Saptasārasvata-tīrtha-prasaṅgaḥ | The Saptasārasvata Pilgrimage Account and the Maṅkaṇaka Narrative
पुण्यै: पुष्पै: सदा दिव्यै: कीर्यमाणा: पुन: पुनः । वहाँ देवता और पितर लता-वेलोंके साथ आमोदित होते हैं, उनके ऊपर सदा पवित्र एवं दिव्य पुष्पोंकी वर्षा बारंबार होती रहती है,करूषकवरैश्रैव बिल्वैराम्रातकैस्तथा । अतिमुक्तकषण्डैश्व पारिजातैश्व शोभितम् तदनन्तर हलायुध बलदेवजी सप्तसारस्वत नामक तीर्थमें आये जो सरस्वतीके तीथॉमें सबसे श्रेष्ठ हैं। वहाँ अनेकानेक ब्राह्मणोंके समुदाय निवास करते थे। वेर, इंगुद, काश्मर्य (गम्भारी), पाकर, पीपल, बहेड़े, कंकोल, पलाश, करीर, पीलु, करूष, बिल्व, अमड़ा, अतिमुक्त, पारिजात तथा सरस्वतीके तटपर उगे हुए अन्य नाना प्रकारके वृक्षोंसे सुशोभित वह तीर्थ देखनेमें कमनीय और मनको मोह लेनेवाला है। वहाँ केलेके बहुत-से बगीचे हैं। उस तीर्थमें वायु, जल, फल और पत्ते चबाकर रहनेवाले, दाँतोंस ही ओखलीका काम लेनेवाले और पत्थरसे फोड़े हुए फल खानेवाले बहुतेरे वानप्रस्थ मुनि भरे हुए थे। वहाँ वेदोंके स्वाध्यायकी गम्भीर ध्वनि गूँज रही थी। मृगोंके सैकड़ों यूथ सब ओर फैले हुए थे। हिंसारहित धर्मपरायण मनुष्य उस तीर्थका अधिक सेवन करते थे। वहीं सिद्ध महामुनि मंकणकने बड़ी भारी तपस्या की थी
puṇyaiḥ puṣpaiḥ sadā divyaiḥ kīryamāṇāḥ punaḥ punaḥ | tatra devatāḥ pitaro latā-velābhiḥ sārdham āmodante, teṣām upari sadā pavitra-divya-puṣpa-vṛṣṭir bāhubhyo bhavati | karūṣaka-varaiś caiva bilvair āmrātakaiḥ tathā | atimuktaka-ṣaṇḍaiś ca pārijātaiś ca śobhitam ||
Vaiśampāyana said: There, again and again, a shower of holy, celestial flowers is continually strewn. In that sacred place the gods and the ancestors rejoice amid creepers and vines, while pure divine blossoms keep raining down upon them. The tīrtha is adorned with excellent karūṣaka trees, bilva trees, āmrātaka (hog-plum) trees, groves of atimuktaka, and pārijāta trees—making it charming to behold and deeply alluring to the mind.
वैशम्पायन उवाच