Ādi Parva, Adhyāya 47 — Janamejaya’s Sarpa-satra: Vow, Preparation, and the Onset of the Serpent Offering
बाष्पगद्गदया वाचा मुखेन परिशुष्यता । कृताञ्जलिवर्वरारोहा पर्यश्रुनयना तत:,उनके ऐसा कहनेपर अनिन््द्य सुन्दरी जरत्कारु भाईके कार्यकी चिन्ता और पतिके वियोगजनित शोकमें डूब गयी। उसका मुँह सूख गया, नेत्रोंमें आँसू छलक आये और हृदय काँपने लगा। फिर किसी प्रकार धैर्य धारण करके सुन्दर जाँघों और मनोहर शरीरवाली वह नागकन्या हाथ जोड़ गदगद वाणीमें जरत्कारु मुनिसे बोली--'धर्मज्ञ! आप सदा धर्ममें स्थित रहनेवाले हैं। मैं भी पत्नी-धर्ममें स्थित तथा आप प्रियतमके हितमें लगी रहनेवाली हूँ। आपको मुझ निरपराध अबलाका त्याग नहीं करना चाहिये। द्विजश्रेष्ठ! मेरे भाईने जिस उद्देश्यको लेकर आपके साथ मेरा विवाह किया था, मैं मन्दरभागिनी अबतक उसे पा न सकी। नागराज वासुकि मुझसे क्या कहेंगे? साधुशिरोमणे! मेरे कुटुम्बीजन माताके शापसे दबे हुए हैं। उन्हें मेरे द्वारा आपसे एक संतानकी प्राप्ति अभीष्ट थी, किंतु उसका भी अबतक दर्शन नहीं हुआ। आपसे पुत्रकी प्राप्ति हो जाय तो उसके द्वारा मेरे जाति-भाइयोंका कल्याण हो सकता है
bāṣpa-gadgadayā vācā mukhena pariśuṣyatā | kṛtāñjalir varārohā paryaśru-nayanā tataḥ ||
With her voice choked by tears and her mouth drying up, she stood with folded hands; that noble-thighed lady’s eyes brimmed with tears. Overwhelmed by anxiety for her brother’s purpose and by the sorrow of separation from her husband, she nevertheless gathered her composure and addressed the sage Jaratkāru in a trembling voice: “O knower of dharma, ever established in righteousness— I too remain steadfast in a wife’s duty and devoted to your welfare. You should not abandon me, an innocent and helpless woman. O best of twice-born, my brother arranged this marriage for a specific end, yet I, unfortunate, have not attained it. What will the serpent-king Vāsuki say to me? O foremost of the virtuous, my kinsmen are crushed under a mother’s curse; through me they sought a child from you, but even that has not yet been seen. If a son is born to you, by him the welfare of my serpent-brethren may be secured.”
तक्षक उवाच