Shloka 64

ततो दुःखोदकं घोरं चिन्ताशोकमहाह्नदम्‌ । व्याधिमृत्युमहाग्राहें महाभयमहोरगम्‌,शत्रुसूदन! तदनन्तर वे सिद्ध यति प्रज्ञारूपी नौकाके द्वारा उस संसाररूपी घोर सागरको तर जाते हैं, जिसमें दुःखरूपी जल भरा है। चिन्ता और शोकके बड़े-बड़े कुण्ड हैं। नाना प्रकारके रोग और मृत्यु विशाल ग्राहोंके समान हैं। महान्‌ भय ही महानागोंके समान हैं। तमोगुण कछुए और रजोगुण मछलियाँ हैं। स्नेह ही कीचड़ है। बुढ़ापा ही उससे पार होनेमें कठिनाई है। ज्ञान ही उसका द्वीप है। नाना प्रकारके कर्मोद्वारा वह अगाध बना हुआ है। सत्य ही उसका तीर है। नियम-व्रत आदि स्थिरता है। हिंसा ही उसका शीघ्रगामी महान्‌ वेग है। वह नाना प्रकारके रसोंका भण्डार है। अनेक प्रकारकी प्रीतियाँ ही उस भवसागरके महारत्न हैं। दुःख और संताप ही वहाँकी वायु है। शोक और तृष्णाकी बड़ी-बड़ी भँवरें उठती रहती हैं। तीव्र व्याधियाँ उसके भीतर रहनेवाले महान्‌ जलहस्ती हैं। हड्डियाँ ही उसके घाट हैं। कफ फेन हैं। दान मोतियोंकी राशि हैं। रक्त उसके कुण्डमें रहनेवाले मूँगा हैं। हँसना और चिल्लाना ही उस सागरकी गम्भीर गर्जना है। अनेक प्रकारके अज्ञान ही इसे अत्यन्त दुस्तर बनाये हुए हैं। रोदनजनित आँसू ही उसमें मलिन खारे जलके समान हैं। आसक्तियोंका त्याग ही उसमें परम आश्रय या दूसरा तट है। स्त्री-पुत्र जोंकके समान हैं। मित्र और बन्धु-बान्धव तटवर्ती नगर हैं। अहिंसा और सत्य उसकी सीमा हैं। प्राणोंका परित्याग ही उसकी उत्ताल तरंगें हैं। वेदान्तज्ञान द्वीप है। समस्त प्राणियोंके प्रति दयाभाव इसकी जलराशि हैं। मोक्ष उसमें दुर्लभ विषय है और नाना प्रकारके संताप उस संसारसागरके बड़वानल हैं। भरतनन्दन! उससे पार होकर वे आकाशस्वरूप निर्मल परब्रह्ममें प्रवेश कर जाते हैं

bhīṣma uvāca |

tato duḥkhodakaṃ ghoraṃ cintāśokamahāhradām |

vyādhimṛtyumahāgrāhaṃ mahābhayamahoragam, śatrusūdana ||

Bhishma said: Thereafter, O slayer of foes, that dreadful ocean of worldly existence is seen as filled with the waters of sorrow. Its vast pools are anxiety and grief; its great crocodiles are disease and death; its mighty serpents are overwhelming fear. Yet the accomplished and disciplined—using the boat of wisdom—cross beyond this terrifying sea, and, having passed over it, enter the stainless, sky-like Supreme Brahman. The passage teaches that liberation is not gained by external supports but by insight, restraint, and the abandonment of attachment amid the inevitable conditions of embodied life.

ततःthen, thereafter
ततः:
TypeIndeclinable
Rootततः
दुःख-उदकम्water of sorrow (sorrow as water)
दुःख-उदकम्:
Karma
TypeNoun
Rootदुःख + उदक
FormNeuter, Accusative, Singular
घोरम्terrible, dreadful
घोरम्:
TypeAdjective
Rootघोर
FormNeuter, Accusative, Singular
चिन्ता-शोक-महा-ह्रदम्a great lake (pool) of anxiety and grief
चिन्ता-शोक-महा-ह्रदम्:
Karma
TypeNoun
Rootचिन्ता + शोक + महा + ह्रद
FormNeuter, Accusative, Singular
व्याधि-मृत्यु-महा-ग्राहेin (that) great crocodile of disease and death
व्याधि-मृत्यु-महा-ग्राहे:
Adhikarana
TypeNoun
Rootव्याधि + मृत्यु + महा + ग्राह
FormMasculine, Locative, Singular
महा-भय-महा-उरगम्a great serpent of great fear
महा-भय-महा-उरगम्:
Karma
TypeNoun
Rootमहा + भय + महा + उरग
FormMasculine, Accusative, Singular
शत्रु-सूदनO slayer of enemies
शत्रु-सूदन:
TypeNoun
Rootशत्रु + सूदन
FormMasculine, Vocative, Singular

भीष्म उवाच

B
Bhīṣma
Ś
Śatrusūdana (epithet of Kṛṣṇa)
S
saṃsāra (worldly existence, implied as an ocean)
B
Brahman (implied in the extended passage)

Educational Q&A

Saṃsāra is portrayed as a terrifying ocean whose dangers are intrinsic to embodied life—sorrow, anxiety, disease, death, and fear. The way across is prajñā (wisdom/insight) supported by discipline and detachment, culminating in entry into the pure, all-pervading Brahman.

In the Śānti Parva dialogue, Bhīṣma instructs the listener (addressed as Śatrusūdana) using an extended metaphor: the world is an ocean filled with perils. He describes its features to emphasize the urgency of spiritual practice and the possibility of liberation through knowledge.