देवकन्या मृगी भूत्वा मुनिं सूय विमोक्ष्यसे । अमोघत्वाद् विधेश्वैव भावित्वाद् दैवनिर्मितात्,राजन्! एक दिन जब वे जलमें स्नान कर रहे थे, उर्वशी अप्सराको देखकर उनका वीर्य स्खलित हो गया। उसी समय प्याससे व्याकुल हुई एक मृगी वहाँ आयी और पानीके साथ उस वीर्यको भी पी गयी। इससे उसके गर्भ रह गया। वह पूर्वजन्ममें एक देवकन्या थी। लोकस्रष्टा भगवान् ब्रह्माने उसे यह वचन दिया था कि तू मृगी होकर एक मुनिको जन्म देनेके पश्चात् उस योनिसे मुक्त हो जायगी। ब्रह्माजीकी वाणी अमोघ है और दैवके विधानको कोई टाल नहीं सकता, इसलिये विभाण्डकके पुत्र महर्षि ऋष्यशृंगका जन्म मृगीके ही पेटसे हुआ। वे सदा तपस्यामें संलग्न रहकर वनमें ही निवास करते थे
devakanyā mṛgī bhūtvā muniṃ sūya vimokṣyase | amoghatvād vidheś caiva bhāvitvād daivanirmitāt ||
Lomaśa said: “Having become a doe, you will be released from that animal birth after giving birth to a sage. For the word of the Ordainer, Brahmā, is unfailing, and what destiny has fashioned must come to pass.”
लोगश उवाच
Divine ordinance and karmic destiny are portrayed as unfailing (amogha): a being may undergo a constrained birth due to prior causes, yet liberation follows when the destined purpose—here, giving birth to a sage—is fulfilled.
Lomaśa recounts a boon/prophecy from Brahmā: a celestial maiden must take birth as a doe and will be released from that form after bearing a muni, emphasizing the inevitability of what destiny has ordained.