Adhyaya 63
Vana ParvaAdhyaya 6340 Verses

Adhyaya 63

कर्कोटक-उपदेशः (Karkoṭaka’s Counsel and Nala’s Concealment)

Upa-parva: Nalopākhyāna (Episode of Nala) — Karkoṭaka-Nāga Encounter

Bṛhadaśva recounts how Nala, after abandoning Damayantī, sees a great forest fire and hears repeated cries addressing him as “Nala” and “Puṇyaśloka.” Entering the flames, Nala finds the serpent-king Karkoṭaka coiled and immobilized by a brahmarṣi’s curse. Karkoṭaka requests rescue, promises friendship, and becomes thumb-sized so Nala can carry him to a fire-free place. Once safe, Karkoṭaka instructs Nala to count steps; at the tenth step he bites Nala, and Nala’s appearance becomes distorted and unrecognizable. Karkoṭaka explains the bite as protective: it conceals Nala from recognition and will counteract the affliction associated with Nala’s misfortune, limiting pain from the venom. He further advises Nala to go to Ayodhyā, present himself as the charioteer Bāhuka to King R̥tuparṇa (expert in dice), and thereby obtain the ‘heart of dice’ (akṣa-hṛdaya) in exchange for chariot knowledge (aśva-hṛdaya). Karkoṭaka guarantees eventual reunion with wife, kingdom, and children, and gives a divine pair of garments by which Nala can later regain his true form; the nāga then disappears.

Chapter Arc: नल के अदृश्य हो जाने पर दमयन्ती का वन में अकेले पड़ जाना—‘हा नाथ, हा महाराज, हा स्वामिन्’—उसकी पुकार ही अध्याय का द्वार खोलती है। → विरह-शोक से व्याकुल दमयन्ती दिशाहीन होकर भटकती है, बार-बार नल को पुकारती है; उसी असहाय क्षण में एक महाकाय, क्षुधान्वित अजगर उसे अचानक जकड़ लेता है। → अजगर-ग्रस्त दमयन्ती की करुण विलाप-धारा और उसके सतीत्व/पतिव्रत-धर्म की शक्ति का निर्णायक प्रकट होना—जिसके प्रभाव से आगे चलकर व्याध का प्राणान्त भी घटित होता है। → दमयन्ती की रक्षा होती है—उसका सतीत्व और पातिव्रत्य-धर्म उसे अपमान, हिंसा और मृत्यु से बचाते हैं; संकट से निकलकर वह फिर नल की स्मृति में स्थिर रहती है। → वन का भय अभी शेष है—दमयन्ती का नल से पुनर्मिलन अनिश्चित है और आगे की यात्रा में नए छल-भय की छाया बनी रहती है।

Shlokas

Verse 1

हि मय >> (0) हि २ 7 त्रेषष्टितमोड् ध्याय: दमयन्तीका विलाप तथा अजगर एवं व्याधसे उसके प्राण एवं सतीत्वकी रक्षा तथा दमयन्तीके पातितव्रत्य धर्मके प्रभावसे व्याधका विनाश ब॒हृदश्चव उवाच अपक्रान्ते नले राजन्‌ दमयन्ती गतक्लमा । अबुध्यत वरारोहा संत्रस्ता विजने वने,बृहदश्वच मुनि कहते हैं--राजन्‌! नलके चले जानेपर जब दमयन्तीकी थकावट दूर हो गयी, तब उसकी आँख खुली। उस निर्जन वनमें अपने स्वामीको न देखकर सुन्दरी दमयन्ती भयातुर और दुःख-शोकसे व्याकुल हो गयी। उसने भयभीत होकर निषधनरेश नलको “महाराज! आप कहाँ हैं?' यह कहकर बड़े जोरसे पुकारा

Bṛhadaśva said: “O king, when Nala had departed, Damayantī’s weariness passed away and she awoke. Seeing no sign of her husband in that lonely forest, the noble lady was seized by fear; overwhelmed by grief and anxiety, she cried out in terror, calling for the lord of Niṣadha: ‘O great king—where are you?’”

