अभिमन्यु-परिवेष्टनम्
Encirclement and Counterassault of Abhimanyu
विजड्घाकूबरांस्तत्र विनेमिदशनानपि | विचक्रोपस्करोपस्थान् भग्नोपकरणानपि,इसी प्रकार अभिमन्यु अपने बाणोंसे शत्रुओंके गन्धर्वनगरके समान विशाल तथा विधिपूर्वक सुसज्जित बहुसंख्यक रथोंके टुकड़े-टुकड़े करता हुआ सम्पूर्ण दिशाओंमें दृष्टिगोचर हो रहा था। उन रथोंके प्रधान ईषादण्ड नष्ट हो गये थे। त्रिवेणु चूर-चूर हो गये थे। स्तम्भदण्ड उखड़ गये थे। उसके बन्धन टूट गये थे। जंघा (नीचेका स्थान) और कूबर (जूएका आधारभूत काष्ठ) टूट-फ़ूट गये थे। पहियोंके ऊपरी भाग और अरे चौपट कर दिये गये थे। पहिये, रथकी सजावटके समान और बैठकें नष्ट-भ्रष्ट हो गयी थीं। सारी सामग्री तथा रथके अवयव चूर-चूर हो गये थे। रथकी छतरी और आवरणको गिरा दिया गया था तथा उन रथोंके समस्त योद्धा मार डाले गये थे। इस तरह सहसोरों रथोंकी धज्जियाँ उड़ गयी थीं
sañjaya uvāca |
vijaḍghākūbarāṃs tatra vinemidaśanān api |
vicakropaskaropasthān bhagnopakaraṇān api ||
Sañjaya said: There, Abhimanyu shattered the enemy chariots into fragments—breaking their yokes and pole-ends, damaging even the rims and spokes of their wheels, and ruining their fittings and seats. With their equipment smashed and their parts splintered, those chariots—once orderly and splendid like a Gandharva-city—were reduced to wreckage in every direction. The scene proclaimed the terrible efficiency of martial skill when turned to destruction: magnificence and human effort, when yoked to adharma and violence, are swiftly undone on the battlefield.
संजय उवाच