Previous Verse
Next Verse

Shloka 20

कर्ण-पाण्डव-संमर्दः — Karṇa and Arjuna’s Intensified Engagement

बाल्यात्‌ प्रभृति चारिघ्न: स्वानि दुःखानि चिन्तयन्‌ | निरविद्यत धर्मात्मा जीवितेन वृकोदर:,जूआके समय, वनवासकालमें तथा विराटनगरमें जो दुःख प्राप्त हुआ था, उसका स्मरण करके, आपके पुत्रोंने जो पाण्डवोंके राज्यों तथा समुज्ज्वल रत्नोंका अपहरण किया था, उसे याद करके, पुत्रोंसहित आपने पाण्डवोंको जो निरन्तर क्लेश प्रदान किये हैं, उन्हें ध्यानमें लाकर निरपराध कुन्तीदेवी तथा उनके पुत्रोंकोी जो आपने जला डालनेकी इच्छा की थी, सभाके भीतर आपके दुरात्मा पुत्रोंने जो द्रौपदीको महान्‌ कष्ट पहुँचाया था, दुःशासनने जो उसके केश पकड़े थे, भारत! कर्णने जो उसके प्रति कठोर वचन सुनाये थे तथा कुरुनन्दन! आपकी आँखोंके सामने ही कौरवोंने जो द्रौपदीसे यह कहा था कि “कृष्णे! तू दूसरा पति कर ले, तेरे ये पति अब नहीं रहे, कुन्तीके सभी पुत्र थोथे तिलोंके समान निर्वीर्य होकर नरक (दुःख)-में पड़ गये हैं।! महाराज! आपके पुत्र जो द्रौपदीको दासी बनाकर उसका उपभोग करना चाहते थे तथा काले मृगचर्म धारण करके वनकी ओर प्रस्थान करते समय पाण्डवोंके प्रति सभामें आपके समीप ही कर्णने जो कटुवचन सुनाये थे और पाण्डवोंको तिनकोंके समान समझकर जो आपका पुत्र दुर्योधन उछलता-कूदता था, स्वयं सुखमयी परिस्थितिमें रहते हुए भी जो उस अचेत मूर्खने संकटमें पड़े हुए पाण्डवोंके प्रति क्रोधका भाव दिखाया था, इन सब बातोंको तथा बचपनसे लेकर अबतक आपकी ओरसे प्राप्त हुए अपने दुःखोंको याद करके शत्रुओंका दमन करनेवाले शत्रुनाशक धर्मात्मा भीमसेन अपने जीवनसे विरक्त हो उठे थे

sañjaya uvāca | bālyāt prabhṛti cārighnaḥ svāni duḥkhāni cintayan | niravidyat dharmātmā jīvitena vṛkodaraḥ ||

Sañjaya said: From his very childhood, the foe-slaying Vṛkodara (Bhīma), reflecting on the many sufferings that had befallen him, became disenchanted with life—even though he was a righteous man. The verse frames Bhīma’s inner turning-point: accumulated injustices and humiliations, long endured, now press upon his mind and make him feel a grim weariness toward mere living.

बाल्यात्from childhood
बाल्यात्:
Apadana
TypeNoun
Rootबाल्य
FormNeuter, Ablative, Singular
प्रभृतिonwards, starting from
प्रभृति:
Adhikarana
TypeIndeclinable
Rootप्रभृति
चारिघ्नःslayer of foes (enemy-killer)
चारिघ्नः:
Karta
TypeAdjective
Rootचारिघ्न
FormMasculine, Nominative, Singular
स्वानिhis own
स्वानि:
Karma
TypeAdjective
Rootस्व
FormNeuter, Accusative, Plural
दुःखानिsorrows, sufferings
दुःखानि:
Karma
TypeNoun
Rootदुःख
FormNeuter, Accusative, Plural
चिन्तयन्thinking, reflecting upon
चिन्तयन्:
Karta
TypeVerb
Rootचिन्त्
Formशतृ (present active participle), Masculine, Nominative, Singular
निरविद्यतbecame indifferent/disgusted (towards life)
निरविद्यत:
Karta
TypeVerb
Rootविद् (विद्यते/विन्दते) with नि: (निर्-)
FormImperfect (लङ्), 3rd, Singular, Parasmaipada
धर्मात्माrighteous-souled one
धर्मात्मा:
Karta
TypeNoun
Rootधर्मात्मन्
FormMasculine, Nominative, Singular
जीवितेनwith/for (his) life; by life
जीवितेन:
Karana
TypeNoun
Rootजीवित
FormNeuter, Instrumental, Singular
वृकोदरःVṛkodara (Bhīma; 'wolf-bellied')
वृकोदरः:
Karta
TypeNoun
Rootवृकोदर
FormMasculine, Nominative, Singular

संजय उवाच

S
Sañjaya
V
Vṛkodara (Bhīma)