गन्धमादन-हिमवत्प्रयाणे युधिष्ठिर-भीमसंवादः
Yudhiṣṭhira–Bhīma Dialogue on the Gandhamādana–Himavat Ascent
सर्वे लालसभूता: सम तस्माद् यास्यामहे सह । यद्यशक््यो रथैर्गन्तुं शैलो5यं बहुकन्दर:,फिर सहदेवके, मेरे तथा द्रौपदीके लिये तो कहना ही क्या है? भारत! ये ब्राह्मणलोग चाहें तो यहाँसे लौट सकते हैं। समस्त सेवक, सारथि, रसोइये तथा हममेंसे और जिस- जिसको आप लौटाना उचित समझें-वे सभी जा सकते हैं। राक्षसोंसे भरे हुए इस पर्वतपर तथा ऊँचे-नीचे दुर्गम प्रदेशोंमें मैं आपको कदापि अकेला छोड़ना नहीं चाहता। नरश्रेष्ठ! यह परम सौभाग्यवती पतिव्रता राजकुमारी कृष्णा भी आपको छोड़कर लौटनेको कभी तैयार न होंगी। इसी प्रकार यह सहदेव भी आपमें सदा अनुराग रखनेवाला है, आपको छोड़कर कभी नहीं लौटेगा। मैं इसके मनकी बात जानता हूँ। महाराज! सव्यसाची अर्जुनको देखनेकी इच्छासे हम सभी लालायित हो रहे हैं; अत: सब साथ ही चलेंगे। राजन! अनेक कन्दराओंसे युक्त इस पर्वतपर यदि रथोंके द्वारा यात्रा सम्भव न हो तो हम पैदल ही चलेंगे। आप इसके लिये उदास न हों। जहाँ-जहाँ द्रौपदी नहीं चल सकेगी वहाँ-वहाँ मैं स्वयं इसे कंधेपर चढ़ाकर ले जाऊँगा
sarve lālasabhūtāḥ sma tasmād yāsyāmahe saha | yady aśakyo rathair gantum śailo 'yaṃ bahukandaraḥ ||
Bhīma said: “All of us are filled with longing; therefore we shall go together. If this mountain, riddled with many caves, cannot be traversed by chariots, then we will proceed on foot. Do not be anxious about it. Wherever Draupadī is unable to walk, I myself will carry her upon my shoulder. I do not wish to leave you alone amid this rugged, uneven, hard-to-cross region, crowded with rākṣasas. Nor will Kṛṣṇā, that supremely fortunate and faithful princess, consent to return leaving you; and Sahadeva too, ever devoted to you, will not turn back. We all yearn to see Arjuna; hence we will travel together.”
भीम उवाच