अध्याय ६६: संजयेन जनार्दन-प्रभाववर्णनम्
Sañjaya on Janārdana’s Decisive Sovereignty
धृतराष्ट्र बोले--गवल्गणपुत्र संजय! यहाँ अपनी सेनामें जो कुछ भी प्रबलता या दुर्बलता है, उसका हमसे वर्णन करो। इसी प्रकार पाण्डवोंकी भी सारी बातें तुम अच्छी तरह जानते हो, अत: बताओ; ये किन बातोंमें बढ़े-चढ़े हैं और उनमें कौन-कौन-सी त्रुटियाँ हैं? ४ ।। त्वमेतयो: सारवित् सर्वदर्शी धर्मार्थयोर्निपुणो निश्चयज्ञ: । स मे पृष्ट: संजय ब्रूहि सर्व युध्यमाना: कतरे5स्मिन् न सन्ति,संजय! तुम इन दोनों पक्षोंके बलाबलको जाननेवाले, सर्वदर्शी, धर्म और अर्थके ज्ञानमें निपुण तथा निश्चित सिद्धान्तके ज्ञाता हो; अतः मेरे पूछनेपर सब बातें साफ-साफ कहो। युद्धमें प्रवृत्त होनेपर किस पक्षके लोग इस लोकमें जीवित नहीं रह सकते?
tvam etayoḥ sāravit sarvadarśī dharmārthayor nipuṇo niścayajñaḥ | sa me pṛṣṭaḥ sañjaya brūhi sarvaṃ yudhyamānāḥ katare 'smin na santi ||
Dhṛtarāṣṭra said: “Sañjaya, son of Gavalgaṇa, describe to me whatever strength or weakness there is in our own army here. You also know all matters concerning the Pāṇḍavas well; therefore tell me: in what are they superior, and what faults do they have? You know the true power of both sides, see all things as they are, are skilled in dharma and in practical advantage, and understand settled conclusions. Therefore, Sañjaya, since I ask you, speak everything plainly: when they enter into battle, which side’s men will not remain alive in this world?”
वैशम्पायन उवाच