Previous Verse
Next Verse

Shloka 16

चामरव्यजनोपेतौ श्वेतच्छत्रोपशोभितौ । कृष्णशल्यरथोपेतौ तुल्यरूपौ महारथौ,वे दोनों पुरुषसिंह रथपर विराजमान और रथियोंमें श्रेष्ठ थे। दोनोंने विशाल धनुष धारण किये थे। दोनों ही बाण, शक्ति और ध्वजसे सम्पन्न थे। दोनों कवचधारी थे और कमरमें तलवार बाँधे हुए थे। उन दोनोंके घोड़े श्वेत रंगके थे। वे दोनों ही शंखसे सुशोभित, उत्तम तरकससे सम्पन्न और देखनेमें सुन्दर थे। दोनोंके ही अंगोंमें लाल चन्दनका अनुलेप लगा हुआ था। दोनों ही साँड्ोंक॒े समान मदमत्त थे। दोनोंके धनुष और ध्वज विद्युत॒के समान कान्तिमान्‌ थे। दोनों ही शस्त्रसमूहोंद्वारा युद्ध करनेमें कुशल थे। दोनों ही चँवर और व्यजनोंसे युक्त तथा श्वेत छत्रसे सुशोभित थे। एकके सारथि श्रीकृष्ण थे तो दूसरेके शल्य। उन दोनों महारथियोंके रूप एक-से ही थे। उनके कंधे सिंहके समान, भुजाएँ बड़ी-बड़ी और आँखें लाल थीं। दोनोंने सुवर्णकी मालाएँ पहन रखी थीं। दोनों सिंहके समान उन्नत कंधोंसे प्रकाशित होते थे। दोनोंकी छाती चौड़ी थी और दोनों ही महान्‌ बलशाली थे। दोनों एक-दूसरेका वध चाहते और परस्पर विजय पानेकी अभिलाषा रखते थे। गोशालामें लड़नेवाले दो साँड़ोंके समान वे दोनों एक-दूसरेपर धावा करते थे। मद बहानेवाले मदोन्मत्त हाथियोंके समान दोनों ही रोषावेशमें भरे हुए थे। पर्वतके समान अविचल थे। विषधर सर्पोंके शिशुओं-जैसे जान पड़ते थे। यम, काल और अन्तकके समान भयंकर प्रतीत होते थे। इन्द्र और वृत्रासुरके समान वे एक-दूसरेपर कुपित थे। सूर्य और चन्द्रमाके समान अपनी प्रभा बिखेर रहे थे। क्रोधमें भरे हुए दो महान्‌ ग्रहोंके समान प्रलय मचानेके लिये उठ खड़े हुए थे। दोनों ही देवताओंके बालक, देवताओंके समान बली और देवतुल्य रूपवान्‌ थे। दैवेच्छासे भूतलपर उतरे हुए सूर्य और चन्द्रमाके समान शोभा पाते थे। दोनों ही समरांगणमें बलवान्‌ और अभिमानी थे। युद्धके लिये नाना प्रकारके अस्त्र-शस्त्र धारण किये हुए थे। प्रजानाथ! आमने-सामने खड़े हुए दो सिंहोंके समान उन दोनों नरव्याप्र वीरोंको देखकर आपके सैनिकोंको महान्‌ हर्ष हुआ

cāmaravyajanopetau śvetacchatropaśobhitau | kṛṣṇaśalyarathopetau tulyarūpau mahārathau ||

三阇耶说道:“那两位大车战士形貌相若,侍以牦尾扇与拂尘,又以白色王伞增其华美。一人乘由黑天(Kṛṣṇa)御者之车,另一人乘由沙利耶(Śalya)御者之车。于是二者在光彩与地位上势均力敌,作为同等的对手相对而立;外在的辉煌映照着战争沉重的张力——命运与法(dharma)正逼迫他们走向决定性的碰撞。”

चामरyak-tail fan (chamara)
चामर:
Karana
TypeNoun
Rootचामर
FormNeuter, Nominative, Dual
व्यजनfan
व्यजन:
Karana
TypeNoun
Rootव्यजन
FormNeuter, Nominative, Dual
उपेतौendowed/attended (with)
उपेतौ:
Karta
TypeAdjective
Rootउप-इ
FormMasculine, Nominative, Dual
श्वेतwhite
श्वेत:
Karana
TypeAdjective
Rootश्वेत
FormNeuter, Nominative, Dual
छत्रumbrella/parasol
छत्र:
Karana
TypeNoun
Rootछत्र
FormNeuter, Nominative, Dual
उपशोभितौadorned/beautified (by)
उपशोभितौ:
Karta
TypeAdjective
Rootउप-शुभ्
FormMasculine, Nominative, Dual
कृष्णKrishna
कृष्ण:
Karana
TypeNoun
Rootकृष्ण
FormMasculine, Instrumental, Singular
शल्यShalya
शल्य:
Karana
TypeNoun
Rootशल्य
FormMasculine, Instrumental, Singular
रथchariot
रथ:
Karana
TypeNoun
Rootरथ
FormMasculine, Instrumental, Singular
उपेतौaccompanied/attended (by)
उपेतौ:
Karta
TypeAdjective
Rootउप-इ
FormMasculine, Nominative, Dual
तुल्यequal/similar
तुल्य:
Karta
TypeAdjective
Rootतुल्य
FormMasculine, Nominative, Dual
रूपौin form/appearance
रूपौ:
Karta
TypeNoun
Rootरूप
FormMasculine, Nominative, Dual
महाgreat
महा:
Karta
TypeAdjective
Rootमहा
FormMasculine, Nominative, Dual
रथौchariot-warriors (maharathas)
रथौ:
Karta
TypeNoun
Rootरथ
FormMasculine, Nominative, Dual

संजय उवाच

S
Sañjaya
K
Kṛṣṇa
Ś
Śalya
C
chariot (ratha)
W
white parasol (śvetacchatra)
Y
yak-tail fan (cāmara)
F
fan/fly-whisk (vyajana)

Educational Q&A

The verse highlights the outward equality of two supreme warriors—both marked by royal insignia and martial stature—suggesting that in war, splendor and power can be evenly matched, while the deeper ethical weight lies in intention, duty (kṣatriya-dharma), and the consequences of the coming violence.

Sañjaya describes two great chariot-warriors facing each other, each with a famed charioteer—Kṛṣṇa for one side and Śalya for the other—both similarly adorned with white parasols and ceremonial fans, signaling a climactic, evenly poised confrontation.