शकुनेः पुत्रेण सह आश्वमेधाश्वविषयः संघर्षः — Arjuna’s restrained engagement with Śakuni’s son during the horse-escort
ब्राह्मणों और वैश्योंके लिये वहाँ परम स्वादिष्ट अन्नका भण्डार भरा हुआ था। प्रतिदिन एक लाख ब्राह्मणोंके भोजन कर लेनेपर वहाँ मेघ-गर्जनाके समान शब्द करनेवाला डंका बार-बार पीटा जाता था। इस प्रकारके डंके वहाँ दिनमें कई बार पीटे जाते थे ।। एवं स ववृते यज्ञो धर्मराजस्य धीमत: । अन्नस्य सुबहून् राजन्नुत्सर्गान् पर्वतोपमान्,राजन्नदृश्यतैकस्थो राज्ञस्तस्य महामखे । राजन! बुद्धिमान् धर्मराज युधिष्ठिरका वह यज्ञ रोज-रोज इसी रूपमें चालू रहा। उस स्थानपर अन्नके बहुत-से पहाड़ों जैसे ढेर लगे रहते थे। दहीकी नहरें बनी हुई थीं और घीके बहुत-से तालाब भरे हुए थे। राजा युधिष्ठिरके उस महान् यज्ञमें अनेक देशोंके लोग जुटे हुए थे। राजन! सारा जम्बूद्वीप ही वहाँ एक स्थानमें स्थित दिखायी देता था
evaṁ sa vavṛte yajño dharmarājasya dhīmataḥ | annasya subahūn rājan utsargān parvatopamān, rājan adṛśyataikstho rājñas tasya mahāmakhe |
Thus the great sacrifice of the wise Dharmarāja (Yudhiṣṭhira) continued day after day in the same manner. O King, there were seen vast distributions of food—heaps like mountains—set out in abundance. In that royal grand rite, people from many lands assembled, so that, as it were, the whole of Jambūdvīpa appeared gathered into a single place. The scene underscores the king’s dharmic ideal: public welfare through generosity, hospitality, and the honoring of the learned.
वैशम्पायन उवाच