चित्तमोहमिवायुक्त भार्गवस्य महामते: । पराजयमिवेन्द्रस्य द्विषद्धयो भीमकर्मण:,वैशम्पायनजीने कहा--राजन्! कर्णका मारा जाना अद्भुत और अविश्वसनीय-सा लग रहा था। वह भयंकर कर्म उसी प्रकार समस्त प्राणियोंको मोहमें डालनेवाला था, जैसे मेरु पर्वतवका अपने स्थानसे हटकर अन्यत्र चला जाना। परम बुद्धिमान् भृगुनन्दन परशुरामजीके चित्तमें मोह उत्पन्न होना जैसे सम्भव नहीं है, जैसे भयंकर कर्म करनेवाले देवराज इन्द्रका अपने शत्रुओंसे पराजित होना असम्भव है, जैसे महातेजस्वी सूर्यके आकाशसे पृथ्वीपर गिरने और अक्षय जलवाले समुद्रके सूख जानेकी बात मनमें सोचीतक नहीं जा सकती; पृथ्वी, आकाश, दिशा और जलका सर्वनाश होना एवं पाप तथा पुण्य-- दोनों प्रकारके कर्मोका निष्फल हो जाना जैसे आश्वर्यजनक घटना है; उसी प्रकार समरमें कर्ण-वधरूपी असम्भव कर्मको भी सम्भव हुआ सुनकर और उसपर बुद्धिद्वारा अच्छी तरह विचार करके राजा धृतराष्ट्र यह सोचने लगे कि “अब यह कौरवदल बच नहीं सकता। कर्णकी ही भाँति अन्य प्राणियोंका भी विनाश हो सकता है।” यह सब सोचते ही उनके हृदयमें शोककी आग प्रज्वलित हो उठी और वे उससे तपने एवं दग्ध-से होने लगे। उनके सारे अंग शिथिल हो गये। महाराज! वे अम्बिकानन्दन धृतराष्ट्र दीनभावसे लंबी साँस खींचने और अत्यन्त दुःखी हो “हाय! हाय!” कहकर विलाप करने लगे
vaiśampāyana uvāca |
chittamoham ivāyuktaṃ bhārgavasya mahāmateḥ |
parājayam ivendrasya dviṣaddhayo bhīmakarmaṇaḥ ||
Vaiśampāyana said: O king, the news seemed almost impossible to accept—like imagining delusion arising in the mind of the great-souled Bhārgava (Paraśurāma), or like picturing Indra, the doer of terrible deeds, being defeated by his enemies. In this way the narrator frames the event as a moral and cosmic shock: what should not happen, has happened, and that very reversal signals the collapse of confidence and the nearing ruin of the Kaurava cause.
वैशम्पायन उवाच
The verse teaches how epic narration marks a turning point: when an event is compared to impossibilities (Paraśurāma becoming deluded, Indra being defeated), it signals a moral-cosmic inversion—confidence collapses, and the listener is meant to recognize the weight of destiny and the consequences of prior actions (karma) unfolding in war.
Vaiśampāyana describes the shock produced by the reported event (in context, the catastrophic reversal for the Kauravas). He uses two similes—delusion in Paraśurāma and defeat of Indra—to convey that the news feels unbelievable and ominous, foreshadowing despair and the sense that the Kaurava side is nearing destruction.