Verse 2

अपश्यमाना भर्तारें शोकदुःखसमन्विता । प्राक्रोशदुच्चै: संत्रस्ता महाराजेति नैषधम्‌,बृहदश्वच मुनि कहते हैं--राजन्‌! नलके चले जानेपर जब दमयन्तीकी थकावट दूर हो गयी, तब उसकी आँख खुली। उस निर्जन वनमें अपने स्वामीको न देखकर सुन्दरी दमयन्ती भयातुर और दुःख-शोकसे व्याकुल हो गयी। उसने भयभीत होकर निषधनरेश नलको “महाराज! आप कहाँ हैं?' यह कहकर बड़े जोरसे पुकारा

Bṛhadaśva said: Not seeing her husband, overwhelmed by grief and sorrow, Damayantī—terrified—cried out loudly, calling to the king of Niṣadha, “O Mahārāja!” The scene underscores the human cost of separation and the vulnerability that arises when one is suddenly left without protection or companionship in the wilderness.

Verse 3

हा नाथ हा महाराज हा स्वामिन्‌ कि जहासि माम्‌ । हा हतास्मि विनष्टास्मि भीतास्मि विजने वने,/हा नाथ! हा महाराज! हा स्वामिन्‌! आप मुझे क्‍यों त्याग रहे हैं? हाय! मैं मारी गयी, नष्ट हो गयी, इस जनशून्य वनमें मुझे बड़ा भय लग रहा है

Bṛhadaśva said: “Alas, my protector! Alas, great king! Alas, my lord—why do you abandon me? I am as good as slain, utterly ruined. I am terrified here in this lonely, deserted forest.”

Verse 4

ननु नाम महाराज धर्मज्ञ: सत्यवागसि । कथमुकत्वा तथा सत्यं सुप्तामुत्सूज्य कानने,“महाराज! आप तो धर्मज्ञ और सत्यवादी हैं; फिर वैसी सच्ची प्रतिज्ञा करके आज आप इस जंगलमें मुझे सोती छोड़कर कैसे चले गये?

“Indeed, O great king, you know dharma and you speak truth. How then, after making such a truthful promise, have you gone away—leaving me asleep here in the forest?”

Verse 5

कथमुत्सृज्य गन्तासि दक्षां भार्यामनुव्रताम्‌ । विशेषतो5नपकृते परेणापकृते सति,“मैं आपकी सेवामें कुशल और अनुरक्त भार्या हूँ। विशेषतः मेरे द्वारा आपका कोई अपराध भी नहीं हुआ है। यदि कोई अपराध हुआ है, तो वह दूसरेके ही द्वारा, मुझसे नहीं; तो भी आप मुझे त्यागकर क्‍यों चले जा रहे हैं?

“How can you go away after abandoning a capable wife who is devoted and faithful to you? Especially when I have done you no wrong—when, if any wrong has occurred, it has been done by someone else. Why then do you leave me?”

Verse 6

शकक्‍्यसे ता गिर: सम्यक्‌ कर्तु मयि नरेश्वर । यास्तेषां लोकपालानां संनिधौ कथिता: पुरा,“नरेश्वर! आपने पहले स्वयंवरसभामें उन लोकपालोंके निकट जो बातें कहीं थीं, क्या आप उन्हें आज मेरे प्रति सत्य सिद्ध कर सकेंगे?

Bṛhadaśva said: “O king, are you able to make good—truthfully and fully—the words you once spoke in the presence of those Lokapālas? Can you now prove them true in relation to me?”

Verse 7

नाकाले विहितो मृत्युर्म्त्यानां पुरुषर्षभ । तत्र कान्ता त्वयोत्सृष्टा मुहूर्तमपि जीवति,“पुरुषशिरोमणे! मनुष्योंकी मृत्यु असमयमें नहीं होती, तभी तो आपकी यह प्रियतमा आपसे परित्यक्त होकर दो घड़ी भी जी रही है

“O bull among men, death is not ordained for mortals before its proper time. That is why your beloved, though abandoned by you there, still survives even for a moment.”

