मृत्यु-काल-प्रबोधनम् (Instruction on Mortality, Time, and Truth) — Mahābhārata, Śānti-parva 169
पानपो द्वेषण: क्रोधी निर्घण: परुषस्तथा । परोपतापी मित्रश्चुक् तथा प्राणिवधे रत:,जो लोभी, क्रूर, धर्मत्यागी, कपटी, शठ, क्षुद्र, पापाचारी, सबपर संदेह करनेवाला, आलसी, दीर्घसूत्री, कुटिल, निन्दित, गुरुपत्नीगामी, संकटके समय साथ छोड़कर चल देनेवाला, दुरात्मा, निर्लज्ज, सब ओर पापपूर्ण दृष्टि डालनेवाला, नास्तिक, वेदोंकी निनन््दा करनेवाला, इन्द्रियोंको खुला छोड़कर जगत्में इच्छानुसार विचरनेवाला, झूठा, सबके द्वेषका पात्र, अपनी प्रतिज्ञापर स्थिर न रहनेवाला, चुगलखोर, अपवित्र बुद्धिवाला, ईर्ष्यालु, पापपूर्ण विचार रखनेवाला, दुष्ट स्वभाववाला, मनको वशमें न रखनेवाला, नृशंस, धूर्त, मित्रोंकी बुराई करनेवाला, सदा दूसरोंका धन लेनेकी इच्छा रखनेवाला, यथाशक्ति देनेवालेपर भी संतुष्ट न रहनेवाला, मन्दबुद्धि, मित्रको भी सदा धैर्यसे विचलित करनेवाला, असावधान, बेमौके क्रोध करनेवाला, अकस्मात् विरोधी होकर कल्याणकारी सुहृदोंको भी शीघ्र ही त्याग देनेवाला, अनजानमें थोड़ा-सा भी अपराध बन जानेपर मित्रका अनिष्ट करनेवाला, पापी, अपना काम बनानेके लिये ही मित्रोंस मेल रखनेवाला, वास्तवमें मित्रद्वेषी, मुखसे मित्रताकी बातें करके भीतरसे शत्रुभाव रखनेवाला, कुटिल दृष्टिसे देखनेवाला, विपरीतदर्शी, भलाईसे कभी पीछे न हटनेवाले मित्रको भी त्याग देनेवाला, शराबी, द्वेषी, क्रोधी, निर्दयी, क्रूर, दूसरोंको सतानेवाला, मित्रद्रोही, प्राणियोंकी हिंसामें तत्पर रहनेवाला, कृतघ्न तथा नीच हो, संसारमें ऐसे मनुष्यके साथ कभी संधि नहीं करनी चाहिये। जो दूसरोंका छिद्र खोजता हो, वह भी संधि करनेके योग्य नहीं है। अब संधि करनेके योग्य पुरुषोंको बता रहा हूँ, सुनो
pānapo dveṣaṇaḥ krodhī nirghṛṇaḥ paruṣas tathā | paropatāpī mitradhruk tathā prāṇivadhē rataḥ ||
Bhishma said: One should never enter into an alliance with a person who is addicted to drink, driven by hatred, quick to anger, devoid of compassion, harsh in speech, intent on tormenting others, treacherous to friends, and devoted to the killing of living beings. Such a character corrodes trust and turns even well-wishers into victims; therefore, peace or pact with him is unsafe. Likewise, one who constantly searches for others’ faults is also unfit for alliance. Now I shall describe those who are fit to be allied with—listen.
भीष्म उवाच
Bhishma teaches that alliances (sandhi) must be based on reliable character. A person ruled by intoxication, hatred, anger, cruelty, harshness, oppression, betrayal, and violence cannot sustain trust; making peace or pact with such a person invites harm.
In the Shanti Parva’s instruction on rājadharma, Bhishma is advising Yudhishthira about political and ethical prudence. Here he lists types of people unfit for alliance and signals that he will next describe those who are fit partners for peace and cooperation.