Śama-prāptiḥ — Gautamī–Lubdhaka–Pannaga–Mṛtyu–Kāla-saṃvāda
Restraint through the Analysis of Karma and Time
सर्प! तेरे मतके अनुसार यदि दुष्टतापूर्ण कार्य करके भी कर्ता उस दोषसे लिप्त नहीं होता है, तब तो चोर या हत्यारे आदि जो अपने अपराधोंके कारण राजाओंके यहाँ वध्य होते हैं, उन्हें भी वास्तवमें अपराधी या दोषका भागी नहीं होना चाहिये। (फिर तो पाप और उसका दण्ड भी व्यर्थ ही होगा) अतः तू क्यों बहुत बकवाद कर रहा है ।। सर्प उवाच कार्याभावे क्रिया न स्यात् सत्यसत्यपि कारणे । तस्मात् समे5स्मिन् हेतौ मे वाच्यो हेतुर्विशेषत:,सर्पने कहा--व्याध! प्रयोजक (प्रेरक) कर्ता रहे या न रहे, प्रयोज्य कर्ताके बिना क्रिया नहीं होती; इसलिये यहाँ यद्यपि हमलोग (मैं और मृत्यु) समानरूपसे हेतु हैं; तो भी प्रयोजक होनेके कारण मृत्युपर ही विशेषरूपसे यह अपराध लगाया जा सकता है। यदि तुम मुझे इस बालककी मृत्युका वस्तुतः कारण मानते हो तो यह तुम्हारी भूल है। वास्तवमें विचार करनेपर प्रेरणा करनेके कारण दूसरा ही (मृत्यु ही) अपराधी सिद्ध होगा; क्योंकि वही प्राणियोंके विनाशमें अपराधी है
sarpa uvāca | kāryābhāve kriyā na syāt saty asaty api kāraṇe | tasmāt same 'smin hetau me vācyo hetur viśeṣataḥ ||
The Serpent said: “Without an effect, no action can be said to occur, even if a cause is present. Therefore, although in this matter we appear to be equally ‘causes,’ the cause that truly deserves to be singled out for blame is the one that impels and directs the deed. If you take me to be the real cause of this child’s death, you are mistaken; on reflection, it is the instigator—Death—who is culpable, for he is the agent who drives the destruction of living beings.”
सर्प उवाच