द्रोणपर्व — अध्याय 128: दुर्योधनस्य परसेनाप्रवेशः
Duryodhana’s Incursion and the Tumult of Battle
न ते<र्जुनस्तथा ज्ञेयो ज्ञातव्य: सात्यकिर्यथा । चिकीर्षुर्मत्प्रियं पार्थ स यात: सव्यसाचिन: । पदवीं दुर्गमां घोरामगम्यामकृतात्मभि:,“परंतप! अर्जुन और सात्यकिके जीवनके विषयमें जो मेरे मनमें संशय उत्पन्न हो गया है, वह दूर नहीं हो रहा है। अतः कुन्तीनन्दन! तुम वहीं जाओ, जहाँ अर्जुन और महापराक्रमी सात्यकि गये हैं। धर्मज्ञ! मैं तुम्हारा बड़ा भाई हूँ। यदि तुम मेरी आज्ञाका पालन करना उचित मानते हो तो ऐसा ही करो। तुम्हें अर्जुनकी उतनी खोज नहीं करनी है, जितनी सात्यकिकी। पार्थ! सात्यकिने मेरा प्रिय करनेकी इच्छासे सव्यसाची अर्जुनके उस दुर्गम एवं भयंकर पथका अनुसरण किया है, जो अजितात्मा पुरुषोंके लिये अगम्य है
na te 'rjunas tathā jñeyo jñātavyaḥ sātyakir yathā | cikīrṣur matpriyaṃ pārtha sa yātaḥ savyasācinaḥ | padavīṃ durgamāṃ ghorām agamyām akṛtātmabhiḥ ||
Sañjaya said: “You need not seek Arjuna in the same way; rather, Satyaki is the one who must be found. O Partha, wishing to do what is dear to me, he has gone after Arjuna the ambidextrous along a path that is hard and terrifying—one that is inaccessible to men who have not mastered themselves.”
संजय उवाच