Adhyāya 290: Sāṃkhya-vidhi, Deha-doṣa, Guṇa-vicāra, and Mokṣa-gati
Bhīṣma–Yudhiṣṭhira Dialogue
इसके उत्तरमें यह कहा जा सकता है कि मरकर गये हुए प्राणी पूर्वजन्ममें किये हुए कर्मोको सदैव याद नहीं रख सकते। किंतु जब किसी पूर्वकृत कर्मका फल प्राप्त होता है तब वे ही लोग सदा (मन, वाणी, नेत्र और क्रियाद्वारा किये हुए) चार प्रकारके कर्मोंका स्मरण करते हैं--अर्थात् यह कहते हैं कि मैंने पूर्व जन्ममें कोई ऐसा कर्म किया होगा जिसका फल इस रूपमें प्राप्त हुआ है ।। लोकयात्राश्रयश्वैव शब्दो वेदाश्रय: कृत: । शान्त्यर्थ मनसस्तात नैतद् वृद्धानुशासनम्,तात! नास्तिक लोग जो यह कहते हैं कि लोकयात्राके निर्वाह और मनकी शान्तिके लिये वेदोक्त शब्दोंको प्रमाण माना गया है; अर्थात् वेदोंमें जो कर्म करनेका विधान है, वह तो असमर्थ पुरुषोंके जीविकानिर्वाहके लिये है और जो पूर्वजन्मके किये हुए कर्मकी चर्चा आयी है वह दुखी मनुष्योंके मनको धीरज बँधानेके लिये है, परंतु यह मत ठीक नहीं है; क्योंकि पतञ्जलि आदि ज्ञानवृद्ध पुरुषोंने ऐसा उपदेश नहीं किया है (पतञ्जलिने “तद्विपाको जात्यायुर्भोगा:” इस सूत्रके द्वारा जाति (जन्म), आयु और सुख-दुःखरूप भोगको पूर्वकृत कर्मका फल बताया है)
lokayātrāśrayaś caiva śabdo vedāśrayaḥ kṛtaḥ | śāntyarthaṃ manasas tāta naitad vṛddhānuśāsanam, tāta ||
Parāśara said: “In reply it may be said that beings who have died cannot always remember the deeds done in a former birth. Yet when the fruit of some past action is obtained, they recall that action is fourfold—by mind, by speech, by the eye, and by bodily deed—and they say, ‘Surely I must have done such a deed in a previous life, for its result has come to me in this form.’ Some skeptics also claim that the authority of Vedic words is accepted only to sustain worldly life and to quiet the mind; but, my dear son, this is not the teaching of the wise elders.”
पराशर उवाच