Verse 8

पर्याप्त: परिहासो5यमेतावान्‌ पुरुषर्षभ । भीताहमतिदुर्थर्ष दर्शयात्मानमीश्वर,'पुरुषश्रेष्ठ! यहाँ इतना ही परिहास बहुत है। अत्यन्त दुर्धर्ष वीर! मैं बहुत डर गयी हूँ। प्राणेश्वर! अब मुझे अपना दर्शन दीजिये

“O bull among men, this much jesting is enough. O hero exceedingly hard to assail, I am frightened. O lord of my life, reveal yourself to me now—grant me your sight.”

Verse 9

दृश्यसे दृश्यसे राजन्नेष दृष्टोडईसि नैषध । आवार्य गुल्मैरात्मानं कि मां न प्रतिभाषसे,“राजन्‌! निषधनरेश! आप दीख रहे हैं, दीख रहे हैं, यह दिखायी दिये। लताओंद्वारा अपनेको छिपाकर आप मुझसे बात क्‍यों नहीं कर रहे हैं?

Bṛhadaśva said: “You are visible, O King—yes, you are visible, O lord of Niṣadha! Having concealed yourself behind thickets and creepers, why do you not speak to me?”

Verse 10

नृशंसं बत राजेन्द्र यन्मामेवंगतामिह । विलपन्तीं समागम्य नाश्वासयसि पार्थिव,'राजेन्द्र! मैं इस प्रकार भय और चिन्तामें पड़कर यहाँ विलाप कर रही हूँ और आप आकर आश्रासन भी नहीं देते! भूपाल! यह तो आपकी बड़ी निर्दयता है

‘How cruel this is, O best of kings! Seeing me here in such a state—overcome with fear and anxiety and lamenting—you come near, yet you do not offer me any reassurance. O ruler of the earth, this is sheer heartlessness on your part.’

Verse 11

न शोचाम्यहमात्मानं न चान्यदपि किंचन । कथं नु भवितास्येक इति त्वां नूप शोचिमि,“नरेश्वर! मैं अपने लिये शोक नहीं करती। मुझे दूसरी किसी बातका भी शोक नहीं है। मैं केवल आपके लिये शोक कर रही हूँ कि आप अकेले कैसी शोचनीय दशामें पड़ जायँगे!

Bṛhadaśva said: “I do not grieve for myself, nor do I grieve for anything else at all. I grieve only for you, O king—thinking, ‘How will you fare, left all alone?’”

Verse 12

कथं नु राज॑स्तृषित: क्षुधित: श्रमकर्षित: । सायाह्ले वृक्षमूलेषु मामपश्यन्‌ भविष्यसि,“राजन! आप भूखे-प्यासे और परिश्रमसे थके-माँदे होकर जब सायंकाल किसी वृक्षके नीचे आकर विश्राम करेंगे, उस समय मुझे अपने पास न देखकर आपकी कैसी दशा हो जायगी?”

Bṛhadaśva said: “How will you fare, O king, when you are parched with thirst, tormented by hunger, and worn down by exertion—when, at evening, you rest beneath the roots of trees and do not see me by your side?”

Verse 13

ततः सा तीव्रशोकार्ता प्रदीप्तेव च मन्युना । इतश्वेतश्न रुदती पर्यधावत दु:खिता,तदनन्तर प्रचण्ड शोकसे पीड़ित हो क्रोधाग्निसे दग्ध होती हुई-सी दमयन्ती अत्यन्त दुःखी हो रोने और इधर-उधर दौड़ने लगी

Then Damayantī, overwhelmed by piercing grief and as though set ablaze by anger, began to weep and run about here and there in utter distress—her sorrow spilling outward in restless, uncontrolled movement.

Verse 14

मुहुरुत्पतते बाला मुहुः पतति विह्वला । मुहुरालीयते भीता मुहुः क्रोशति रोदिति,दमयन्ती बार-बार उठती और बार-बार विह्नल होकर गिर पड़ती थी। वह कभी भयभीत होकर छिपती और कभी जोर-जोरसे रोने-चिल्लाने लगती थी

Bṛhadaśva said: “Again and again the young woman would spring up, and again and again, overwhelmed and unsteady, she would collapse. Now frightened, she would hide herself; now she would cry out loudly and weep.”

