परिव्राजक-आचारः (Conduct of the Wandering Renunciant) — Mahābhārata, Śānti-parva 269
पुरस्ताद् भावितात्मानो यथावच्चरितव्रता: । चरन्ति धर्म कृच्छेडपि दुर्गे चैवापि संहता:
purastād bhāvitātmāno yathāvac caritavratāḥ | caranti dharmaṃ kṛcchre 'pi durge caivāpi saṃhatāḥ ||
कपिल बोले—पूर्वकाल में अनुशासित आचरण वाले पुरुष आवश्यक नियमों का यथावत् पालन करके पहले अपने चित्त को शुद्ध करते थे। कठिनाई आने पर और दुर्गम, संकटपूर्ण स्थानों में पड़ जाने पर भी वे एकजुट रहकर साथ-साथ धर्म का आचरण करते थे। संघबद्ध होकर धर्मानुष्ठान करने वाले उन पूर्वजों को उसी में सुख का अनुभव होता था; उन्हें किसी ऐसे दोष का स्पर्श नहीं होता था जिसके लिए प्रायश्चित्त करना पड़े।
कपिल उवाच
True dharma is sustained by inner purification and disciplined observance of vows; when practiced correctly and collectively, it becomes a source of joy and prevents moral lapses that would otherwise demand expiation.
Kapila contrasts an earlier ideal of practitioners who purified themselves first and then continued dharma even through hardship and dangerous conditions, emphasizing their unity (saṃhati) and the resulting freedom from the need for prāyaścitta.