Bhīmasena–Hanūmān Saṃvāda: The Tail Test and the Divine Path
ततः सत्त्वान्युपाक्रामद् बहूनि सुमहान्ति च । रुरुवानरसिंहांश्व महिषांश्न जलाशयान्,इसी समय गन्धमादनके शिखरोंपर महाबाहु भीमने एक परम सुन्दर केलेका बगीचा देखा, जो कई योजन दूरतक फैला हुआ था। मदकी धारा बहानेवाले महाबली गजराजकी भाँति उस कदलीवनमें हलचल मचाते और भाँति-भाँतिके वृक्षोंको तोड़ते हुए वे बड़े वेगसे वहाँ गये। वहाँके केलेके वृक्ष खम्भोंके समान मोटे थे। उनकी ऊँचाई कई ताड़ोंके बराबर थी। बलवानोंमें श्रेष्ठ भीमने बड़े वेगसे उन्हें उखाड़-उखाड़कर सब ओर फेंकना आरम्भ किया। वे महान् तेजस्वी तो थे ही, अपने बल और पराक्रमपर गर्व भी रखते थे; अतः भगवान् नृसिंहकी भाँति विकट गर्जना करने लगे। तत्पश्चात् और भी बहुत-से बड़े-बड़े जन्तुओंपर आक्रमण किया। रुरु, वानर, सिंह, भैंसे तथा जल-जन्तुओंपर भी धावा किया। उन पशु-पक्षियोंके एवं भीमसेनके उस भयंकर शब्दसे दूसरे वनमें रहनेवाले मृग और पक्षी भी थर्रा उठे
tataḥ sattvāny upākrāmad bahūni sumahānti ca | rurūn vānarasiṃhāṃś ca mahiṣāṃś ca jalāśayān ||
Vaiśampāyana said: Then Bhīma set upon many creatures—numerous and very large as well. He attacked ruru-deer, monkeys, lions, buffaloes, and even the beings that dwell in watery places. The episode underscores how Bhīma’s immense strength, when stirred by pride and excitement, can spill into indiscriminate violence, unsettling the wider forest world and raising an implicit ethical tension between raw power and restraint.
वैशम्पायन उवाच