सौगन्धिकपुष्पप्रसङ्गः — The Saugaṇdhika Lotus and Bhīma’s Approach to Hanūmān
तस्मिन् देवर्षिचरिते देशे परमदुर्गमे । भागीरथीपुण्यजले तर्पयांचक्रिरे तदा,पूर्वोक्त विशाल बदरीवृक्षके समीप उत्तम तीर्थोंसे सुशोभित शीतल जलवाली भागीरथी गंगा बह रही थी, उसमें सुन्दर कमल खिले हुए थे। उसके घाट मणियों और मूँगोंसे आबद्ध थे। अनेक प्रकारके वृक्ष उसके तटप्रान्तकी शोभा बढ़ा रहे थे। वह दिव्य पुष्पोंसे आच्छादित हो हृदयके हर्षोल्लासकी वृद्धि कर रही थी। उसका दर्शन करके महात्मा पाण्डवोंने उस अत्यन्त दुर्गम देवर्षिसेवित प्रदेशमें भागीरथीके पवित्र जलमें स्थित हो परम पवित्रताके साथ देवताओं, ऋषियों तथा पितरोंका तर्पण किया। इस प्रकार प्रतिदिन तर्पण और जप आदि करते हुए वे पुरुषश्रेष्ठ कुरुकुल-शिरोमणि वीर पाण्डव वहाँ ब्राह्मणोंके साथ रहने लगे। देवताओंके समान कान्तिमान् नरश्रेष्ठ पाण्डव वहाँ द्रौपदीकी विचित्र क्रीड़ाएँ देखते हुए सुखपूर्वक रमण करने लगे
tasmin devarṣicarite deśe paramadurgame | bhāgīrathīpuṇyajale tarpayāṃ cakrire tadā ||
In that extremely inaccessible region, hallowed by the presence and practices of divine seers, the Pāṇḍavas then performed tarpaṇa in the sacred waters of the Bhāgīrathī. Having beheld the river—cool, lotus-adorned, its ghāṭs as if set with jewels and coral, and its banks graced by many trees—they daily offered to gods, sages, and ancestors with heightened purity, dwelling there with the brāhmaṇas and taking calm joy as they watched Kṛṣṇā (Draupadī) in her varied pastimes.
घटोत्कच उवाच