Previous Verse
Next Verse

Shloka 65

Adhyātma–Adhibhūta–Adhidaivata Correspondences and the Triguṇa Lakṣaṇas (Śānti-parva 301)

तमःकूर्म रजोमीन प्रज्ञया संतरन्त्युत । स्नेहपड्कं जरादुर्ग ज्ञानद्वीपमरिंदम,शत्रुसूदन! तदनन्तर वे सिद्ध यति प्रज्ञारूपी नौकाके द्वारा उस संसाररूपी घोर सागरको तर जाते हैं, जिसमें दुःखरूपी जल भरा है। चिन्ता और शोकके बड़े-बड़े कुण्ड हैं। नाना प्रकारके रोग और मृत्यु विशाल ग्राहोंके समान हैं। महान्‌ भय ही महानागोंके समान हैं। तमोगुण कछुए और रजोगुण मछलियाँ हैं। स्नेह ही कीचड़ है। बुढ़ापा ही उससे पार होनेमें कठिनाई है। ज्ञान ही उसका द्वीप है। नाना प्रकारके कर्मोद्वारा वह अगाध बना हुआ है। सत्य ही उसका तीर है। नियम-व्रत आदि स्थिरता है। हिंसा ही उसका शीघ्रगामी महान्‌ वेग है। वह नाना प्रकारके रसोंका भण्डार है। अनेक प्रकारकी प्रीतियाँ ही उस भवसागरके महारत्न हैं। दुःख और संताप ही वहाँकी वायु है। शोक और तृष्णाकी बड़ी-बड़ी भँवरें उठती रहती हैं। तीव्र व्याधियाँ उसके भीतर रहनेवाले महान्‌ जलहस्ती हैं। हड्डियाँ ही उसके घाट हैं। कफ फेन हैं। दान मोतियोंकी राशि हैं। रक्त उसके कुण्डमें रहनेवाले मूँगा हैं। हँसना और चिल्लाना ही उस सागरकी गम्भीर गर्जना है। अनेक प्रकारके अज्ञान ही इसे अत्यन्त दुस्तर बनाये हुए हैं। रोदनजनित आँसू ही उसमें मलिन खारे जलके समान हैं। आसक्तियोंका त्याग ही उसमें परम आश्रय या दूसरा तट है। स्त्री-पुत्र जोंकके समान हैं। मित्र और बन्धु-बान्धव तटवर्ती नगर हैं। अहिंसा और सत्य उसकी सीमा हैं। प्राणोंका परित्याग ही उसकी उत्ताल तरंगें हैं। वेदान्तज्ञान द्वीप है। समस्त प्राणियोंके प्रति दयाभाव इसकी जलराशि हैं। मोक्ष उसमें दुर्लभ विषय है और नाना प्रकारके संताप उस संसारसागरके बड़वानल हैं। भरतनन्दन! उससे पार होकर वे आकाशस्वरूप निर्मल परब्रह्ममें प्रवेश कर जाते हैं

bhīṣma uvāca | tamaḥ-kūrma rajo-mīnaṃ prajñayā saṃtaranty uta | sneha-paṅkaṃ jarā-durgaṃ jñāna-dvīpam ariṃdama śatru-sūdana ||

Bhishma said: O tamer of foes, O slayer of enemies—by wisdom the accomplished cross over the world-ocean, where darkness is like a tortoise and passion like fish. Attachment is its mire, and old age is the hard-to-cross barrier; knowledge is the island. Thus, supported by insight, they pass beyond the dreadful sea of becoming and enter the stainless, sky-like Supreme Brahman.

तमःकूर्मान्tamas-turtles (turtles in the form of darkness)
तमःकूर्मान्:
Karma
TypeNoun
Rootतमःकूर्म
FormMasculine, Accusative, Plural
रजोमीनान्rajas-fishes (fishes in the form of passion)
रजोमीनान्:
Karma
TypeNoun
Rootरजोमीन
FormMasculine, Accusative, Plural
प्रज्ञयाby wisdom
प्रज्ञया:
Karana
TypeNoun
Rootप्रज्ञा
FormFeminine, Instrumental, Singular
सन्तरन्तिthey cross over
सन्तरन्ति:
Karta
TypeVerb
Rootसन्-√तॄ (तॄ)
FormPresent, Indicative, Third, Plural, Parasmaipada
उतand / also
उत:
TypeIndeclinable
Rootउत
स्नेहपङ्कम्the mire of attachment
स्नेहपङ्कम्:
Karma
TypeNoun
Rootस्नेहपङ्क
FormMasculine, Accusative, Singular
जरादुर्गम्the hard-to-cross stronghold of old age
जरादुर्गम्:
Karma
TypeNoun
Rootजरादुर्ग
FormNeuter, Accusative, Singular
ज्ञानद्वीपम्the island of knowledge
ज्ञानद्वीपम्:
Karma
TypeNoun
Rootज्ञानद्वीप
FormMasculine, Accusative, Singular
अरिन्दमO subduer of foes
अरिन्दम:
TypeNoun
Rootअरिन्दम
FormMasculine, Vocative, Singular
शत्रुसूदनO slayer of enemies
शत्रुसूदन:
TypeNoun
Rootशत्रुसूदन
FormMasculine, Vocative, Singular

भीष्म उवाच

B
Bhishma
Y
Yudhishthira (implied by epithets ariṃdama/śatru-sūdana)
W
world-ocean (saṃsāra-sāgara, implied)
T
tortoise (kūrma)
F
fish (mīna)
I
island of knowledge (jñāna-dvīpa)
B
Brahman (implied by the passage’s conclusion)

Educational Q&A

Saṃsāra is portrayed as a perilous ocean shaped by guṇas and attachment; one crosses it not by external power but by prajñā (discriminating wisdom). Detachment from sneha (clinging) and establishment in jñāna (liberating knowledge) become the refuge that leads to entry into the pure, unconditioned Brahman.

In the Śānti Parva dialogue, Bhishma instructs Yudhiṣṭhira on liberation-oriented dharma. Here he compresses a larger allegory: the world is a dangerous sea with tamas and rajas as creatures within it, attachment as mud, and old age as a difficult passage—yet knowledge stands as an island, enabling the wise to cross beyond worldly suffering.