Virāṭa-parva Adhyāya 13 — Kīcaka’s Proposition and Draupadī’s Dharmic Refusal
कभी वे प्रतिपक्षीको गोदमें घसीट लाते, कभी खेलमें ही उसे सामने खींच लेते, कभी आगे-पीछे, दायें-बायें पैंतरे बदलते और कभी सहसा पीछे ढकेलकर पटक देते थे। इस तरह दोनों दोनोंको अपनी ओर खींचते और घुटनोंसे एक- दूसरेपर प्रहार करते थे। उस सामूहिक उत्सवमें पहलवानों और जनसमुदायके निकट उन दोनोंमें केवल बाहुबल, शारीरिक बल तथा प्राणबलसे किसी अस्त्र- शस्त्रके बिना बड़ा भयंकर युद्ध हुआ। राजन! इन्द्र और वृत्रासुरके समान भीम और जीमूतके उस मल्लयुद्धमें सब लोगोंका बड़ा मनोरंजन हुआ। सभी दर्शक जीतनेवालेका उत्साह बढ़ानेके लिये जोर-जोरसे हर्षनाद कर उठते थे || ३०-- ३२ ।। ततः शब्देन महता भर्त्सयन्तौ परस्परम् | व्यूढोरस्कौ दीर्घभुजौ नियुद्धकुशलावुभौ । बाहुभि: समसज्जेतामायसै: परिघैरिव,तदनन्तर चौड़ी छाती और लंबी भुजावाले, कुश्तीके दाँव-पेचमें कुशल वे दोनों वीर गम्भीर गर्जनाके साथ एक-दूसरेको डाँट बताते हुए लोहेके परिघ (मोटे डंडे)-जैसी बाँहोंसे बाँहें मिलाकर परस्पर भिड़ गये। फिर विपुलपराक्रमी शत्रुहन्ता महाबाहु भीमसेनने गर्जना करते हुए, जैसे सिंह हाथीपर झपटे, उसी प्रकार झपटकर जीमूतको दोनों हाथोंसे पकड़कर खींचा और ऊपर उठाकर उसे घुमाना आरम्भ किया। यह देख वहाँ आये हुए पहलवानों तथा मत्स्यदेशकी प्रजाको बड़ा आश्चर्य हुआ
tataḥ śabdena mahatā bhartsayantau parasparam | vyūḍhoraskau dīrghabhujau niyuddhakuśalāv ubhau || bāhubhiḥ samasajjetām āyasaiḥ parighair iva |
ヴァイシャンパーヤナは語った。ある時は相手を膝元へ引きずり込み、ある時は闘いのさなかに正面へ引き寄せ、ある時は前後左右に足運びを変え、またある時は不意に後ろへ押し返して叩きつけた。こうして二人は互いを自分の方へ引き込み、膝で打ち合った。その大祭の場で、武器は一切なく、力士たちとマツヤ国の民衆の眼前に、腕力・体力・気力のみで恐るべき戦いが繰り広げられた。王よ、インドラとヴリトラのごとく、ビーマとジームータの組み討ちは人々を大いに楽しませ、観衆は望む勝者を励まそうと歓声を高く上げた。やがて大きな轟きとともに、胸広く腕長く、技に通じた二人の勇士は互いを罵り挑みつつ間合いを詰め、鉄の棍棒のような腕を組み合わせて、激しい勝負に入った。
वैशम्पायन उवाच
The passage highlights controlled strength: even in fierce rivalry, the contest is framed as regulated wrestling rather than weaponed violence. It underscores discipline, endurance, and mastery of technique—power guided by rules and public accountability.
Two expert wrestlers—identified in context as Bhīma and Jīmūta—taunt each other, then lock arms and grapple. Their arms are compared to iron clubs, emphasizing the intensity of the bout, which captivates the Matsya crowd.