न दृश्यक्षक्षुषा योडसौ न स्पृश्य: स्पर्शनेन च । न प्रेयश्वैव गन्धेन रसेन च विवर्जित:,भूतग्रामशरीरेषु नश्यत्सु न विनश्यति । अजो नित्य: शाश्वतश्न निर्गुणो निष्कलस्तथा 'जो नेत्रोंसे देखा नहीं जाता, त्वचासे जिसका स्पर्श नहीं होता, गन्ध ग्रहण करनेवाली प्राणेन्द्रियसे जो सूँघनेमें नहीं आता, जो रसनेन्द्रियकी पहुँचसे परे है; सत्त्व, रज और तम नामक गुण जिसपर कोई प्रभाव नहीं डाल पाते, जो सर्वव्यापी, साक्षी और सम्पूर्ण जगत्का आत्मा कहलाता है, सम्पूर्ण प्राणियोंका नाश हो जानेपर भी जो स्वयं नष्ट नहीं होता है, जिसे अजन्मा, नित्य, सनातन, निर्गुण और निष्कल बताया गया है, जो चौबीस तत्त्वोंसे परे पचीसवें तत्त्वके रूपमें विख्यात है, जिसे अन्तर्यामी पुरुष, निष्क्रिय तथा ज्ञानमय नेत्रोंसे ही देखने योग्य बताया जाता है, जिसमें प्रवेश करके श्रेष्ठ द्विज यहाँ मुक्त हो जाते हैं, वही सनातन परमात्मा है। उसीको वासुदेव नामसे जानना चाहिये
na dṛśyākṣa-cakṣuṣā yo 'sau na spṛśyaḥ sparśanena ca | na preyaś caiva gandhena rasena ca vivarjitaḥ || bhūta-grāma-śarīreṣu naśyatsu na vinaśyati | ajo nityaḥ śāśvataś ca nirguṇo niṣkalaḥ tathā ||
भीष्म उवाच—यद् न चक्षुषा दृश्यते, न च स्पर्शनेन स्पृश्यते; न गन्धेन प्रेयः, न च रसेन ग्राह्यम्। भूतग्रामशरीरेषु नश्यत्सु न विनश्यति। स अजः नित्यः शाश्वतः, निर्गुणः निष्कलश्च।
भीष्म उवाच
The Self/Supreme is not an object of the senses and does not perish when bodies perish; it is unborn, eternal, beyond the guṇas, and partless—hence one should ground understanding and conduct in what is imperishable rather than in sensory appearances.
In Śānti Parva, Bhīṣma instructs Yudhiṣṭhira on higher dharma and liberation-oriented knowledge; here he describes the imperceptible, indestructible principle that underlies embodied life.