Verse 15

अतीव शोकसंततप्ता मुहुर्नि:श्वस्य विद्नला । उवाच भैमी नि:श्वस्य रुदत्यथ पतिव्रता,अत्यन्त शोकसंतप्त हो बार-बार लंबी साँसें खींचती हुई व्याकुल पतिव्रता दमयन्ती दीर्घ नि:श्वास लेकर रोती हुई बोली--

Overwhelmed by intense grief, she kept heaving deep sighs, her strength and composure collapsing. Then Bhīmī—steadfast in wifely fidelity (pativratā-dharma)—spoke, again drawing a long breath, and weeping.

Verse 16

यस्याभिशापाद्‌ दुः:खारतों दुःखं विन्दति नैषध: । तस्य भूतस्य नो दुःखाद्‌ दुःखमप्यधिकं भवेत्‌,“जिसके अभिशापसे निषधनरेश नल दुःखसे पीड़ित हो क्लेश-पर-क्लेश उठाते जा रहे हैं, उस प्राणीको हमलोगोंके दुःखसे भी अधिक दु:ख प्राप्त हो

‘By whose curse the king of Niṣadha, Nala, already afflicted, keeps meeting sorrow upon sorrow—may that being come to suffer a grief even greater than ours.’

Verse 17

अपापचेतसं पापो य एवं कृतवान्‌ नलम्‌ | तस्माद्‌ दुःखतरं प्राप्प जीवत्वसुखजीविकाम्‌,“जिस पापीने पुण्यात्मा राजा नलको इस दशामें पहुँचाया है, वह उनसे भी भारी दुःखमें पड़कर दुःखकी ही जिंदगी बितावे”

Bṛhadaśva said: “That sinful one who has brought the blameless-minded King Nala to such a condition shall, in consequence, fall into suffering even more grievous than this and live on, sustaining a life that is itself nothing but misery.”

Verse 18

एवं तु विलपन्ती सा राज्ञो भार्या महात्मन: । अन्वेषमाणा भार्तरं बने श्वापदसेविते,इस प्रकार विलाप करती तथा हिंख्र जन्तुओंसे भरे हुए वनमें अपने पतिको ढूँढ़ती हुई महामना राजा नलकी पत्नी भीमकुमारी दमयन्ती उन्मत्त हुई रोती-बिलखती और “हा राजन! हा महाराज” ऐसा बार-बार कहती हुई इधर-उधर दौड़ने लगी

Thus lamenting, the noble wife of the great-souled king, searching for her husband in a forest haunted by wild beasts, wandered in anguish—crying and weeping as she ran here and there, again and again calling, “O king! O great king!” The scene proclaims steadfast wifely fidelity and the moral endurance demanded by adversity.

Verse 19

उन्मत्तवद्‌ भीमसुता विलपन्ती इतस्तत: । हा हा राजन्निति मुहुरितश्वेतश्न धावति,इस प्रकार विलाप करती तथा हिंख्र जन्तुओंसे भरे हुए वनमें अपने पतिको ढूँढ़ती हुई महामना राजा नलकी पत्नी भीमकुमारी दमयन्ती उन्मत्त हुई रोती-बिलखती और “हा राजन! हा महाराज” ऐसा बार-बार कहती हुई इधर-उधर दौड़ने लगी

Bṛhadaśva said: Damayantī, Bhīma’s daughter, lamenting like one distraught, ran here and there again and again, repeatedly crying, “Alas, O king!” In the torment of separation she wandered the wilderness, where fierce creatures roamed, searching for her husband, King Nala, her mind overwhelmed by grief.

Verse 20

तां क्रन्दमानामत्यर्थ कुररीमिव वाशतीम्‌ | करुणं बहु शोचन्तीं विलपन्तीं मुहुर्मुहु:,वह कुररी पक्षीकी भाँति जोर-जोरसे करुण क्रन्दन कर रही थी और अत्यन्त शोक करती हुई बार-बार विलाप कर रही थी। वहाँसे थोड़ी ही दूरपर एक विशालकाय भूखा अजगर बैठा था। उसने बार-बार चक्कर लगाती सहसा निकट आयी हुई भीमकुमारी दमयन्तीको (पैरोंकी ओरसे) निगलना आरम्भ कर दिया

She cried out with fierce intensity, wailing like a kurarī-bird. Overcome by compassion-worthy grief, she lamented again and again. (In the surrounding narrative, not far from there a huge, starving python lay in wait and began to swallow Damayantī from her feet as she came near.)

