Kṣātra-dharma as the Public Foundation of Dharma (क्षात्रधर्म-प्रशंसा)
स्थापयित्वा प्रजापाल पुत्र राज्ये च पाण्डव । अन्यगोत्रं प्रशस्तं वा क्षत्रियं क्षत्रियर्षभ,निष्पाप नरेश! राजाको चाहिये कि पहले धर्माचरण-पूर्वक वेदों तथा राजशास्त्रोंका अध्ययन करे। फिर संतानोत्पादन आदि कर्म करके यज्ञमें सोमरसका सेवन करे। समस्त प्रजाओंका धर्मके अनुसार पालन करके राजसूय, अश्वमेध तथा दूसरे-दूसरे यज्ञोंका अनुष्ठान करे। शास्त्रोंकी आज्ञाके अनुसार सब सामग्री एकत्र करके ब्राह्मणोंको दक्षिणा दे। संग्राममें अल्प या महान् विजय पाकर राज्यपर प्रजाकी रक्षाके लिये अपने पुत्रको स्थापित कर दे। पुत्र न हो तो दूसरे गोत्रके किसी श्रेष्ठ क्षत्रियको राज्यसिंहासनपर अभिषिक्त कर दे। वक्ताओंमें श्रेष्ठ क्षत्रियशिरोमणि पाण्डुनन्दन! पितृयज्ञों-द्वारा विधिपूर्वक पितरोंका, देवयज्ञोंद्वारा देवताओंका तथा वेदोंके स्वाध्यायद्वारा ऋषियोंका यत्नपूर्वक भली-भाँति पूजन करके अन्तकाल आनेपर जो क्षत्रिय दूसरे आश्रमोंको ग्रहण करनेकी इच्छा करता है, वह क्रमश: आश्रमोंको अपनाकर परम सिद्धिको प्राप्त होता है
sthāpayitvā prajā-pāla putraṁ rājye ca pāṇḍava | anyagotraṁ praśastaṁ vā kṣatriyaṁ kṣatriyarṣabha ||
Bhīṣma said: “O Pāṇḍava, protector of the people—O bull among kṣatriyas—having secured the kingdom by installing one’s son upon the throne for the protection of the subjects, a king should hand over rule in due course. If there is no son, then he should consecrate and establish upon the royal seat a worthy kṣatriya from another lineage. The ethical thrust is that kingship is a trust for safeguarding the people and upholding dharma, not a possession to be clung to; succession must be arranged responsibly so that righteous governance continues without disruption.”
भीष्म उवाच