धृतराष्ट्र बोले--तात संजय! कर्ण, दुर्योधन और सुबलपुत्र शकुनिका तथा विशेषतः तुम्हारा इस विषयमें महान् अन्याय है। यदि तुम लोग जानते थे कि यह शक्ति रणभूमिमें सदा किसी एक ही वीरको मार सकती है तथा इन्द्रसहित सम्पूर्ण देवता भी न तो इसे रोक सकते हैं और न इसका आघात ही सह सकते हैं, तब तुम्हारे सुझानेसे युद्ध आरम्भ होनेपर कर्णने पहले ही देवकीनन्दन श्रीकृष्ण अथवा अर्जुनपर वह शक्ति क्यों नहीं छोड़ी? ।। १-- ३ ।। संजय उवाच संग्रामाद् विनिवृत्तानां सर्वेषां नो विशाम्पते । रात्रौ कुरुकुलश्रेष्ठ मन्त्रोड<यं समजायत,संजयने कहा--प्रजानाथ! कुरुकुलश्रेष्ठ! प्रतिदिन संग्रामसे लौटनेपर रात्रिमें हमलोगोंकी यही सलाह हुआ करती थी कि “कर्ण! तुम कल सबेरा होते ही श्रीकृष्ण अथवा अर्जुनपर यह शक्ति चला देना'
sañjaya uvāca | saṅgrāmād vinivṛttānāṁ sarveṣāṁ no viśāmpate | rātrau kurukulaśreṣṭha mantro 'yaṁ samajāyata |
Dhṛtarāṣṭra said: “My son Sañjaya! In this matter a great wrong has been done to Karṇa, Duryodhana, and Śakuni the son of Subala—and most of all to you. If you knew that this Śakti, on the battlefield, can ever slay only a single hero, and that even all the gods with Indra can neither check it nor endure its blow—then why, at your counsel, when the war began, did Karṇa not hurl it at once against Śrī Kṛṣṇa, Devakī’s son, or against Arjuna?” Sañjaya said: “O lord of the people, O best of the Kuru line! Each night, when all of us had returned from the day’s battle, this was the counsel that arose among us: ‘Karna, at dawn tomorrow, unleash that infallible missile upon Kṛṣṇa or upon Arjuna.’”
संजय उवाच