Previous Verse
Next Verse

Shloka 19

कर्ण-पाण्डव-संमर्दः — Karṇa and Arjuna’s Intensified Engagement

तृणीकृत्य यथा पार्थास्तव पुत्रो ववल्ग ह । विषमस्थान्‌ समस्थो हि संरब्धो गतचेतन:,जूआके समय, वनवासकालमें तथा विराटनगरमें जो दुःख प्राप्त हुआ था, उसका स्मरण करके, आपके पुत्रोंने जो पाण्डवोंके राज्यों तथा समुज्ज्वल रत्नोंका अपहरण किया था, उसे याद करके, पुत्रोंसहित आपने पाण्डवोंको जो निरन्तर क्लेश प्रदान किये हैं, उन्हें ध्यानमें लाकर निरपराध कुन्तीदेवी तथा उनके पुत्रोंकोी जो आपने जला डालनेकी इच्छा की थी, सभाके भीतर आपके दुरात्मा पुत्रोंने जो द्रौपदीको महान्‌ कष्ट पहुँचाया था, दुःशासनने जो उसके केश पकड़े थे, भारत! कर्णने जो उसके प्रति कठोर वचन सुनाये थे तथा कुरुनन्दन! आपकी आँखोंके सामने ही कौरवोंने जो द्रौपदीसे यह कहा था कि “कृष्णे! तू दूसरा पति कर ले, तेरे ये पति अब नहीं रहे, कुन्तीके सभी पुत्र थोथे तिलोंके समान निर्वीर्य होकर नरक (दुःख)-में पड़ गये हैं।! महाराज! आपके पुत्र जो द्रौपदीको दासी बनाकर उसका उपभोग करना चाहते थे तथा काले मृगचर्म धारण करके वनकी ओर प्रस्थान करते समय पाण्डवोंके प्रति सभामें आपके समीप ही कर्णने जो कटुवचन सुनाये थे और पाण्डवोंको तिनकोंके समान समझकर जो आपका पुत्र दुर्योधन उछलता-कूदता था, स्वयं सुखमयी परिस्थितिमें रहते हुए भी जो उस अचेत मूर्खने संकटमें पड़े हुए पाण्डवोंके प्रति क्रोधका भाव दिखाया था, इन सब बातोंको तथा बचपनसे लेकर अबतक आपकी ओरसे प्राप्त हुए अपने दुःखोंको याद करके शत्रुओंका दमन करनेवाले शत्रुनाशक धर्मात्मा भीमसेन अपने जीवनसे विरक्त हो उठे थे

tṛṇīkṛtya yathā pārthās tava putro vavalga ha | viṣamasthān samastho hi saṃrabdho gatacetanaḥ ||

నీ కుమారుడు పాండవులను గడ్డి తునకలుగా తృణీకరించి ఎలా గర్వంతో ఎగిరి దూకాడో! తాను సుఖస్థితిలో ఉండి కూడా, దురవస్థలో ఉన్న వారిపై కోపంతో ఉన్మత్తుడై, వివేకం కోల్పోయినవాడిలా ప్రవర్తించాడు।

तृणीकृत्यhaving made (as) straw; having treated as worthless
तृणीकृत्य:
TypeVerb
Rootतृणीकृ (तृण + कृ)
Formक्त्वा-प्रत्ययान्त अव्यय (gerund), कर्तरि
यथाas, just as
यथा:
TypeIndeclinable
Rootयथा
पार्थाःthe sons of Pṛthā (the Pāṇḍavas)
पार्थाः:
Karma
TypeNoun
Rootपार्थ
FormMasculine, Nominative, Plural
तवof you; your
तव:
TypePronoun
Rootयुष्मद्
FormGenitive, Singular
पुत्रःson (Duryodhana)
पुत्रः:
Karta
TypeNoun
Rootपुत्र
FormMasculine, Nominative, Singular
ववल्गleapt, sprang about, exulted
ववल्ग:
TypeVerb
Rootवल्ग्
Formलिट् (perfect), 3rd, Singular, Parasmaipada
indeed (emphatic particle)
:
TypeIndeclinable
Root
विषमस्थान्those in adverse/uneven circumstances
विषमस्थान्:
Karma
TypeAdjective
Rootविषमस्थान
FormMasculine, Accusative, Plural
समस्थःbeing in a favorable/even position; well-placed
समस्थः:
Karta
TypeAdjective
Rootसमस्थ
FormMasculine, Nominative, Singular
हिfor, indeed
हि:
TypeIndeclinable
Rootहि
संरब्धःenraged, agitated
संरब्धः:
Karta
TypeAdjective
Rootसंरब्ध (सम् + रभ्)
Formक्त-प्रत्ययान्त (past participle used adjectivally), Masculine, Nominative, Singular
गतचेतनःone whose mind is gone; senseless, out of his wits
गतचेतनः:
Karta
TypeAdjective
Rootगतचेतन
FormMasculine, Nominative, Singular

संजय उवाच

S
Sañjaya
D
Dhṛtarāṣṭra
P
Pārthas (Pāṇḍavas)
D
Duryodhana