यं सुरासुरगन्धर्वा: सिद्धा ऋषिमहोरगा: । प्रयता नित्यमर्चन्ति परमं दुः:खभेषजम्,जो एक होकर भी अनेक रूपोंमें प्रकट हुए हैं, जो इन्द्रियों और उनके विषयोंसे ऊपर उठे होनेके कारण “अधोक्षज” कहलाते हैं, उपासकोंकी समस्त कामनाओंको पूर्ण करनेवाले हैं, यज्ञादि कर्म और पूजनमें लगे हुए अनन्य भक्त जिनका यजन करते हैं, जिन्हें जगत्का कोषागार कहा जाता है, जिनमें सम्पूर्ण प्रजाएँ स्थित हैं, पानीके ऊपर तैरनेवाले जलपक्षियोंकी तरह जिनके ही ऊपर इस सम्पूर्ण जगतकी चेष्टाएँ हो रही हैं, जो परमार्थ सत्यस्वरूप और एकारक्षर ब्रह्म (प्रणव) हैं, सत् और असत्से विलक्षण हैं, जिनका आदि, मध्य और अन्त नहीं है, जिन्हें न देवता ठीक-ठीक जानते हैं और न ऋषि, अपने मन और इन्द्रियोंको संयममें रखते हुए सम्पूर्ण देवता, असुर, गन्धर्व, सिद्ध, ऋषि, बड़े-बड़े नागगण जिनकी सदा पूजा किया करते हैं, जो दुःखरूपी रोगकी सबसे बड़ी ओषधि हैं, जन्म- मरणसे रहित, स्वयम्भू एवं सनातन देवता हैं, जिन्हें इन चर्म-चक्षुओंसे देखना और बुद्धिके द्वारा सम्पूर्णरूपसे जानना असम्भव है, उन भगवान् श्रीहरि नारायण देवकी मैं शरण लेता हूँ
yaṁ surāsura-gandharvāḥ siddhā ṛṣi-mahoragāḥ | prayatā nityam arcanti paramaṁ duḥkha-bheṣajam ||
جس برتر ہستی کو غم کے روگ کی سب سے بڑی دوا سمجھ کر، ضبط و طہارت کے ساتھ، دیوتا و اسور، گندھرو، سدھ، رِشی اور مہاورگ (ناگ) ہمیشہ پوجتے رہتے ہیں۔
भीष्म उवाच
The verse teaches śaraṇāgati—taking refuge in the Supreme (Hari Nārāyaṇa) as the ultimate cure for duḥkha. It emphasizes God’s transcendence beyond sensory grasp (Adhokṣaja), His being one yet manifesting in many forms, and His incomprehensibility to even gods and sages—thereby directing the listener toward devotion and inner discipline rather than mere intellectual or sensory certainty.
In Śānti Parva, Bhīṣma instructs Yudhiṣṭhira on dharma and the path to peace after the war. Here he offers a devotional praise and personal surrender to Hari Nārāyaṇa, describing how all classes of exalted beings worship Him and portraying the Lord as the supreme medicine for existential sorrow.