अयोनिजां रूपवतीं कुले जातां विभावसो: । को नुतां सर्वधर्मज्ञां परिभूय यशस्विनीम्,पांचालराजकुमारी द्रौपदी तपस्विनी है। उसका जन्म किसी मानवी स्त्रीके गर्भसे नहीं हुआ है, वह अग्निके कुलमें उत्पन्न हुई और अनुपम सुन्दरी है। वह सब धर्मोको जाननेवाली तथा यशस्विनी है। उसे भरी सभामें खींचकर लानेवाले दुष्टोंने भयंकर तथा रोंगटे खड़े कर देनेवाले घमासान युद्धकी सम्भावना उत्पन्न कर दी है। अधर्मपूर्वक जूआ खेलनेवाले दुर्योधनके सिवा कौन है, जो द्रौपदीको सभामें बुला सके। सुन्दर शरीरवाली पांचालराजकुमारी स्त्रीधर्मसे युक्त (रजस्वला) थी। उसका वस्त्र रक्तसे सना हुआ था। वह एक ही साड़ी पहने हुए थी। उसने सभामें आकर पाण्डवोंको देखा। उन पाण्डवोंके धन, राज्य, वस्त्र और लक्ष्मी सबका अपहरण हो चुका था। वे सम्पूर्ण मनोवांछित भोगोंसे वंचित हो दासभावको प्राप्त हो गये थे। धर्मके बन्धनमें बँधे रहनेके कारण वे पराक्रम दिखानेमें भी असमर्थ-से हो रहे थे
sañjaya uvāca |
ayoni-jāṃ rūpavatīṃ kule jātāṃ vibhāvasoḥ |
ko nu tāṃ sarva-dharma-jñāṃ paribhūya yaśasvinīm ||
Sañjaya said: She is not born from a womb; she is radiant and beautiful, born in the lineage of Vibhāvasu (Agni). Who indeed could, after humiliating that illustrious lady—Draupadī, who knows all dharma—summon her into the assembly? By such contempt for righteousness, the wicked have sown the seed of a dreadful, hair-raising war.
संजय उवाच
The verse frames Draupadī’s humiliation as a direct violation of dharma: to dishonor a righteous, renowned woman—especially in a public assembly—is not merely a personal insult but an ethical rupture that invites catastrophic consequences, including war.
Sañjaya describes Draupadī’s extraordinary origin (not womb-born, connected with Agni) and her moral stature, then questions who could dare to summon and disgrace such a woman in the royal hall—highlighting the gravity of the outrage that escalates the conflict between the Kauravas and Pāṇḍavas.