Shloka 3

१८) “जिनके अश्रित भक्तोंका आश्रय लेकर किरात, हृण, आन्ध्र, पुलिन्द, पुल्कस, आभीर, कंक, यवन और खस आदि अधम जातिके लोग तथा इनके सिवा और भी बड़े-से-बड़े पापी मनुष्य शुद्ध हो जाते हैं, उन जगत्प्रभु भगवान्‌ विष्णुको नमस्कार है।' ३. भगवानूपर पूर्ण विश्वास करके चौंतीसवें श्लोकके कथनानुसार प्रेमपूर्वक सब प्रकारसे भगवान्‌की शरण हो जाना अर्थात्‌ उनके प्रत्येक विधानमें सदा संतुष्ट रहना, उनके नाम, रूप, गुण, लीला आदिका निरन्तर श्रवण, कीर्तन और चिन्तन करते रहना, उन्हींको अपनी गति, भर्ता, प्रभु आदि मानना, श्रद्धा-भक्तिपूर्वक उनका पूजन करना, उन्हें नमस्कार करना, उनकी आज्ञाका पालन करना और समस्त कर्म उन्हींके समर्पण कर देना आदि भगवान्‌की शरण होना है। ३. 'किम्‌' और “पुनः” का प्रयोग करके भगवानने यह भाव दिखलाया है कि जब उपर्युक्त अत्यन्त दुराचारी (गीता ९। ३०) और चाण्डाल आदि नीच जातिके मनुष्य भी (गीता ९।३२) मेरा भजन करके परम गतिको प्राप्त हो जाते हैं, तब फिर जिनके आचार-व्यवहार और वर्ण अत्यन्त उत्तम हैं, ऐसे मेरे भक्त पुण्यशील ब्राह्मण और राजर्षिलते मेरी शरण होकर परम गतिको प्राप्त हो जायँ--इसमें तो कहना ही क्या है! २. 'भक्ता:' पदका सम्बन्ध ब्राह्मण और राजर्षि दोनोंके ही साथ है; क्योंकि यहाँ भक्तिके ही कारण उनको परम गतिकी प्राप्ति बतलायी गयी है। ३. मनुष्यदेह बहुत ही दुर्लभ है। यह बड़े पुण्यबलसे और खास करके भगवान्‌की कृपासे मिलता है और मिलता है केवल भगवत्प्राप्तिके लिये ही। इस शरीरको पाकर जो भगवत्प्राप्तिके लिये साधन करता है, उसीका मनुष्य-जीवन सफल होता है। जो इसमें सुख खोजता है, वह तो असली लाभसे वंचित ही रह जाता है; क्योंकि यह सर्वथा सुखरहित है, इसमें कहीं सुखका लेश भी नहीं है। जिन विषयभोगोंके सम्बन्धको मनुष्य सुखरूप समझता है, वह बार-बार जन्म- मृत्युके चक्‍करमें डालनेवाला होनेके कारण वस्तुतः दुःखरूप ही है। अतएव इसको सुखरूप न समझकर यह जिस उद्देश्यकी सिद्धिके लिये मिला है, उस उद्देश्यको शीघ्र-से-शीघ्र प्राप्त कर लेना चाहिये; क्योंकि यह शरीर क्षणभंगुर है, पता नहीं, किस क्षण इसका नाश हो जाय! इसलिये सावधान हो जाना चाहिये। न इसे सुखरूप समझकर विषयोंमें फँसना चाहिये और न इसे नित्य समझकर भजनमें देर ही करनी चाहिये। कदाचित्‌ अपनी असावधानीमें यह व्यर्थ ही नष्ट हो गया तो फिर सिवा पछतानेके और कुछ भी उपाय हाथमें नहीं रह जायगा। श्रुति कहती है-- इह चेदवेदीदथ सत्यमस्ति न चेदिहावेदीन्महती विनष्टि: | (केनोपनिषद्‌ २।५) “यदि इस मनुष्यजन्ममें परमात्माको जान लिया तब तो ठीक है और यदि उसे इस जन्ममें नहीं जाना तब तो बड़ी भारी हानि है।' इसीलिये भगवान्‌ कहते हैं कि ऐसे शरीरको पाकर नित्य-निरन्तर मेरा भजन ही करो। क्षणभर भी मुझे मत भूलो। ४. जिन परमेश्वरके सगुण, निर्गुण, निराकार, साकार आदि अनेक रूप हैं; जो विष्णुरूपसे सबका पालन करते हैं, ब्रह्मारूपसे सबकी रचना करते हैं और रुद्ररूपसे सबका संहार करते हैं; जो भगवान्‌ युग-युगमें मत्स्य, कच्छप, वाराह, नृसिंह, श्रीराम, श्रीकृष्ण आदि दिव्य रूपोंमें अवतीर्ण होकर जगत्में विचित्र लीलाएँ करते हैं; जो भक्तोंकी इच्छाके अनुसार विभिन्न रूपोंमें प्रकट होकर उनको अपनी शरण प्रदान करते हैं--उन समस्त जगत्‌के कर्ता, हर्ता, विधाता, सर्वाधार, सर्वशक्तिमान्‌, सर्वव्यापी, सर्वज्ञ, सर्वसुहृद, सर्वगुणसम्पन्न, परम पुरुषोत्तम, समग्र भगवान्‌का वाचक यहाँ “माम्‌' पद है। ५. भगवान्‌ ही सर्वशक्तिमान्‌, सर्वज्ञ, सर्वलोक-महेश्वर, सर्वातीत, सर्वमय, निर्मुण-सगुण, निराकार-साकार, सौन्दर्य, माधुर्य और ऐश्वर्यके समुद्र और परम प्रेमस्वरूप हैं--इस प्रकार भगवानके गुण, प्रभाव, तत्त्व और रहस्यका यथार्थ परिचय हो जानेसे जब साधकको यह निश्चय हो जाता है कि एकमात्र भगवान्‌ ही हमारे परम प्रेमास्पद हैं, तब जगत्‌की किसी भी वस्तुमें उसकी जरा भी रमणीयबुद्धि नहीं