विचित्रैविविधाकारै: शरीरावरणैरपि । विचिन्रैश्न रथैर्भग्नैहतैश्न गजवाजिभि:,उस समय योद्धाओंके कटे हुए हाथ, पैर, कुण्डलमण्डित मस्तक, धनुष, बाण, प्रास, खड्ग, परशु, पट्टिश, नालीक, छोटे नाराच, नखर, शक्ति, तोमर, अन्यान्य नाना प्रकारके साफ किये हुए उत्तम आयुध, भाँति-भाँतिके विचित्र कवच, टूटे हुए विचित्र रथ तथा मारे गये हाथी, घोड़े, इधर-उधर पड़े थे। वायुके समान वेगशाली, सारथिशून्य, भयभीत घोड़े जिन्हें बारंबार इधर-उधर खींच रहे थे, जिनके रथी योद्धा और ध्वज नष्ट हो गये थे, ऐसे नगराकार सुनसान रथ भी वहाँ दृष्टिगोचर हो रहे थे। आभूषणोंसे विभूषित वीरोंके मृतशरीर यत्र-तत्र गिरे हुए थे, काटकर गिराये हुए व्यजन, कवच, ध्वज, छत्र, आभूषण, वस्त्र, सुगन्धित फूलोंके हार, रत्नोंके हार, किरीट, मुकुट, पगड़ी, किंकिणीसमूह, छातीपर धारण की जानेवाली मणि, सोनेके निष्क और चूड़ामणि आदि वस्तुएँ भी इधर-उधर बिखरी पड़ी थीं। इन सबसे भरा हुआ वह युद्धस्थल वहाँ नक्षत्रोंसे व्याप्त आकाशके समान सुशोभित हो रहा था
sañjaya uvāca | vicitrair vividhākāraiḥ śarīrāvaraṇair api | vicitraiś ca rathair bhagnaiḥ hataiś ca gajavājibhiḥ ||
サンジャヤは言った。戦場には、さまざまな形の華やかな鎧が散り、奇妙な造りの戦車は砕け、象と馬は討たれて横たわっていた。破れた武具と倒れた者で満ちたその光景は、凄惨でありながらも異様な壮麗を帯び、節度と正しい行いを失った武の栄光が、ついには滅びと悲嘆に帰することを告げていた。
संजय उवाच
The verse underscores the impermanence of worldly power and the terrible cost of war: even the most splendid armours and vehicles end as debris among the slain. It implicitly urges discernment about dharma—how violence, when unrestrained, culminates in widespread suffering.
Sañjaya is describing to Dhṛtarāṣṭra the दृश्य of the battlefield: scattered armours, broken chariots, and dead elephants and horses, conveying the scale and horror of the ongoing conflict in Droṇa-parvan.