उनमेंसे कुछ उड़ानोंके, नाम इस प्रकार हैं--उड्डीन (ऊँचा उड़ना), अवडीन (नीचा उड़ना), प्रडीन (चारों ओर उड़ना), डीन (साधारण उड़ना), निडीन (धीरे-धीरे उड़ना), संडीन (ललित गतिसे उड़ना), तिर्यग्डीन (तिरछा उड़ना), विडीन (दूसरोंकी चालकी नकल करते हुए उड़ना), परिडीन (सब ओर उड़ना), पराडीन (पीछेकी ओर उड़ना), सुडीन (स्वर्गकी ओर उड़ना), अभिडीन (सामनेकी ओर उड़ना), महाडीन (बहुत वेगसे उड़ना), निर्डीन (परोंको हिलाये बिना ही उड़ना), अतिडीन (प्रचण्डतासे उड़ना), संडीन डीनडीन (सुन्दर गतिसे आरम्भ करके फिर चक्कर काटकर नीचेकी ओर उड़ना), संडीनोड्डीनडीन (सुन्दर गतिसे आरम्भ करके फिर चक्कर काटकर ऊँचा उड़ना), डीनविडीन (एक प्रकारकी उड़ानमें दूसरी उड़ान दिखाना), सम्पात (क्षणभर सुन्दरतासे उड़कर फिर पंख फड़फड़ाना), समुदीष (कभी ऊपरकी ओर और कभी नीचेकी ओर उड़ना) और व्यतिरिक्तक (किसी लक्ष्यका संकल्प करके उड़ना), -ये छब्बीस उड़ानें हैं। इनमेंसे महाडीनके सिवा अन्य सब उड़ानोंके, “गत” (किसी लक्ष्यकी ओर जाना), “आगत' (लक्ष्यतक पहुँचकर लौट आना) और “प्रतिगत” (पलटा खाना)--ये तीन भेद हैं (इस प्रकार कुल छिहत्तर भेद हुए)। इसके सिवा बहुत-से (अर्थात् पचीस) निपात भी हैं।- (ये सब मिलकर एक सौ एक उड़ानें होती हैं) ।। कर्तास्मि मिषतां वोउद्य ततो द्रक्ष्यथ मे बलम् तेषामन्यतमेनाहं पतिष्यामि विहायसम्
kartāsmi miṣatāṁ vo 'dya tato drakṣyatha me balam | teṣām anyatamena ahaṁ patiṣyāmi vihāyasam ||
Kāka said: “Even as you look on today, I shall act—then you will behold my strength. By means of one among those modes (of flight), I will take to the sky.”
काक उवाच
The verse highlights the performative nature of boasting: claims of power are tested by action in public view. Ethically, it contrasts mere assertion with demonstrable capability, a recurring Mahābhārata concern in evaluating worth and credibility.
The speaker, Kāka (the crow), declares that while the audience watches he will demonstrate his strength by taking flight using one among the previously enumerated styles or techniques of flying.