ययाति-देवयानी-शर्मिष्ठा विवादः — Śukra’s Curse and the Disclosure of Lineage
मन्ये दुश्चरितं ते5स्ति यस्येयं निष्कृति: कृता । वैशम्पायनजी कहते हैं--जनमेजय! देवयानीकी बात सुनकर घूर्णिका तुरंत असुरराजके महलमें गयी और वहाँ शुक्राचार्यको देखकर सम्भ्रमपूर्ण चित्तसे वह बात बतला दी। महाभाग! उसने महाप्राज्ञ शुक्राचार्यको यह बताया कि “*वृषपर्वाकी पुत्री शर्मिष्ठाके द्वारा देवयानी वनमें मृततुल्य कर दी गयी है।' अपनी पुत्रीको शर्मिष्ठा-द्वारा मृततुल्य की गयी सुनकर शुक्राचार्य बड़ी उतावलीके साथ निकले और दुःखी होकर उसे वनमें ढूँढ़ने लगे। तदनन्तर वनमें अपनी बेटी देवयानीको देखकर शुक्राचार्यने दोनों भुजाओंसे उठाकर उसे हृदयसे लगा लिया और दुःखी होकर कहा--“बेटी! सब लोग अपने ही दोष और गुणोंसे--अशुभ या शुभ कर्मोसे दुःख एवं सुखमें पड़ते हैं। मालूम होता है, तुमसे कोई बुरा कर्म बन गया था, जिसका बदला तुम्हें इस रूपमें मिला है” || २६-३० ई ।। देवयान्युवाच निष्कृतिमें<स्तु वा मास्तु शृणुष्वावहितो मम,देवयानी बोली--पिताजी! मुझे अपने कर्मोंका फल मिले या न मिले, आप मेरी बात ध्यान देकर सुनिये
manye duścaritaṃ te 'sti yasye'yaṃ niṣkṛtiḥ kṛtā |
Vaiśampāyana said: “I think some wrongful deed has been committed by you, for which this expiation (or consequence) has come to pass.”
वैशम्पायन उवाच
The verse frames suffering or adverse outcomes as connected to prior wrongdoing, introducing the ethical idea that actions (duścarita) generate consequences that may appear as niṣkṛti—either as expiation to be undertaken or as the settling of karmic results.
Vaiśampāyana comments that the present situation must have arisen due to some misdeed, setting a moral interpretation for the unfolding events and the characters’ distress.