Verse 21

सहसाभ्यागतां भैमीमभ्याशपरिवर्तिनीम्‌ । जग्राहाजगरो ग्राहो महाकाय: क्षुधान्वित:,वह कुररी पक्षीकी भाँति जोर-जोरसे करुण क्रन्दन कर रही थी और अत्यन्त शोक करती हुई बार-बार विलाप कर रही थी। वहाँसे थोड़ी ही दूरपर एक विशालकाय भूखा अजगर बैठा था। उसने बार-बार चक्कर लगाती सहसा निकट आयी हुई भीमकुमारी दमयन्तीको (पैरोंकी ओरसे) निगलना आरम्भ कर दिया

As Bhīmī (Damayantī) suddenly came near, moving about in close circles, a huge python—like a grasping crocodile—seized her, driven by hunger. The scene shows how swiftly danger can overtake the vulnerable and how suffering may arise without warning, calling for vigilance, courage, and timely protection of the righteous.

Verse 22

सा ग्रस्यमाना ग्राहेण शोकेन च परिप्लुता । नात्मानं शोचति तथा यथा शोचति नैषधम्‌,शोकमें डूबी हुई वैदर्भीको अजगर निगल रहा था, तो भी वह अपने लिये उतना शोक नहीं कर रही थी, जितना शोक उसे निषधनरेश नलके लिये था

Bṛhadaśva said: Though the princess of Vidarbha was being seized by a serpent and was overwhelmed by sorrow, she did not grieve for herself as much as she grieved for Nala, the king of Niṣadha. The verse extols steadfast devotion and self-forgetful concern for one’s spouse even amid personal peril.

Verse 23

हा नाथ मामिह वने ग्रस्यमानामनाथवत्‌ | ग्राहेणानेन विजने किमर्थ नानुधावसि,(वह विलाप करती हुई कहने लगी--) “हा नाथ! इस निर्जन वनमें यह अजगर सर्प मुझे अनाथकी भाँति निगल रहा है। आप मेरी रक्षाके लिये दौड़कर आते क्‍यों नहीं हैं?

“Alas, my lord! Here in this forest I am being swallowed like one without protection. In this lonely wilderness, seized by this predator, why do you not run to my aid?”

Verse 24

कथं भविष्यसि पुनर्मामनुस्मृत्य नैषध । कथं भवागञ्जगामाद्य मामुत्सृज्य वने प्रभो,“निषधनरेश! यदि मैं मर गयी, तो मुझे बार-बार याद करके आपकी कैसी दशा हो जायगी? प्रभो! आज मुझे वनमें छोड़कर आप क्‍यों चले गये?

“O king of Niṣadha, how will you endure again and again, remembering me? And how is it that you have gone away today, leaving me behind in this forest, O lord?”

Verse 25

पापान्मुक्तः पुनर्लब्ध्वा बुद्धिं चेतो धनानि च । भ्रान्तस्य ते क्षुधार्तस्य परिग्लानस्य नैषध । कः श्रमं राजशार्दूल नाशयिष्यति तेडनघ,“निष्पाप निषधनरेश! इस संकटसे मुक्त होनेपर जब आपको पुनः शुद्ध बुद्धि, चेतना और धन आदिकी प्राप्ति होगी, उस समय मेरे बिना आपकी क्या दशा होगी? नृपप्रवर! जब आप भूखसे पीड़ित हो थके-माँदे एवं अत्यन्त खिन्न होंगे, उस समय आपकी उस थकावटको कौन दूर करेगा?”

Bṛhadaśva said: “When you are freed from these misfortunes and regain clear judgment, composure, and wealth, O king of Niṣadha—what will become of you without me? O tiger among kings, when you are wandering astray, tormented by hunger, worn out and utterly dejected, who, O blameless one, will remove your fatigue?”

