युधिष्ठिरं पुरस्कृत्य सर्वाभरणभूषिता: । द्वारि मत्ता यथा नागा भ्राजमाना महारथा:,वैशम्पायनजी कहते हैं-जनमेजय! तदनन्तर नियत समयतक अपनी प्रतिज्ञाका पालन करके अग्निके समान तेजस्वी पाँचों भाई महारथी पाण्डव तीसरे दिन स्नान करके श्वेत वस्त्र धारणकर समस्त राजोचित आभूषणोंसे विभूषित हो राजसभामें द्वारपर स्थित मदोन्मत्त गजराजोंकी भाँति सुशोभित होने लगे। वे राजा युधिष्ठिरको आगे करके विराटकी सभामें गये और राजाओंके लिये रखे हुए सिंहासनोंपर बैठे। उस समय वे भिन्न-भिन्न यज्ञवेदियोंपर प्रज्वलित अग्नियोंके समान प्रकाशित हो रहे थे
yudhiṣṭhiraṃ puraskṛtya sarvābharaṇabhūṣitāḥ | dvāri mattā yathā nāgā bhrājamānā mahārathāḥ ||
Vaiśampāyana said: With Yudhiṣṭhira placed in the forefront, the great chariot-warriors—adorned with every kind of royal ornament—stood shining at the doorway, like intoxicated lordly elephants at a gate. The scene underscored their disciplined return to rightful dignity and bearing after fulfilling their vow.
वैशम्पायन उवाच