वर्णाश्रमकृतैर्धर्मविपरीतं क्वचित्समम् | गतान्तैरध्यवसितमत्याश्रममिदं व्रतम्,“दक्ष! मैंने पूर्वकालमें एक शुभकारक पाशुपत नामक व्रतको प्रकट किया था, जो अपूर्व है। साधन और सिद्धि सभी अवस्थाओंमें सब प्रकारसे कल्याणकारी, सर्वतोमुखी (सभी वर्णों और आश्रमोंके अनुकूल) तथा मोक्षका साधक होनेके कारण अविनाशी है। वर्षोतक पुण्यकर्म करने और यम-नियम नामक दस साधनोंको अभ्यासमें लानेसे उसकी उपलब्धि होती है। वह गूढ़ है। मूर्ख मनुष्य उसकी निन्दा करते हैं। वह समस्त वर्णधर्म और आश्रम-धर्मके अनुकूल, सम और किसी-किसी अंशमें विपरीत भी है। जिन्हें सिद्धान्तका ज्ञान है उन्होंने इसे अपनानेका पूर्ण निश्चय कर लिया है। यह व्रत सभी आश्रमोंसे बढ़कर है। इसके अनुष्ठानसे उत्तम एवं प्रचुर फलकी प्राप्ति होती है। महाभाग! उस पाशुपत व्रतके अनुष्ठानका फल तुम्हें प्राप्त हो। अब तुम अपनी मानसिक चिन्ताका परित्याग कर दो”
varṇāśramakṛtair dharma-viparītaṃ kvacit samam | gatāntair adhyavasitam atyāśramam idaṃ vratam ||
Bhīṣma said: “This observance is, in some respects, contrary to the dharmas shaped by the system of social classes and life-stages, and in some respects in harmony with them. Those who have reached the end of the path—who know the settled conclusions—have firmly resolved upon it. This vow stands beyond (and above) the ordinary āśramas.”
भीष्म उवाच
Bhīṣma highlights a higher discipline (vrata) that can transcend the usual varṇa–āśrama duties: it may appear partly contrary to conventional social-religious norms, yet it is embraced by those who understand the final purport of dharma and liberation.
In the Śānti Parva’s instruction-setting, Bhīṣma is describing an exalted observance and emphasizing its authority: realized or well-grounded knowers have decisively adopted it, and it stands above ordinary life-stage frameworks.