सौगन्धिकपुष्पप्रसङ्गः — The Saugaṇdhika Lotus and Bhīma’s Approach to Hanūmān
अन्ये च शतश: शूरा विहड्रा: कामरूपिण: । सर्वान् वो ब्राह्मणै: सार्ध वक्ष्यन्ति सहितानघ,घटोत्कच बोला--अनघ! मैं अकेला रहूँ तो भी धर्मराज युधिष्ठिर, पुरोहित धौम्य, माता द्रौपदी और चाचा नकुल-सहदेवको भी वहन कर सकता हूँ; फिर आज तो मेरे और भी बहुत-से संगी-साथी मौजूद हैं। इस दशामें आप लोगोंको ले चलना कौन बड़ी बात है? मेरे सिवा दूसरे भी सैकड़ों शूरवीर, आकाशचारी और इच्छानुसार रूप धारण करनेवाले राक्षस मेरे साथ हैं। वे ब्राह्मगोंसहित आप सब लोगोंको एक साथ वहन करेंगे
anye ca śataśaḥ śūrā vihagāḥ kāmarūpiṇaḥ | sarvān vo brāhmaṇaiḥ sārdhaṃ vakṣyanti sahitān anagha ||
Ghaṭotkaca said: “O blameless one, besides me there are hundreds of other valiant warriors—sky-ranging beings who can assume forms at will. They will carry all of you together, along with the Brahmins.”
घटोत्कच उवाच