अर्जुनेनार्जुनो यः स कृष्ण बाहुसहस्रिणा । द्विबाहुः स्पर्धते नित्यमतीतेनापि केशव,“श्रीकृष्ण! जो अर्जुन दो भुजाओंसे युक्त होकर भी सदा प्राचीनकालके सहस्र भुजाधारी कार्तवीर्य अर्जुनके साथ स्पर्धा रखता है; केशव! जो एक ही वेगसे पाँच सौ बाण चलाता है, जो पाण्डव अर्जुन धर्नुर्विद्यामें राजा कार्तवीर्यके समान ही समझा जाता है, जिसका तेज सूर्यके समान है, जो इन्द्रियसंयममें महर्षियोंके, क्षमामें पृथ्वीके और पराक्रममें देवराज इन्द्रके समान है; मधुसूदन! कौरवोंका यह विशाल साम्राज्य, जो सम्पूर्ण राजाओंमें प्रख्यात एवं प्रकाशित हो रहा है, जिसे अर्जुनने ही अपने पराक्रमसे बढ़ाया है; समस्त पाण्डव जिसके बाहुबलका भरोसा रखते हैं; जो सम्पूर्ण रथियोंमें श्रेष्ठ तथा सत्यपराक्रमी है, संग्राममें जिसके सम्मुख जाकर कोई जीवित नहीं लौटता है, अच्युत! जो सम्पूर्ण भूतोंको जीतनेमें समर्थ, विजयशील एवं अजेय है तथा जैसे देवताओंके आश्रय इन्द्र हैं, उसी प्रकार जो समस्त पाण्डवोंका अवलम्ब है, वह तुम्हारा भाई और मित्र अर्जुन इस समय कैसे है?
arjunenārjuno yaḥ sa kṛṣṇa bāhusahasriṇā | dvibāhuḥ spardhate nityam atītenāpi keśava ||
Vaiśampāyana said: “O Kṛṣṇa, that Arjuna—though possessing only two arms—who ever vies in fame and prowess even with the ancient, thousand-armed Arjuna (Kārtavīrya); how is your brother and friend Arjuna now?”
वैशम्पायन उवाच
The verse frames true prowess as not merely physical advantage (many arms) but sustained excellence, discipline, and reputation earned through deeds; it also underscores loyalty—Arjuna is presented as the Pāṇḍavas’ chief support, making his condition ethically and politically crucial.
In the Udyoga Parva’s pre-war setting, the speaker highlights Arjuna’s extraordinary stature by comparing him to the legendary Kārtavīrya Arjuna, then asks Kṛṣṇa about Arjuna’s present state—an inquiry that signals concern for the Pāṇḍavas’ readiness and morale.