष ही ढूँढ़ा करता है, हमारे दुःख देखकर प्रसन्न होता है, कौरवोंको बुरी सलाहें देता है और व्यर्थ बढ़-बढ़कर बातें बनाता है, उस कर्णको मैं आपकी आज्ञासे अवश्य युद्धमें मार डालूँगा

Bhīmasena said: “This earth shall surely drink the blood of Duryodhana, of Karṇa, of wicked-souled Śakuni, and of Duḥśāsana (with his brothers).” Arjuna said: “Brother Bhīmasena! At your command I shall surely slay Karṇa in battle—he who is ever fault-finding and envious, who delights in our distress, who gives the Kauravas evil counsel, and who boasts with empty words.”

Verse 33

अर्जुन: प्रतिजानीते भीमस्य प्रियकाम्यया । कर्ण कर्णनुगांश्वैव रणे हन्तास्मि पत्रिभि:,अपने भाई भीमसेनका प्रिय करनेकी इच्छासे अर्जुन यह प्रतिज्ञा करता है कि “मैं युद्धमें कर्ण और उसके अनुगामियोंको भी बाणोंद्वारा मार डालूँगा”

To fulfill Bhīma’s cherished wish, Arjuna made this vow: “In battle I shall slay Karṇa and those who follow him, striking them down with my arrows.”

Verse 34

ये चान्ये प्रतियोत्स्यन्ति बुद्धिमोहेन मां नूपा: । तांश्व॒ सर्वानहं बाणै्नेतास्मि यमसादनम्‌,दूसरे भी जो नरेश बुद्धिके व्यामोहवश हमारे विपक्षमें होकर युद्ध करेंगे, उन सबको अपने तीक्ष्ण सायकोंद्वारा मैं यमलोक पहुँचा दूँगा

Arjuna said: “And those other kings who, deluded in their understanding, choose to oppose me and fight—every one of them I shall send to the abode of Yama with my arrows.”

Verse 35

चलेद्धि हिमवान्‌ स्थानान्निष्प्रभ: स्याद्‌ दिवाकर: । शैत्यं सोमात्‌ प्रणश्येत मत्सत्यं विचलेद्‌ यदि,यदि मेरा सत्य विचलित हो जाय तो हिमालय पर्वत अपने स्थानसे हट जाय, सूर्यकी प्रभा नष्ट हो जाय और चन्द्रमासे उसकी शीतलता दूर हो जाय (अर्थात्‌ जैसे हिमालय अपने स्थानसे नहीं हट सकता, सूर्यकी प्रभा नष्ट नहीं हो सकती, चन्द्रमासे उसकी शीतलता दूर नहीं हो सकती, वैसे ही मेरे वचन मिथ्या नहीं हो सकते)

Arjuna said: “If my truth were to waver, then the Himālaya would move from its place, the Sun would lose its radiance, and the Moon’s coolness would vanish. Such things cannot be; therefore my word cannot be false.”

Verse 36

न प्रदास्यति भेद्‌ राज्यमितो वर्षे चतुर्दशे । दुर्योधनो$भिसत्कृत्य सत्यमेतद्‌ भविष्यति,यदि आजसे चौदहवें वर्षमें दुर्योधन सत्कारपूर्वक हमारा राज्य हमें वापस न दे देगा तो ये सब बातें सत्य होकर रहेंगी

Arjuna said: “If, in the fourteenth year from now, Duryodhana does not—after due courtesies and proper acknowledgment—restore our kingdom to us, then what has been declared will inevitably prove true.”

Verse 37

वैशम्पायन उवाच इत्युक्तवति पार्थे तु श्रीमान्‌ माद्रवतीसुतः । प्रगृह्य विपुलं बाहुं सहदेव: प्रतापवान्‌,वैशम्पायनजी कहते हैं--जनमेजय! अर्जुनके ऐसा कहनेपर परम सुन्दर प्रतापी वीर माद्रीनन्दन सहदेवने अपनी विशाल भुजा ऊपर उठाकर शकुनिके वधकी इच्छासे इस प्रकार कहा; उस समय उनके नेत्र क्रोधसे लाल हो रहे थे और वे फुँफकारते हुए सर्पकी भाँति उच्छवास ले रहे थे

Vaiśampāyana said: When Pārtha (Arjuna) had spoken thus, the illustrious Sahadeva—valiant son of Mādrī—raised his mighty arm, intent on slaying Śakuni, and began to speak. His eyes were reddened with wrath, and he breathed hard, hissing like a serpent.

Verse 38

सौबलस्य वर्ध॑ प्रेप्सुरिदं वचनमत्रवीत्‌ । क्रोधसंरक्तनयनो नि:श्वसन्निव पन्नग:,वैशम्पायनजी कहते हैं--जनमेजय! अर्जुनके ऐसा कहनेपर परम सुन्दर प्रतापी वीर माद्रीनन्दन सहदेवने अपनी विशाल भुजा ऊपर उठाकर शकुनिके वधकी इच्छासे इस प्रकार कहा; उस समय उनके नेत्र क्रोधसे लाल हो रहे थे और वे फुँफकारते हुए सर्पकी भाँति उच्छवास ले रहे थे

Vaiśampāyana said: Desiring the death of Śakuni, the son of Subala, he spoke these words. His eyes were reddened with anger, and he breathed hard like a serpent.

Verse 39

सहदेव उवाच अक्षान्‌ यान्‌ मन्यसे मूढ गान्धाराणां यशोहर । नैते5क्षा निशिता बाणास्त्वयैते समरे वृता:,सहदेवने कहा--ओ गान्धारनिवासी क्षत्रियकुलके कलंक मूर्ख शकुने! जिन्हें तू पासे समझ रहा है, वे पासे नहीं हैं, उनके रूपमें तूने युद्धमें तीखे बाणोंका वरण किया है

Sahadeva said: “Fool—disgracer of the Gandhāras’ fame! The dice you think you are casting are not dice at all. They are sharp arrows; by choosing this game, you have in truth chosen them for battle.”

