देवाश्वापि यदावोचन् सूतके त्वां धनंजय,धर्मपुत्रो महाबाहुर्विललाप सुविस्तरम् । अर्जुन मरे पड़े थे; उनके धनुष-बाण इधर-उधर बिखरे थे। भीमसेन और नकुल-सहदेव भी प्राणरहित हो निश्रेष्ट हो गये थे। इन सबको देखकर युधिष्ठिर गरम-गरम लंबी साँसें खींचने लगे। उनके नेत्रोंसे शोकके आँसू उमड़कर उन्हें भिगो रहे थे। अपने समस्त भ्राताओंको इस प्रकार धराशायी हुए देख महाबाह धर्मपुत्र युधिष्ठिर गहरी चिन्तामें डूब गये और देरतक विलाप करते रहे-- “धनंजय! जब तुम्हारा जन्म हुआ था, उस समय देवताओंने भी कहा था कि “कुन्ती! तुम्हारा यह पुत्र सहस्रनेत्रधारी इन्द्रसे किसी बातमें कम न होगा।' उत्तर पारियात्र पर्वतपर सब प्राणियोंने तुम्हारे विषयमें यही कहा था कि “ये अर्जुन शीघ्र ही पाण्डवोंकी खोयी हुई राजलक्ष्मीको पुनः लौटा लायेंगे। युद्धमें कोई भी इनपर विजय पानेवाला न होगा और ये भी किसीको परास्त किये बिना न रहेंगे”
vaiśaṃpāyana uvāca |
devāś cāpi yadā vocan sūtake tvāṃ dhanaṃjaya |
dharmaputro mahābāhur vilalāpa suvistaram ||
Vaiśaṃpāyana said: “O Dhanaṃjaya, when even the gods spoke of you at the time of your birth-rites, the mighty-armed Dharmaputra lamented at length.” The verse frames Yudhiṣṭhira’s grief as intensified by the remembered divine assurances about Arjuna’s destined greatness—highlighting the ethical tension between faith in foretold virtue and the crushing immediacy of apparent loss.
वैशग्पायन उवाच