भीष्मरक्षण-प्रकरणम् / The Protective Screen around Bhīṣma and the Śalya–Yudhiṣṭhira Clash
एवं मां भरतश्रेष्ठ गाड़ेय: प्राह शास्त्रवित् । तत्र सर्वात्मना मन्ये गाड्नेयस्यैव पालनम्
भरतश्रेष्ठ दुःशासन! शास्त्रों के ज्ञाता गंगानन्दन भीष्म ने मुझसे इस प्रकार कहा है; अतः युद्धभूमि में सब प्रकार से भीष्म की रक्षा को ही मैं अपना मुख्य कर्तव्य मानता हूँ।
संजय उवाच