महाभूत–इन्द्रिय–मनस्–बुद्धि–अन्तरात्मा विवेकः | Discrimination of Elements, Senses, Mind, Intellect, and Inner Self
श्रूयतां पुत्र भद्रं ते सर्वलोकाश्रमात्मनाम् | प्रेक्षापूर्व प्रवृत्तानां पुण्यदेशनिवासिनाम्,वत्स! तुम्हारा कल्याण हो। गृहस्थकी इस उत्तम तृतीय वृत्तिकी भी उपेक्षा करके सहधर्मिणीके संयोगसे किये जानेवाले व्रत-नियमोंद्वारा जो खिन्न हो चुके हैं तथा वानप्रस्थ- आश्रमको जिन्होंने अपना आश्रय बना लिया है, सम्पूर्ण लोक और आश्रम जिनके अपने ही स्वरूप हैं, जो विचारपूर्वक व्रत और नियमोंमें प्रवृत्त हैं तथा पवित्र स्थानोंमें निवास करते हैं, ऐसे वनवासी मुनियोंका जो धर्म है, उसे बताता हूँ, सुनो
śrūyatāṃ putra bhadraṃ te sarvalokāśramātmanām | prekṣāpūrva-pravṛttānāṃ puṇyadeśa-nivāsinām ||
Bhīṣma said: “Listen, my son; may welfare be yours. I shall describe the dharma of those forest-dwelling sages whose very being is identified with all worlds and all stages of life—men who act only after careful reflection, who are devoted to vows and disciplines, and who dwell in holy regions.”
भीष्म उवाच