रणे यं प्रेक्ष्य सीदन्ति हृतस्वा वणिजो यथा । कृपेण तेन ते तात कथमासीत् समागम:,“बेटा! जैसे वणिक् अपना धन छिन जानेपर दु:खी होते हैं, उसी प्रकार युद्धमें जिन्हें देखकर बड़े-बड़े योद्धा शिथिल हो जाते हैं, उन कृपाचार्यके साथ तुम्हारा संग्राम किस प्रकार हुआ?
“Dear child, as merchants grieve when their wealth is stolen away, so on the battlefield, at the very sight of Kṛpācārya even mighty warriors grow faint—how did your encounter with that Kṛpa come to pass?”
वैशम्पायन उवाच