Udyoga-parva Adhyāya 47 — Arjuna’s Deterrent Declaration
Sañjaya’s Report
आर्तस्वरं हन्यमानं हतं च विकीर्णकेशास्थिकपालसंघम् । प्रजापते: कर्म यथार्थनिश्ितं तदा दृष्टवा तप्स्यति मन्दबुद्धि:,“दुर्योधन अपनी आँखों यह देखेगा कि उसकी सारी सेना (भयसे भागने लगी है और उस)-को यह भी नहीं सूझता है कि किस दिशाकी ओर जाऊँ? कितने ही योद्धाओंके अंग- प्रत्यंग छिन्न-भिन्न हो गये हैं। समस्त सैनिक अचेत हो रहे हैं। हाथी, घोड़े तथा वीराग्रगण्य नरेश मार डाले गये हैं। सारे वाहन थक गये हैं और सभी योद्धा प्यास तथा भयसे पीड़ित हो रहे हैं। बहुतेरे सैनिक आर्त स्वरसे रो रहे हैं, कितने ही मारे गये और मारे जा रहे हैं। बहुतोंके केश, अस्थि तथा कपालसमूह सब ओर बिखरे पड़े हैं। मानो विधाताका यथार्थ निश्चित विधान हो, इस प्रकार यह सब कुछ होकर ही रहेगा। यह सब देखकर उस समय मन्दबुद्धि दुर्योधनके मनमें बड़ा पश्चात्ताप होगा
ārtasvaraṃ hanyamānaṃ hataṃ ca vikīrṇakeśāsthikapālasaṅgham | prajāpateḥ karma yathārthaniścitaṃ tadā dṛṣṭvā tapsyati mandabuddhiḥ ||
Sañjaya said: “Then the dull-witted Duryodhana will be tormented with remorse when he beholds the battlefield—men crying out in distress, some being slain and others struck down; heaps of scattered hair, bones, and skulls strewn about. Seeing it all unfold as though it were the Creator’s work, fixed in truth and certainty, he will burn inwardly with regret.”
संजय उवाच