सम्बन्ध-- यहॉँतक भगवान्ने बहुत-से हेतु बतलाकर यह बात सिद्ध की कि जबतक मनुष्यको परम श्रेयरूप परमात्माकी प्राप्ति न हो जाय, तबतक उसके लिये स्वधर्मका पालन करना जर्थात् अपने वर्णाश्रमके अनुसार विहित कर्मोका अनुष्ठान निःस्वार्थभावसे करना अवश्यकर्तव्य है और परमात्माको प्राप्त हुए पुरुषके लिये किसी प्रकारका कर्तव्य न रहनेपर भी उसके मनर-इन्द्रियोद्वारा लोकसंग्रहके लिये प्रारब्धानुसार कर्म होते हैं। अब उपर्युक्त वर्णनका लक्ष्य कराते हुए भगवान् अज़ुनकों अनासक्तभावसे कर्तव्यकर्म करनेके लिये आज्ञा देते हैं-- तस्मादसक्तः सततं कार्य कर्म समाचर । असक्तो हाचरन् कर्म परमाप्रोति पूरुष:,इसलिये तू निरन्तर आसक्तिसे रहित होकर सदा कर्तव्यकर्मको भलीभाँति करता रह; क्योंकि आसक्तिसे रहित होकर कर्म करता हुआ मनुष्य परमात्माको प्राप्त हो जाता है
tasmād asaktaḥ satataṁ kāryaṁ karma samācara | asakto hy ācaran karma param āpnoti pūruṣaḥ ||
तस्मादसक्तः सततं कार्यं कर्म समाचर । असक्तो ह्याचरन् कर्म परमाप्नोति पूरुषः ॥
अजुन उवाच
One should continuously perform one’s obligatory duty with inner non-attachment to outcomes; such selfless, disciplined action (karma-yoga) purifies the mind and becomes a means to attain the Supreme rather than creating bondage.
In the midst of the Kurukṣetra crisis, the instruction addresses Arjuna’s hesitation by directing him to act according to his duty while relinquishing personal craving for results—framing battle-bound action as ethical responsibility and spiritual practice when done without attachment.