Verse 26

ततः कश्रनिन्मृगव्याधो विचरन्‌ गहने वने । आक्रन्दमानां संश्रुत्य जवेनाभिससार ह,इसी समय कोई व्याध उस गहन वनमें विचर रहा था। वह दमयन्तीका करुण क्रन्दन सुनकर बड़े वेगसे उधर आया

Then a certain hunter, roaming in the dense forest, heard her pitiful cries and hurried toward that direction with great speed.

Verse 27

तां तु दृष्टवा तथा ग्रस्तामुरगेणायतेक्षणाम्‌ । त्वरमाणो मृगव्याध: समभिक्रम्य वेगत:,उस विशाल नयनोंवाली युवतीको अजगरके द्वारा उस प्रकार निगली जाती हुई देख व्याधने बड़ी उतावलीके साथ वेगसे दौड़कर तीखे शस्त्रसे शीघ्र ही उस अजगरका मुख फाड़ दिया। वह अजगर छटपटाकर चेष्टारहित हो गया। मृगोंको मारकर जीविका चलानेवाले उस व्याधने सर्पके टुकड़े-टुकड़े करके दमयन्तीको छुड़ाया। फिर जलसे उसके सर्पग्रस्त शरीरको धोकर उसे आश्वासन दे उसके लिये भोजनकी व्यवस्था कर दी। भारत! जब वह भोजन कर चुकी, तब व्याधने उससे पूछा---

Seeing that large-eyed young woman being swallowed in that manner by the serpent, the hunter hurried forward at speed. With swift action he tore open the python’s mouth, and the creature, writhing, became helpless. The hunter—who lived by killing deer—cut the snake into pieces and freed Damayantī. Then he washed her body, still affected by the serpent’s grasp, reassured her, and arranged food for her. After she had eaten, the hunter questioned her.

Verse 28

मुखत: पाटयामास शस्त्रेण निशितेन च । निर्विचेष्ट भुजड़ं तं विशस्यथ मृगजीवन:,उस विशाल नयनोंवाली युवतीको अजगरके द्वारा उस प्रकार निगली जाती हुई देख व्याधने बड़ी उतावलीके साथ वेगसे दौड़कर तीखे शस्त्रसे शीघ्र ही उस अजगरका मुख फाड़ दिया। वह अजगर छटपटाकर चेष्टारहित हो गया। मृगोंको मारकर जीविका चलानेवाले उस व्याधने सर्पके टुकड़े-टुकड़े करके दमयन्तीको छुड़ाया। फिर जलसे उसके सर्पग्रस्त शरीरको धोकर उसे आश्वासन दे उसके लिये भोजनकी व्यवस्था कर दी। भारत! जब वह भोजन कर चुकी, तब व्याधने उससे पूछा---

Bṛhadaśva said: The hunter, who lived by killing deer, rushed forward in great haste and with a keen weapon split open the python’s mouth. The serpent writhed and then became motionless. Cutting the snake into pieces, the hunter freed Damayantī. He then washed her body with water, still affected by the serpent’s touch, reassured her, and arranged food for her. When she had eaten, the hunter questioned her.

Verse 29

मोक्षयित्वा स तां व्याध: प्रक्षाल्य सलिलेन ह । समाश्वास्य कृताहारामथ पप्रच्छ भारत,उस विशाल नयनोंवाली युवतीको अजगरके द्वारा उस प्रकार निगली जाती हुई देख व्याधने बड़ी उतावलीके साथ वेगसे दौड़कर तीखे शस्त्रसे शीघ्र ही उस अजगरका मुख फाड़ दिया। वह अजगर छटपटाकर चेष्टारहित हो गया। मृगोंको मारकर जीविका चलानेवाले उस व्याधने सर्पके टुकड़े-टुकड़े करके दमयन्तीको छुड़ाया। फिर जलसे उसके सर्पग्रस्त शरीरको धोकर उसे आश्वासन दे उसके लिये भोजनकी व्यवस्था कर दी। भारत! जब वह भोजन कर चुकी, तब व्याधने उससे पूछा---

Having freed her, the hunter washed her with water, soothed and reassured her, and arranged food for her. Then, O Bhārata, when she had eaten, he questioned her.