रह जाती। ऐसी अवस्थामें संसारके किसी दुर्लभ-से-दुर्लभ भोगमें भी उसके लिये कोई आकर्षण नहीं रहता। जब इस प्रकारकी स्थिति हो जाती है, तब स्वाभाविक ही इस लोक और परलोककी समस्त वस्तुओंसे उसका मन सर्वथा हट जाता है और वह अनन्य तथा परम प्रेम और श्रद्धाके साथ निरन्तर भगवान्‌का ही चिन्तन करता रहता है। भगवानका यह प्रेमपूर्ण चिन्तन ही उसके प्राणोंका आधार होता है, वह क्षणमात्रकी भी उनकी विस्मृतिको सहन नहीं कर सकता। जिसकी ऐसी स्थिति हो जाती है, उसीको “भगवानमें मनवाला” कहते हैं। ६. भगवान्‌ ही परमगति हैं, वे ही एकमात्र भर्ता और स्वामी हैं, वे ही परम आश्रय और परम आत्मीय संरक्षक हैं, ऐसा मानकर उन्हींपर निर्भर हो जाना, उनके प्रत्येक विधानमें सदा ही संतुष्ट रहना, उन्हींकी आज्ञाका अनुसरण करना, भगवानके नाम, रूप, गुण, प्रभाव, लीला आदिके श्रवण, कीर्तन, स्मरण आदिमें अपने मन, बुद्धि और इन्द्रियोंको निमग्न रखना और उन्हींकी प्रीतिके लिये प्रत्येक कार्य करना--इसीका नाम “भगवानका भक्त बनना” है। ३१. भगवान्‌के मन्दिरोंमें जाकर उनके मंगलमय विग्रहका यथाविधि पूजन करना, सुविधानुसार अपने-अपने घरोंमें इष्टरूप भगवानकी मूर्ति स्थापित करके उसका विधिपूर्वक श्रद्धा और प्रेमके साथ पूजन करना, अपने हृदयमें या अन्तरिक्षमें अपने सामने भगवान्‌की मानसिक मूर्ति स्थापित करके उसकी मानस-पूजा करना, उनके वचनोंका, उनकी लीलाभूमिका और चित्रपट आदिका आदर-सत्कार करना, उनकी सेवाके कार्योंमें अपनेको संलग्न रखना, निष्कामभावसे यज्ञादिके अनुष्ठानके द्वारा भगवान्‌की पूजा करना, माता-पिता, ब्राह्मण, साधु-महात्मा और गुरुजनोंको तथा अन्य समस्त प्राणियोंको भगवानका ही स्वरूप समझकर या अन्तर्यामीरूपसे भगवान्‌ सबमें व्याप्त हैं, ऐसा जानकर सबका यथायोग्य पूजन, आदर-सत्कार करना और तन-मन-धनसे सबको यथायोग्य सुख पहुँचानेकी तथा सबका हित करनेकी यथार्थ चेष्टा करना--ये सभी क्रियाएँ 'भगवान्‌की पूजा” ही कहलाती हैं। २. भगवान्‌के साकार या निराकार रूपको, उनकी मूर्तिको, चित्रपटको, उनके चरण, चरणपादुका या चरणचिह्लोंको, उनके तत्त्व, रहस्य, प्रेम, प्रभावका और उनकी मधुर लीलाओंका व्याख्यान करनेवाले सत्‌-शास्त्रोंको, माता-पिता, ब्राह्मण, गुरु, साधु-संत और महापुरुषोंको तथा विश्वके समस्त प्राणियोंको उन्हींका स्वरूप समझकर या अन्तर्यामीरूपसे उनको सबमें व्याप्त जानकर श्रद्धा-भक्तिसहित मन, वाणी और शरीरके द्वारा यथायोग्य प्रणाम करना--यही “भगवान्‌को नमस्कार करना है। ३. यहाँ “आत्मा” शब्द मन, बुद्धि और इन्द्रियोंके सहित शरीरका वाचक है; तथा इन सबको उपर्युक्त प्रकारसे भगवान्‌में लगा देना ही आत्माको उसमें युक्त करना है। ४. इस प्रकार सब कुछ भगवान्‌को समर्पण कर देना और भगवान्‌को ही परम प्राप्य, परम गति, परम आश्रय और अपना सर्वस्व समझना “भगवान्‌के परायण होना' है। ५, इसी मनुष्यशरीरमें ही भगवानका प्रत्यक्ष साक्षात्कार हो जाना, भगवान्‌को तत्त्वसे जानकर उनमें प्रवेश कर जाना अथवा भगवानके दिव्य लोकमें जाना, उनके समीप रहना अथवा उनके-जैसे रूप आदिको प्राप्त कर लेना--ये सभी भगवत्प्राप्ति ही हैं। चतुस्त्रिंशो ध्याय: (श्रीमद्भगवद्गीतायां दशमो<ध्याय:) 44508 रह 28 विभूति और योगशक्तिका तथा प्रभावसहित कथन, अर्जुनके पूछनेपर भगवान्‌द्वारा अपनी विभूतियोंका और योगशक्तिका पुनः वर्णन सम्बन्ध--गीताके सातवें अध्यायसे लेकर नवें अध्यायतक विज्ञानसह्ित ज्ञानका जो वर्णन किया गया, उसके बहुत गम्भीर हो जानेके कारण अब पुनः उसी विषयको दूसरे प्रकारसे भलीभॉति समझानेके लिये दसवें अध्यायका आरम्भ किया जाता है। यहाँ पहले शलोकमें भगवान्‌ पूर्वोक्त विषयका ही पुनः वर्णन करनेकी प्रतिज्ञा करते हैं-- श्रीभगवानुवाच भूय एव महाबाहो शृणु मे परमं वच: । यत्ते5हं प्रीयमाणाय* वक्ष्यामि हितकाम्यया,यो मामजमनादिं च वेत्ति लोकमहे श्वरम्‌ । असम्मूढ: स मर्त्येषु सर्वपापै: प्रमुच्यते

