व्रजन्तु शेषा: स्वपुराणि बान्धवा निवृत्तयुद्धाश्व भवन्तु सैनिका: । न चेद् वच: श्रोष्यसि मे नराधिप ध्रुवं प्रतप्तासि हतो5रिभियुधि,'युधिष्ठिर तो सभी प्राणियोंके हितमें ही लगे रहते हैं। अतः वे भी मेरी बात मान लेंगे। बाकी रहे भीमसेन और नकुल-सहदेव, सो ये भी धर्मराजके अधीन हैं; (अत: उनकी इच्छाके विरुद्ध कुछ नहीं करेंगे) इस प्रकार पाण्डवोंके साथ तुम्हारी संधि हो जानेपर सारी प्रजाका कल्याण होगा। फिर तुम्हारी इच्छासे सगे-सम्बन्धी भाई-बन्धु अपने-अपने नगरको लौट जायेँ और समस्त सैनिकोंको युद्धसे छुट्टी मिल जाय। नरेश्वर! यदि मेरी बात नहीं सुनोगे तो निश्चय ही युद्धमें शत्रुओंके हाथसे मारे जाओगे और उस समय तुम्हें बड़ा पश्चात्ताप होगा
vrajantu śeṣāḥ svapurāṇi bāndhavā nivṛttayuddhāś ca bhavantu sainikāḥ | na ced vacaḥ śroṣyasi me narādhipa dhruvaṃ prataptāsi hato 'ribhir yudhi ||
“Let the remaining kinsmen return to their own cities, and let the soldiers be released from battle. But if you will not heed my words, O king, then surely you will be slain by your enemies in war—and afterwards you will burn with remorse.”
संजय उवाच
A ruler should heed wise counsel that aims at peace and public welfare; rejecting such counsel leads to predictable ruin in war and the moral suffering of remorse.
Sañjaya urges the king to accept conciliatory advice: end hostilities, send relatives back to their cities, and dismiss the troops. He warns that refusal will result in death at the hands of enemies and subsequent regret.