Verse 30

कस्य त्वं मृगशावाक्षि कथं चाभ्यागता वनम्‌ | कथं चेदं महत्‌ कृच्छूं प्राप्तवत्यसि भाविनि,“मृगलोचने! तुम किसकी स्त्री हो और कैसे वनमें चली आयी हो? भामिनि! किस प्रकार तुम्हें यह महान्‌ कष्ट प्राप्त हुआ है?”

“O doe-eyed lady, whose wife are you, and how have you come into this forest? O fair one, in what way have you fallen into this great distress?”

Verse 31

दमयन्ती तथा तेन पृच्छयमाना विशाम्पते । सर्वमेतद्‌ यथावृत्तमाचचक्षेडस्य भारत,भरतवंशी नरेश युधिष्ठिर! व्याधके पूछनेपर दमयन्तीने उसे सारा वृत्तान्त यथार्थरूपसे कह सुनाया

O lord of the people, when she was thus questioned by him, Damayantī narrated to that hunter the entire account exactly as it had happened—truthfully and in due order, O Bhārata (Yudhiṣṭhira).

Verse 32

तामर्धवस्त्रसंवीतां पीनश्रोणिपयोधराम्‌ । सुकुमारानवद्याज़ीं पूर्णचन्द्रनिभाननाम्‌,स्थूल नितम्ब और स्तनोंवाली विदर्भकुमारीने आधे वस्त्रसे ही अपने अंगोंको ढँक रखा था। पूर्ण चन्द्रमाके समान मनोहर मुखवाली दमयन्तीका एक-एक अंग सुकुमार एवं निर्दोष था। उसकी आँखें तिरछी बरौनियोंसे सुशोभित थीं और वह बड़े मधुर स्वरमें बोल रही थी। इन सब बातोंकी ओर लक्ष्य करके वह व्याध कामके अधीन हो गया

Bṛhadaśva said: She was covered only by a half-garment, with full hips and swelling breasts; her limbs were tender and flawless, and her face resembled the full moon. The description underscores how the hunter’s gaze fixes on outward beauty; ethically, it foreshadows how unchecked desire (kāma) can overpower discernment and lead one away from restraint and right conduct.

Verse 33

अरालपक्ष्मनयनां तथा मधुरभाषिणीम्‌ | लक्षयित्वा मृगव्याध: कामस्य वशमीयिवान्‌,स्थूल नितम्ब और स्तनोंवाली विदर्भकुमारीने आधे वस्त्रसे ही अपने अंगोंको ढँक रखा था। पूर्ण चन्द्रमाके समान मनोहर मुखवाली दमयन्तीका एक-एक अंग सुकुमार एवं निर्दोष था। उसकी आँखें तिरछी बरौनियोंसे सुशोभित थीं और वह बड़े मधुर स्वरमें बोल रही थी। इन सब बातोंकी ओर लक्ष्य करके वह व्याध कामके अधीन हो गया

Bṛhadaśva said: Seeing her—Damayantī—whose eyes were adorned with gracefully curved eyelashes and whose speech was sweet, the hunter, observing these charms, fell under the sway of desire.

Verse 34

तामेवं श्लक्षणया वाचा लुब्धको मृदुपूर्वया । सान्त्वयामास कामार्तस्तदबुध्यत भाविनी,वह मधुर एवं कोमल वाणीसे उसे अपने अनुकूल बनानेके लिये भाँति-भाँतिके आश्वासन देने लगा। वह व्याध उस समय कामवेदनासे पीड़ित हो रहा था। सती दमयन्तीने उसके दूषित मनोभावको समझ लिया

The hunter, afflicted by desire, sought to win her over with smooth and gentle words, offering many assurances to bend her to his will; but the virtuous Damayantī understood the tainted intent within him.

Verse 35

दमयन्त्यपि त॑ दुष्टमुपल भ्य पतिव्रता । तीव्ररोषसमाविष्टा प्रजज्वालेव मन्युना,पतिव्रता दमयन्ती भी उसकी दुष्टताको समझकर तीव्र क्रोधके वशीभूत हो मानो रोषाग्निसे प्रजवलित हो उठी

Even Damayantī—steadfast in her wifely vow—recognized his wickedness; seized by intense anger, she blazed up as if kindled by the fire of wrath.