bhūya eva mahābāho śṛṇu me paramaṁ vacaḥ | yat te ’haṁ prīyamāṇāya vakṣyāmi hitakāmyayā ||

यो मामजमनादिं च वेत्ति लोकमहेश्वरम् । असम्मूढः स मर्त्येषु सर्वपापैः प्रमुच्यते ॥

यःwho
यः:
Karta
TypePronoun
Rootयद्
FormMasculine, Nominative, Singular
माम्me
माम्:
Karma
TypePronoun
Rootअस्मद्
Form—, Accusative, Singular
अजम्unborn
अजम्:
Karma
TypeAdjective
Rootअज
FormMasculine, Accusative, Singular
अनादिम्beginningless
अनादिम्:
Karma
TypeAdjective
Rootअनादि
FormMasculine, Accusative, Singular
and
:
TypeIndeclinable
Root
वेत्तिknows
वेत्ति:
TypeVerb
Rootविद्
FormPresent, Indicative, Third, Singular, Parasmaipada
लोक-महेश्वरम्the great Lord of the worlds
लोक-महेश्वरम्:
Karma
TypeNoun
Rootलोकमहेश्वर
FormMasculine, Accusative, Singular
असम्मूढःundeluded
असम्मूढः:
Karta
TypeAdjective
Rootअसम्मूढ
FormMasculine, Nominative, Singular
सःhe
सः:
Karta
TypePronoun
Rootतद्
FormMasculine, Nominative, Singular
मर्त्येषुamong mortals
मर्त्येषु:
Adhikarana
TypeNoun
Rootमर्त्य
FormMasculine, Locative, Plural
सर्व-पापैःfrom all sins
सर्व-पापैः:
Apadana
TypeNoun
Rootसर्वपाप
FormNeuter, Ablative, Plural
प्रमुच्यतेis freed / is released
प्रमुच्यते:
TypeVerb
Rootमुच्
FormPresent, Indicative, Third, Singular, Atmanepada (Passive)

अजुन उवाच

Ś
Śrī Bhagavān (Kṛṣṇa)
A
Arjuna

Educational Q&A

Kṛṣṇa frames the next instruction as a renewed, ‘supreme’ teaching given out of affection and for Arjuna’s welfare—signaling that profound knowledge may need repetition and a different presentation to be fully assimilated.

At the start of the Vibhūti-yoga section, Kṛṣṇa resumes speaking to Arjuna, promising to restate and expand the doctrine—now emphasizing divine excellences—because Arjuna is dear to Him and stands to benefit spiritually and ethically amid the war’s crisis.