द्रोणविक्रमदर्शनम् / The Display of Droṇa’s Onslaught and the Debate on Pāṇḍava Regrouping
वीरापहारिणीमुग्रां मांसशोणितकर्दमाम् । हस्तिग्राहां केतुवृक्षां क्षत्रियाणां निमज्जनीम्,उन शौर्य-सम्पन्न, सत्यवादी, विद्वान, बलवान् और सत्यपराक्रमी महानुभाव द्रोणने उस युद्धस्थलमें रक्तकी भयंकर नदी बहा दी, जो प्रलयकालकी जलराशिके समान जान पड़ती थी। वह नदी भीरु पुरुषोंको भयभीत करनेवाली थी। उसमें कवच लहरें और ध्वजाएँ भँवरें थीं। वह मनुष्यरूपी तटोंको गिरा रही थी। हाथी और घोड़े उसके भीतर बड़े-बड़े ग्राहोंके समान थे। तलवारें मछलियाँ थीं। उसे पार करना अत्यन्त कठिन था। वीरोंकी हड्डियाँ बालू और कंकड़-सी जान पड़ती थीं। वह देखनेमें बड़ी भयानक थी। ढोल और नगाड़े उसके भीतर कछुए-से प्रतीत होते थे। ढाल और कवच उसमें डोंगियोंके समान तैर रहे थे। वह घोर नदी केशरूपी सेवार और घाससे युक्त थी। बाण ही उसके प्रवाह थे। धनुष स्रोतके समान प्रतीत होते थे। कटी हुई भुजाएँ पानीके सर्पोके समान वहाँ भरी हुई थीं। वह रणभूमिके भीतर तीव्र वेगसे प्रवाहित हो रही थी। कौरव और सूंजय दोनोंको वह नदी बहाये लिये जाती थी। मनुष्योंके मस्तक उसमें प्रस्तर-खण्डका भ्रम उत्पन्न करते थे। शक्तियाँ मीनके समान थीं। गदाएँ नाक थीं। उष्णीषवस्त्र (पगड़ी) फेनके तुल्य चमक रहे थे। बिखरी हुई आँतें सर्पाकार प्रतीत होती थीं। वीरोंका अपहरण करनेवाली वह उग्र नदी मांस तथा रक्तरूपी कीचड़से भरी थी। हाथी उसके भीतर ग्राह थे। ध्वजाएँ वृक्षके तुल्य थीं। वह नदी क्षत्रियोंको अपने भीतर डुबोनेवाली थी। वहाँ क्रूरता छा रही थी। शरीर (लाशें) ही उसमें उतरनेके लिये घाट थे। योद्धागण मगर-जैसे जान पड़ते थे। उसको पार करना बहुत कठिन था। वह नदी लोगोंको यमलोकमें ले जानेवाली थी। मांसाहारी जन्तु उसके आस- पास डेरा डाले हुए थे। वहाँ कुत्ते और सियारोंके झुंड जुटे हुए थे। उसके सब ओर महाभयंकर मांसभक्षी पिशाच निवास करते थे
sañjaya uvāca |
vīrāpahāriṇīm ugrāṁ māṁsaśoṇitakardamām |
hastigrāhāṁ ketuvṛkṣāṁ kṣatriyāṇāṁ nimajjanīm ||
قال سَنْجَيا: إنَّ دْرونا جعل ساحة القتال كنهرٍ مروِّع—نهرٍ يختطف الأبطال—مخلوطًا بوحلٍ من اللحم والدم. كانت الفيلةُ فيه كالتماسيح، والراياتُ قائمةً كالأشجار، وكان تيارًا يغرق فيه الكشاتريا. إن الصورة تُدين اندفاع الحرب المُجرِّد للإنسانية: فالبأس حاضر، لكنه يُبتلع بعنفٍ يجرّ الفريقين إلى الموت، محذِّرًا من أن مجد القتال قد ينهار إلى رعبٍ أخلاقي حين يُحجَب الدَّرما بالمذبحة.
संजय उवाच
The verse uses a stark metaphor—war as a river of flesh and blood—to highlight how violence, even when driven by warrior valor, becomes a force that indiscriminately ‘carries off’ lives. It implicitly critiques the moral cost of battle: when compassion and restraint fail, the battlefield turns into a current that drowns dharma along with warriors.
Sañjaya describes the battle under Droṇa’s command as so intense that it resembles a terrifying river. Elephants appear like crocodiles within it, banners like trees on its banks, and the kṣatriyas are portrayed as sinking in this deadly flow—an image conveying mass slaughter and the overwhelming momentum of combat.