Verse 36

सती दमयन्तीके तेजसे पापी व्याधका विनाश स तु पापमति): क्षुद्र: प्रधर्षयितुमातुर: । दुर्धर्षा तर्कयामास दीप्तामग्निशिखामिव,यद्यपि वह नीच पापात्मा व्याध उसपर बलात्कार करनेके लिये व्याकुल हो गया था, परंतु दमयन्ती अग्निशिखाकी भाँति उद्दीप्त हो रही थी; अतः उसका स्पर्श करना उसको अत्यन्त दुष्कर प्रतीत हुआ

Though the vile hunter, driven by sinful intent, became frantic to violate the chaste Damayantī, her radiant purity blazed like a flame. Seeing her as one would a blazing tongue of fire, he found even the thought of touching her unbearably difficult.

Verse 37

दमयन्ती तु दुःखार्ता पतिराज्यविनाकृता । अतीतवाक्पथे काले शशापैनं रुषान्विता,पति तथा राज्य दोनोंसे वंचित होनेके कारण दमयन्ती अत्यन्त दुःखसे आतुर हो रही थी। इधर व्याधकी कुचेष्टा वाणीद्वारा रोकनेपर रुक सके, ऐसी प्रतीत नहीं होती थी। तब (उस व्याधपर अत्यन्त रुष्ट हो) उसने उसे शाप दे दिया--

Damayantī, tormented by grief—deprived of both her husband and royal station—saw that the time when words could restrain what was being attempted had passed. Filled with anger, she therefore pronounced a curse upon the hunter.

Verse 38

यद्यहं नैषधादन्यं मनसापि न चिन्तये । तथायं पततां क्षुद्रो परासुर्मुगजीवन:,“यदि मैं निषधराज नलके सिवा दूसरे किसी पुरुषका मनसे भी चिन्तन नहीं करती होऊँ, तो इसके प्रभावसे यह तुच्छ व्याध प्राणशून्य होकर गिर पड़े”

Bṛhadaśva said: “If it is true that I do not even in my mind think of any man other than Nala, the king of Niṣadha, then by the power of that truth may this vile hunter fall down lifeless.”

Verse 39

उक्तमात्रे तु वचने तथा स मृगजीवन: । व्यसु: पपात मेदिन्यामग्निदग्ध इव द्रुम:,दमयन्तीके इतना कहते ही वह व्याध आगसे जले हुए वृक्षकी भाँति प्राणशून्य होकर पृथ्वीपर गिर पड़ा

As soon as those words were spoken, the hunter—whose livelihood depended on killing deer—collapsed lifeless upon the earth, like a tree scorched and felled by fire.

Verse 63

बह ब स्तर कम त्यपस त्ज््द्धच || कट ;र इति श्रीमहाभारते वनपर्वणि नलोपाख्यानपर्वणि अजगरग्रस्तदमयन्तीमोचने त्रिषपष्टितमोड ध्याय:,इस प्रकार श्रीमहाभारत वनपर्वके अन्तर्गत नलोपाख्यानपर्वमें अजगरग्रस्तदमयन्तीमोचनविषयक तिरसठवाँ अध्याय पूरा हुआ

Bṛhadaśva said: Thus ends the sixty-third chapter of the Nala episode within the Vana Parva of the Mahābhārata, describing the deliverance of Damayantī when she had been seized by a great serpent (ajagara).

Frequently Asked Questions

Nala must decide whether to risk himself by entering a wildfire to aid an unknown distressed being; the episode frames rescue as an ethical imperative even when one’s own life is unstable and resources are minimal.

Suffering can be redirected through disciplined strategy: concealment can function as protection, and recovery may require humility (service), skill-learning, and time—rather than immediate assertion of identity or status.

No formal phalaśruti is stated; the chapter’s internal assurance functions as narrative meta-commentary, promising that the concealment, instruction, and garments will enable eventual restoration and reunion when conditions mature.