Verse 40

यथा चैवोक्तवान्‌ भीमस्त्वामुद्दधिश्य सबान्धवम्‌ । कर्ताह कर्मणस्तस्य कुरु कार्याणि सर्वश:,आर्य भीमसेनने बन्धु-बान्धवोंसहित तेरे विषयमें जो बात कही है, मैं उसे अवश्य पूर्ण करूँगा। तुझे अपने बचावके लिये जो कुछ करना हो, वह सब कर डाल

Sahadeva said: “Just as Bhīma has spoken concerning you—together with all your kinsmen—I shall certainly carry out that deed. Do, for your own protection, whatever must be done in every way.”

Verse 41

हन्तास्मि तरसा युद्धे त्वामेवेह सबान्धवम्‌ । यदि स्थास्यसि संग्रामे क्षत्रधमेण सौबल,सुबलकुमार! यदि तू क्षत्रियधर्मके अनुसार संग्राममें डटा रह जायगा, तो मैं वेगपूर्वक तुझे तेरे बन्धु-बान्धवोंसहित अवश्य मार डालूँगा

Sahadeva said: “I will swiftly strike you down here in battle—you along with your kinsmen—if you choose to stand your ground in this fight in accordance with the warrior’s code, O Saubala, son of Suvala.”

Verse 42

सहदेववच: श्रुत्वा नकुलो5पि विशाम्पते । दर्शनीयतमो नृणामिदं वचनमब्रवीत्‌,राजन! सहदेवकी बात सुनकर मनुष्योंमें परम दर्शनीय रूपवाले नकुलने भी यह बात कही

Hearing Sahadeva’s words, Nakula too—most handsome among men—spoke these words, O King.

Verse 43

नकुल उवाच सुतेयं यज्ञसेनस्य द्यूते5स्मिन्‌ धृतराष्ट्रजै: । यैर्वाच: श्राविता रूक्षा: स्थितैर्दुर्योधनप्रिये

Nakula said: “This maiden, the daughter of Yajñasena, has been won here in this game of dice by the sons of Dhṛtarāṣṭra. Standing in Duryodhana’s interest, they have made her hear harsh and cruel words.”

Verse 44

तान्‌ धारराष्ट्रान्‌ दुर्वत्तान्‌ मुमूर्षन्‌ कालनोदितान्‌ । गमयिष्यामि भूयिष्ठानहं वैवस्वतक्षयम्‌

Nakula declared that those sons of Dhṛtarāṣṭra—men of corrupt conduct, driven onward by Kāla (Time) and bent on death—he would send, in great numbers, to the abode of Yama (Vaivasvata).

Verse 45

नकुल बोले--दुर्योधनके प्रियसाधनमें लगे हुए जिन धृतराष्ट्रपुत्रोने इस द्यूतसभामें द्रपदकुमारी कृष्णाको कठोर बातें सुनायी हैं, कालसे प्रेरित हो मौतके मुँहमें जानेकी इच्छा रखनेवाले उन दुराचारी बहुसंख्यक धुृतराष्ट्रकुमारोंको मैं यमलोकका अतिथि बना दूँगा ।। निदेशाद्‌ धर्मराजस्य द्रौपद्या: पदवीं चरन्‌ । निर्धार्तराष्ट्रां पृथिवीं कर्तास्मि नचिरादिव,धर्मराजकी अज्ञासे द्रौपदीका प्रिय करते हुए मैं सारी पृथिवीको धृतराष्ट्रपुत्रोंसे सूनी कर दूँगा; इसमें अधिक देर नहीं है

Nakula said: “Those sons of Dhṛtarāṣṭra who, intent on pleasing Duryodhana, have spoken harsh words to Draupadī (Kṛṣṇā), the daughter of Drupada, in this gambling hall—those wicked men, driven by Kāla and longing to rush into the mouth of death—I shall make them guests of Yama’s realm. Acting on Dharmarāja’s command and for Draupadī’s cause, I will soon make the earth bereft of Dhṛtarāṣṭra’s sons.”

Verse 46

वैशम्पायन उवाच एवं ते पुरुषव्याप्रा: सर्वे व्यायतबाहव: । प्रतिज्ञा बहुला: कृत्वा धृतराष्ट्रमुपागमन्‌,वैशम्पायनजी कहते हैं--राजन्‌! इस प्रकार वे सभी पुरुषसिंह महाबाहु पाण्डव बहुत-सी प्रतिज्ञाएँ करके राजा धृतराष्ट्रके पास गये

Vaiśampāyana said: “O King, thus those lion-like men—all the Pāṇḍavas, broad-armed and vigorous in action—having made many solemn vows, went to King Dhṛtarāṣṭra.”

Verse 76

इस प्रकार श्रीमह्याभारत सभापव॑के अन्तर्गत अनुद्यूतपर्वमें युधिष्ठटिरपराभवविषयक छिह्तत्तरवाँ अध्याय पूरा हुआ

Thus, in the Śrī Mahābhārata, within the Sabhā Parva, in the section known as the Anudyūta Parva, the seventy-seventh chapter—concerning Yudhiṣṭhira’s defeat—comes to an end.

Verse 77

इति श्रीमहाभारते सभापर्वणि अनुद्यूतपर्वणि पाण्डवप्रतिज्ञाकरणे सप्तसप्ततितमोध्याय:

Thus ends the seventy-seventh chapter in the Sabhā Parva of the Śrī Mahābhārata, within the Anudyūta Parva, in the episode concerning the making of the Pāṇḍavas’ vow.