Udyoga Parva Adhyāya 132 — Vidura’s Counsel on Udyama, Yaśas, and Kṣātra-Dharma
इस इतिहासमें जो कल्याणकारी उपदेश हो, उसे तुम युधिष्ठिरके सामने यथावत् रूपसे फिर कहना। विदुला नामसे प्रसिद्ध एक क्षत्रिय महिला हो गयी हैं, जो उत्तम कुलमें उत्पन्न, यशस्विनी, तेजस्विनी, मानिनी, जितेन्द्रिया, क्षत्रिय-धर्मपरायणा और दूरदर्शिनी थीं। राजाओंकी मण्डलीमें उनकी बड़ी ख्याति थी। वे अनेक शास्त्रोंको जाननेवाली और महापुरुषोंके उपदेश सुनकर उससे लाभ उठानेवाली थीं। एक समय उनका पुत्र सिन्धुराजसे पराजित हो अत्यन्त दीनभावसे घर आकर सो रहा था। राजरानी विदुलाने अपने उस औरस पुत्रको इस दशामें देखकर उसकी बड़ी निन्दा की ।। विदुलोवाच अनन्दन मया जात द्विषतां हर्षवर्धन । न मया त्वं न पित्रा च जातः क्वाभ्यागतो हासि,विदुला बोली--अरे, तू मेरे गर्भसे उत्पन्न हुआ है तो भी मुझे आनन्दित करनेवाला नहीं है। तू तो शत्रुओंका ही हर्ष बढ़ानेवाला है, इसलिये अब मैं ऐसा समझने लगी हूँ कि तू मेरी कोखसे पैदा ही नहीं हुआ। तेरे पिताने भी तुझे उत्पन्न नहीं किया; फिर तुझ-जैसा कायर कहाँसे आ गया?
ānandana mayā jāta dviṣatāṁ harṣavardhana | na mayā tvaṁ na pitrā ca jātaḥ kvābhyāgato hāsi ||
విదులా పలికెను—ఓ కుమారా! నా గర్భమున జన్మించినవాడవై కూడా నన్ను ఆనందింపజేయవు; శత్రువుల హర్షాన్నే పెంచుతున్నావు. అందుకే నీవు నా నుండి పుట్టలేదేమో, నీ తండ్రి నుండీ కాదు; మరి ఇలాంటి పిరికివాడు మా వంశంలో ఎక్కడి నుంచి వచ్చాడు?
वायुदेव उवाच
A kṣatriya must not collapse into shameful passivity after defeat; cowardice strengthens the enemy. Vidulā uses harsh, honor-based rhetoric to shock her son into reclaiming courage, self-respect, and duty.
After Vidulā’s son returns home dejected and sleeps following defeat by Sindhurāja, Vidulā rebukes him. In this verse she sarcastically calls him “bringer of joy,” then declares that his behavior is so disgraceful that she can hardly believe he is truly her son.