वासवी-शक्तेः प्रयोगः, घटोत्कच-वधोत्तर-शोकः, व्यासोपदेशश्च
The Vāsavī Spear’s Use, Post-Ghaṭotkaca Grief, and Vyāsa’s Counsel
वीक्ष्य दीप्तमिवायान्तं रिपुविक्षो भकारिणम् | तमुद्यतमहाचापं राक्षसेन्द्रं घटोत्कचम्,वह देखनेमें पर्वत-शिखरके समान जान पड़ता था। उसका रूप भयानक होनेके कारण वह सबको भयंकर प्रतीत होता था। उसका मुख यों ही बड़ा भीषण था; किंतु दाढ़ोंक कारण और भी विकराल हो उठा था। उसके कान कील या खूँटेके समान जान पड़ते थे। ठोढ़ी बहुत बड़ी थी। बाल ऊपरकी ओर उठे हुए थे। आँखें डरावनी थीं। मुख आगके समान प्रज्वलित था, पेट भीतरकी ओर धँसा हुआ था। उसके गलेका छेद बहुत बड़े गड़्ढेके समान जान पड़ता था। सिरके बाल किरीटसे ढके हुए थे। वह मुँह बाये हुए यमराजके समान समस्त प्राणियोंके मनमें त्रास उत्पन्न करनेवाला था। शत्रुओंको क्षुब्ध कर देनेवाले प्रजजलित अग्निके समान राक्षसराज घटोत्कचको विशाल धनुष उठाये आते देख आपके पुत्रकी सेना भयसे पीड़ित एवं क्षुब्ध हो उठी, मानो वायुसे विक्षुब्ध हुई गंगामें भयानक भँवरें और ऊँची-ऊँची लहरें उठ रही हों
sañjaya uvāca | vīkṣya dīptam ivāyāntaṃ ripuvikṣobhakāriṇam | tam udyata-mahācāpaṃ rākṣasendraṃ ghaṭotkacam ||
Sañjaya said: Seeing Ghaṭotkaca—the lord of the Rākṣasas—advancing like a blazing fire, a disturber of the enemy host, with his mighty bow raised, the Kaurava army was shaken with fear and agitation. His terrifying form, like a mountain peak and like Death itself with gaping mouth, struck dread into all beings, as if the Gaṅgā were churned by wind into dreadful whirlpools and towering waves.
सयजय उवाच