वसिष्ठजीने कहा--महाराज! तुम जो-जो बातें पूछ रहे हो, मैं उन सबका भलीभाँति उत्तर दूँगा। इस समय योगसम्बन्धी कृत्यका पृथक् ही वर्णन कर रहा हूँ, सुनो ।। योगकृत्यं तु योगानां ध्यानमेव परं बलम् | तच्चापि द्विविध॑ ध्यानमाहुर्विद्याविदों जना:,योगियोंके लिये प्रधान कर्तव्य है ध्यान। वही उनका परम बल है। योगके विद्वान् उस ध्यानको दो प्रकारका बतलाते हैं--एक तो मनकी एकाग्रता और दूसरा प्राणायाम। प्राणायामके भी दो भेद हैं--सगुण और निर्मुण। इनमेंसे जिस प्राणायाममें मनका सम्बन्ध सगुणके साथ रहता है, वह सगुण प्राणायाम है और जिसमें मनका सम्बन्ध निर्गुणके साथ रहता है, वह निर्गुण प्राणायाम है
vasiṣṭha uvāca—mahārāja! tvaṁ yā yā bātāḥ pṛcchasi, tāḥ sarvāḥ samyak pratipādayiṣyāmi. idānīṁ yogasambandhi-kṛtyasya pṛthag eva varṇanaṁ karomi, śṛṇu. yogakṛtyaṁ tu yogānāṁ dhyānam eva paraṁ balam | tac cāpi dvividhaṁ dhyānam āhur vidyāvido janāḥ ||
योगकृत्यं तु योगानां ध्यानमेव परं बलम् । तच्चापि द्विविधं ध्यानमाहुर्विद्याविदो जनाः ॥
वसिष्ठ उवाच
Meditation (dhyāna) is presented as the primary duty and greatest strength of yogins, and authoritative teachers classify meditation into two main types.
Vasiṣṭha responds to a king’s inquiries by beginning a focused exposition on yogic disciplines, introducing meditation as central and announcing its twofold classification.