सभा-पर्व (अध्याय ६०) — द्रौपदी-प्रश्नः सभायाम् / Draupadī’s Question in the Assembly
वैशम्पायन उवाच ततो जग्राह शकुनिस्तानक्षानक्षतत्त्ववित् । जितमित्येव शकुनिर्युधिष्ठिरमभाषत,वैशम्पायनजी कहते हैं--जनमेजय! तदनन्तर पासे फेंकनेकी कलामें अत्यन्त निपुण शकुनिने उन पासोंको हाथमें लिया और उन्हें फेंककर युधिष्ठिरसे कहा--“लो, यह दाँव मैंने जीता”
Vaiśampāyana said: Then Śakuni, supremely skilled in casting the dice and knowing their every art, took the dice in his hand. He threw them and said to Yudhiṣṭhira, “I have won.”
वैशम्पायन उवाच