Previous Verse
Next Verse

Shloka 22

अनुक्रमणिकाध्यायः (Anukramaṇikā Adhyāya) — Invocation, Narrator Frame, and Textual Scope

ऋषियोंने कहा--उग्रश्रवाजी! परमर्षि श्रीकृष्ण-द्वैधायनने जिस प्राचीन इतिहासरूप पुराणका वर्णन किया है और देवताओं तथा ऋषियोंने अपने-अपने लोकमें श्रवण करके जिसकी भूरि-भूरि प्रशंसा की है, जो आख्यानोंमें सर्वश्रेष्ठ है, जिसका एक-एक पद, वाक्य एवं पर्व विचित्र शब्दविन्यास और रमणीय अर्थसे परिपूर्ण है, जिसमें आत्मा-परमात्माके सूक्ष्म स्वरूपका निर्णय एवं उनके अनुभवके लिये अनुकूल युक्तियाँ भरी हुई हैं और जो सम्पूर्ण वेदोंके तात्पर्यानुकूल अर्थसे अलंकृत है, उस भारत-इतिहासकी परम पुण्यमयी, ग्रन्थके गुप्त भावोंको स्पष्ट करनेवाली, पदों-वाक्योंकी व्युत्पत्तिसे युक्त, सब शास्त्रोंके अभिप्रायके अनुकूल और उनसे समर्थित जो अदभुतकर्मा व्यासकी संहिता है, उसे हम सुनना चाहते हैं। अवश्य ही वह चारों वेदोंके अर्थोंसे भरी हुई तथा पुण्यस्वरूपा है। पाप और भयका नाश करनेवाली है। भगवान्‌ वेदव्यासकी आज्ञासे राजा जनमेजयके यज्ञमें प्रसिद्ध ऋषि वैशम्पायनने आनन्दमें भरकर भलीभाँति इसका निरूपण किया है ।। १७-- २१ || सौतिर्वाच आट्य॑ पुरुषमीशान पुरुहूतं पुरुष्ठतम्‌ । ऋतमेकाक्षरं ब्रह्म व्यक्ताव्यक्ते सनातनम्‌,उग्रश्रवाजीने कहा--जो सबका आदि कारण, अन्तर्यामी और नियन्ता है, यज्ञोंमें जिसका आवाहन और जिसके उद्देश्यसे हवन किया जाता है, जिसकी अनेक पुरुषोंद्वारा अनेक नामोंसे स्तुति की गयी है, जो ऋत (सत्यस्वरूप), एकाक्षर ब्रह्म (प्रणव एवं एकमात्र अविनाशी और सर्वव्यापी परमात्मा), व्यक्ताव्यक्त (साकार-निराकार)-स्वरूप एवं सनातन है, असत-सत्‌ एवं उभयरूपसे जो स्वयं विराजमान है; फिर भी जिसका वास्तविक स्वरूप सत्‌-असत्‌ दोनोंसे विलक्षण है, यह विश्व जिससे अभिन्न है, जो सम्पूर्ण परावर (स्थूल- सूक्ष्म) जगत्‌का स्रष्टा, पुराणपुरुष, सर्वोत्कृष्ट परमेश्वर एवं वृद्धि-क्षय आदि विकारोंसे रहित है, जिसे पाप कभी छू नहीं सकता, जो सहज शुद्ध है, वह ब्रह्म ही मंगलकारी एवं मंगलमय विष्णु है। उन्हीं चराचरगुरु हृषीकेश (मन-इन्द्रियोंके प्रेरक) श्रीहरिको नमस्कार करके सर्वलोकपूजित अद्भुतकर्मा महात्मा महर्षि व्यासदेवके इस अन्तःकरणशोधक मतका मैं वर्णन करूँगा

sautir uvāca |

ādyaṃ puruṣam īśānaṃ puruhūtaṃ puruṣṭamam |

ṛtam ekākṣaraṃ brahma vyaktāvyakte sanātanam ||

Sauti said: I shall speak of that auspicious Vishnu—Hari, Hṛṣīkeśa—who is the primal Person, the inner ruler and supreme Lord; who is invoked in sacrifices and for whose sake oblations are offered; who is praised by many people under many names; who is Truth itself, the imperishable one-syllabled Brahman (the praṇava), eternal, and present as both the manifest and the unmanifest. Though appearing as being and non-being and as both, his real nature transcends both. The universe is not separate from him; he is the creator of all higher and lower realms, the ancient Person, the highest God, untouched by growth, decay, or any taint of sin—self-pure by nature. Having bowed to that teacher of all moving and unmoving beings, worshipped in all worlds, I shall relate the heart-purifying teaching embodied in the wondrous composition of the great seer Vyāsa.

सौतिःSauti (Ugraśravas), the bard’s son
सौतिः:
Karta
TypeNoun
Rootसूतिः (सूत-अपत्य/वंशज)
FormMasculine, Nominative, Singular
उवाचsaid
उवाच:
TypeVerb
Rootवच्
FormPerfect (Paroksha-bhuta), 3, Singular, Parasmaipada
आट्यंworthy of praise / venerable (reading uncertain)
आट्यं:
Karma
TypeAdjective
Rootआट्य (विशेषण-प्रातिपदिक)
FormMasculine, Accusative, Singular
पुरुषम्the Person (Supreme Being)
पुरुषम्:
Karma
TypeNoun
Rootपुरुष
FormMasculine, Accusative, Singular
ईशानम्the Lord, ruler
ईशानम्:
Karma
TypeAdjective
Rootईशान
FormMasculine, Accusative, Singular
पुरुहूतम्much-invoked (in many sacrifices)
पुरुहूतम्:
Karma
TypeAdjective
Rootपुरुहूत
FormMasculine, Accusative, Singular
पुरुष्ठतम्the best of persons
पुरुष्ठतम्:
Karma
TypeAdjective
Rootपुरुष्ठतम (पुरुष + तमप्)
FormMasculine, Accusative, Singular
ऋतम्truth, cosmic order
ऋतम्:
Karma
TypeNoun
Rootऋत
FormNeuter, Accusative, Singular
एकाक्षरम्one-syllabled (i.e., Oṃ)
एकाक्षरम्:
Karma
TypeAdjective
Rootएकाक्षर
FormNeuter, Accusative, Singular
ब्रह्मBrahman, the Absolute
ब्रह्म:
Karma
TypeNoun
Rootब्रह्मन्
FormNeuter, Accusative, Singular
व्यक्तmanifest
व्यक्त:
TypeAdjective
Rootव्यक्त (कृदन्त-प्रातिपदिक; √व्यञ्ज्/√व्यज्)
अव्यक्तेin the unmanifest (and manifest) (reading suggests dual with 'व्यक्ते')
अव्यक्ते:
Adhikarana
TypeAdjective
Rootअव्यक्त (कृदन्त-प्रातिपदिक)
FormNeuter, Locative, Dual
सनातनम्eternal
सनातनम्:
Karma
TypeAdjective
Rootसनातन
FormMasculine/Neuter, Accusative, Singular
S
Sauti (Ugraśravas)
B
Brahman
V
Vishnu (Hari)
H
Hṛṣīkeśa
V
Vyāsa (Kṛṣṇa-Dvaipāyana)
P
Praṇava (Oṃ)
Y
Yajña (sacrifice)