Ādi Parva, Adhyāya 103 — Dhṛtarāṣṭra–Gāndhārī Vivāha: Proposal, Consent, and the Vow
वासितामनुसम्प्राप्तो यूथपो बलिनां वर: । स्त्रीकामस्तिष्ठ तिछेति भीष्ममाह स पार्थिव:,फिर भीष्मजीने भी अपना पराक्रम प्रकट करते हुए प्रत्येक योद्धाको दो-दो बाणोंसे बींध डाला। बाणों और शक्तियोंसे व्याप्त उनका वह तुमुल युद्ध देवासुर-संग्रामके समान भयंकर जान पड़ता था। उस समरांगणमें भीष्मने लोकविख्यात वीरोंके देखते-देखते उनके धनुष, ध्वजाके अग्रभाग, कवच और मस्तक सैकड़ों और हजारोंकी संख्यामें काट गिराये। युद्धमें रथसे विचरनेवाले भीष्मजीकी दूसरे वीरोंसे बढ़कर हाथकी फुर्ती और आत्मरक्षा आदिकी शत्रुओंने भी सराहना की। सम्पूर्ण शस्त्रधारियोंमें श्रेष्ठ भरतकुलभूषण भीष्मजीने उन सब योद्धाओंको जीतकर कन्याओंको साथ ले भरतवंशियोंकी राजधानी हस्तिनापुरको प्रस्थान किया। राजन्! तब महारथी शाल्वराजने पीछेसे आकर युद्धके लिये शान्तनुनन्दन भीष्मपर आक्रमण किया। शाल्वके शारीरिक बलकी कोई सीमा नहीं थी। जैसे हथिनीके पीछे लगे हुए एक गजराजके पृष्ठभागमें उसीका पीछा करनेवाला दूसरा यूथपति दाँतोंसे प्रहार करके उसे विदीर्ण करना चाहता है, उसी प्रकार बलवानोंमें श्रेष्ठ महाबाहु शाल्वराज सत्रीको पानेकी इच्छासे ईर्ष्या और क्रोधके वशीभूत हो भीष्मका पीछा करते हुए उनसे बोला--“अरे ओ! खड़ा रह, खड़ा रह।” तब शत्रुसेनाका संहार करनेवाले पुरुषसिंह भीष्म उसके वचनोंको सुनकर क्रोधसे व्याकुल हो धूमरहित अग्निके समान जलने लगे और हाथमें धनुष-बाण लेकर खड़े हो गये। उनके ललाटमें सिकुड़न आ गयी
vāsitām anusamprāpto yūthapo balināṃ varaḥ | strīkāmas tiṣṭha tiṣṭheti bhīṣmam āha sa pārthivaḥ ||
Vaiśampāyana sprach: Der König—wie ein Anführer einer mächtigen Herde, der Erste unter den Starken—kam nahe heran und rief, von Begierde nach der Frau getrieben, Bhīṣma zu: „Halt! Halt!“ Im Zusammenhang ist dies Śālvas eifersüchtige, zornige Herausforderung, als Bhīṣma mit den geraubten Prinzessinnen aufbricht; sie rahmt den folgenden Kampf als Prüfung kṣatriyischer Tüchtigkeit und Standhaftigkeit, wo Leidenschaft und Rivalität mit Kriegsrecht und königlicher Pflicht zusammenprallen.
वैशम्पायन उवाच
The verse highlights how desire (kāma) and the anger it breeds can drive a ruler into reckless confrontation; against this stands the kṣatriya code where challenges are met openly, yet the narrative implicitly critiques passion as a destabilizing motive in matters of dharma and kingship.
As Bhīṣma is leaving after defeating many kings and taking the princesses toward Hastināpura, Śālva catches up and, eager to claim the woman and stung by jealousy, challenges Bhīṣma to stop and fight, shouting “Stand! Stand!”